Dehradun
देहरादून: भारतीय ओलंपिक संघ की बैठक टली, खिलाड़ियों के ट्रायल कैंप भी प्रभावित…

देहरादून – भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की 25 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली विशेष बैठक के टलने से राज्य में खिलाड़ियों के लिए निर्धारित ट्रायल कैंप भी स्थगित हो गए हैं। फिलहाल, आईओए की अगली बैठक के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, और न ही ट्रायल कैंप के लिए नई तारीख तय की गई है।
आईओए की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक ने कहा कि अगली बैठक की तारीख पर कोई सूचना नहीं है, लेकिन 10 नवंबर को बैठक होने की चर्चा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक में राष्ट्रीय खेलों की रूपरेखा जल्द ही तय होगी।
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने कहा कि ट्रायल कैंप दिवाली के बाद आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। खेल अधिकारियों ने भी बताया कि खेलों की तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
हालांकि, संघ के भीतर जारी खींचतान के चलते यह संशय बना हुआ है कि यदि आईओए की बैठक में समय पर निर्णय नहीं लिया गया तो तैयारियों को अंतिम रूप देने का समय नहीं बचेगा। अब सिर्फ तीन महीने का समय शेष है, और यह स्पष्ट नहीं है कि अगली बैठक में खेल कार्यक्रम की रूपरेखा कब निर्धारित हो सकेगी।
आईओए की बैठक में एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा, जो उत्तराखंड दौरे पर आएगी। यह समिति खेल स्थान, स्टेडियम, वॉटर स्पोर्ट्स आदि के चयन का अंतिम निर्णय लेगी। हर प्रतियोगिता के लिए निदेशक की नियुक्ति भी की जाएगी।
विशेष प्रमुख सचिव, खेल, अमित सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय खेलों की तारीख 28 जनवरी से 14 फरवरी तय की गई है। उन्होंने कहा कि इसमें बदलाव की आशंका नहीं है, और यदि अगली बैठक में खेल स्थानों का चयन और दिशा-निर्देश तय हो जाते हैं, तो तैयारियों को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
अलकनंदा अशोक ने कहा कि आईओए की अगली बैठक में राष्ट्रीय खेलों से संबंधित सभी निर्णय जल्द से जल्द लिए जाने की कोशिश की जाएगी। महेश नेगी ने भी कहा कि खेलों के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं और दिवाली के बाद खिलाड़ियों के ट्रायल कैंप शुरू होंगे।
#IndianOlympicAssociation, #TrialCamps, #NationalGames, #Meeting, #AlkanandaAshok
Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 8 जिलों के बदले गए कप्तान..यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तराखंड की कानून व्यवस्था में हुआ बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
UTTARAKHAND POLICE TRANSFER: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. शासन की तरफ से जारी तबादला सूची में आठ जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड पुलिस में अधिकारियों के बंपर तबादले
उत्तराखंड शासन ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेर बदल किया है. जारी शासनादेश के मुताबिक 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिनमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, ये बदलाव प्रशासनिक संतुलन, कार्यकुशलता और आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती के निर्देश
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य की पुलिस व्यवस्था में नई कार्यशैली और सक्रियता देखने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले कुछ समय से प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे थे.
यहाँ देखें तबादला सूची

Dehradun
मानवता की मिसाल: CM राहत कोष में रिटायर्ड ब्रिगेडियर का ₹10 लाख योगदान

दैवीय आपदा प्रभावित बच्चों के लिए रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मानवीय पहल
देहरादून(DEHRADUN): समाज के प्रति दायित्व और मानवीय संवेदनाओं को आज भी जीवित रखने वाले लोग हमारे बीच मौजूद हैं। इसी भावना का परिचय देते हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रू. की उदार राशि का योगदान दिया है। ये सहयोग आपदा पीड़ितों और समाज के वंचित वर्गों, विशेष रूप से बच्चों के कल्याण के उद्देश्य से किया गया है।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर सीएम रिलीफ फण्ड में दिया 10 लाख रूपए
देहरादून के वसंत विहार निवासी एवं मूल रूप से जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाले ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर ये चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि ये राशि पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका को संबल देने के लिए प्रदान की गई है।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की सराहनीय पहल: सीएम धामी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रिगेडियर जोशी की सराहना करते हुए कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी द्वारा किया गया यह योगदान राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनती है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है।
ब्रिगेडियर जोशी का यह कदम साबित करता है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा का भाव समाप्त नहीं होता, बल्कि और अधिक सशक्त रूप में सामने आता है।
Dehradun
DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त

नाले में मिला युवक का शव, पहचान नहीं हो सकी
DEHRADUN: देहरादून से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंद्रमणि श्मशान घाट के पास गंदे नाले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मुख्य बिंदु
चंद्रमणि श्मशान घाट में नाले में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने नाले में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, और मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लगातार सामने हो रही ऐसी घटनाओं के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं—आखिर उत्तराखंड में हो क्या रहा है? कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में चिंता बढ़ती जा रही है।
सिलवर सिटी में एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या
आज सुबह देहरादून में एक बार फिर गोलीकांड की घटना सामने आई है। तिब्बती मार्केट के बाद, आज 13 फरवरी को सिल्वर सिटी क्षेत्र में फायरिंग की वारदात सामने आई, जिससे राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण, शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बिल्डिंग की सीढ़ियों पर मिला मृतक का शव
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विक्रम शर्मा, निवासी सहस्त्रधारा क्षेत्र, के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद, इमारत की सीढ़ियों पर शव पड़ा मिला, जबकि आरोपी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
Cricket16 hours agoCAN vs UAE Dream11 Team | कनाडा बनाम यूएई ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन…
Dehradun14 hours agoDEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
big news15 hours agoShootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली
Tehri Garhwal14 hours agoDEVPRAYAG: तीनधारा क्षेत्र में गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, सर्च ऑपरेशन जारी
Cricket16 hours agoUSA vs NED Dream11 Prediction Today : चेन्नई में किसका बजेगा डंका? पूरी फैंटेसी गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket11 hours agoAUS vs ZIM: टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2007 की यादें ताज़ा..
Dehradun10 hours agoमानवता की मिसाल: CM राहत कोष में रिटायर्ड ब्रिगेडियर का ₹10 लाख योगदान
Uttarakhand8 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 8 जिलों के बदले गए कप्तान..यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट..










































