Roorkee
महत्वपूर्ण ख़बर: रुड़की-लक्सर मार्ग पर पड़ने वाला रेलवे फाटक बंद, जानिए कितने दिन रहेगा बंद…

लक्सर – रुड़की लक्सर मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास पडने वाली रेलवे फाटक आज से 2 दिनों तक बंद रहेगी। लाइन में मेंटेनस का कार्य चल रहा है, जो 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा…जिसके चलते यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस सम्पर्क मार्ग से गुजरने वाले लोगों अन्य किसी रूट से जाए।

#Railway #gate, #line, #Roorkee, #Laksar, #route,# closed, #2days,#traffic #stopped, #uttarakhand
Roorkee
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

Roorkee News : रुड़की में एसटीएफ ने ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर तिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार का खुलासा किया है।मौके से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट बरामद हुई हैं, जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
Table of Contents
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने का मामला सामने आया है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जनता मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट बरामद की गईं।
1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने औषधि निरीक्षक हरीश सिंह के साथ मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस दौरान मौके पर मौजूद इरशाद (26), निवासी राजपुताबा, थाना बहादराबाद को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो इन दवाओं को खरीदकर फुटकर में बेचता था और इससे मुनाफा कमाता था।
जांच के दौरान आरोपी दवाओं की खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े वैध लाइसेंस, दस्तावेज या चिकित्सकीय पर्चे भी नहीं दिखा सका। इसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Roorkee
रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?

Roorkee News : हरिद्वार जिले में रुड़की के नजदीक पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निराना गांव निवासी आतिफ के रूप में हुई है। उसका शव एक गेस्ट हाउस के कमरे में मिला। मामले में सामने आई कथित वीडियो कॉल की जानकारी के बाद पुलिस मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Table of Contents
रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि वह वहां एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। ये तीनों ही यूट्यूब से जुड़े हुए थे। युवती और आतिफ के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी होने की बात भी सामने आई है।
युवती से नाराज होकर कलियर पहुंचने की चर्चा
बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे आतिफ पिरान कलियर पहुंचा था, जहां उसने एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने उसे वीडियो कॉल की। इस दौरान हुई बातचीत को लेकर दावा किया जा रहा है कि आतिफ ने जान देने की बात कही थी।
जानकारी के अनुसार, युवती ने दूसरे मोबाइल के माध्यम से अपने भाई को भी वीडियो कॉल पर घटनाक्रम दिखाया। इसके बाद भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। स्क्रीनशॉट देखने के बाद आतिफ के परिवार को उसकी चिंता हुई और परिजन तत्काल कलियर पहुंच गए।

गेस्ट हाउस के कमरे में मिला शव
परिजनों ने कलियर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर संबंधित गेस्ट हाउस पहुंचकर कमरे की जांच की, जहां आतिफ का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
Roorkee
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

Roorkee News : रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक डबल मर्डर से सनसनी मच गई। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी बहन और पड़ोस के युवक की हत्या कर दी।
Table of Contents
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते भाई द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun23 hours agoदेहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
Pithoragarh22 hours agoमुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Breakingnews20 hours agoउत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में
Roorkee5 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
Chamoli4 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
National2 hours agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
Chamoli33 minutes agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव







































