Breakingnews
बड़ी खबर: भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को किया निलंबित।
देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। शासन ने आखिरकार आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को निलंबित कर दिया है।

पेपर लीक मामला सामने आने के बाद उन्हें पिछले महीने आयोग के सचिव पद से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर वापस सचिवालय भेजे गए थे। अब बीती देर रात शासन से उनका निलंबन आदेश जारी हुआ है। सरकार ने बडोनी को आयोग के में सचिव पद पर रहते हुए दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने का दोषी करार देते हुए निलंबित किया है। सचिवालय प्रशासन प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया है। शासनादेश में कहा गया है कि, बडोनी अपने पदीय दायित्व का पर्यवेक्षण उचित तरीके से नहीं कर सके। उनके कार्यकाल में आयोग की परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी प्रकाश में आई है। निलंबन अवधि में बडोनी सचिवालय स्थित सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंध संस्थान कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
Breakingnews
संसद में टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश, मसूरी में राहुल गांधी का फूंका पुतला

Mussoorie News : संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज राहुल गांधी का पुतला फूंका।
Table of Contents
संसद में टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी में राहुल गांधी का फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला हाथों में लेकर कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारे लगाए और बाद में पुतले का दहन किया। प्रदर्शन के दौरान “राहुल गांधी मुर्दाबाद” और “कांग्रेस पार्टी होश में आओ” जैसे नारे गूंजते रहे।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि लोकसभा में चुने गए जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं और उनके आचरण व व्यवहार पर पूरे देश की नजर रहती है।
उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख पार्टियों का नेतृत्व करने वाले नेताओं से मर्यादित भाषा और जिम्मेदार बयान की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर क्या संदेश दिया जा रहा है। ये न केवल निंदनीय है बल्कि संसदीय गरिमा के भी खिलाफ है।
ये बयान पूरे अल्पसंख्यक समाज को आहत करने वाला
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वो केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे अल्पसंख्यक समाज को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान ये दर्शाते हैं कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई ठोस नीति या मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल विवादित बयान देकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
रजत अग्रवाल ने कहा कि “गद्दार” जैसे शब्दों का प्रयोग करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ये कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को भी उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इतिहास से सबक लेने के बजाय आज भी समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन दंगों में कांग्रेस की भूमिका को देश कभी भूल नहीं सकता और सिख समाज आज भी उस पीड़ा से पूरी तरह उबर नहीं पाया है।
Breakingnews
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव

Nainital News : नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदू वादी संगठनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का घेराव किया।
Table of Contents
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसके बाद से ही भवाली में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर विरोध भी जताया।
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वहीं मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एसपी जगदीश चंद्रा ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आरोपी साहिल निवासी टमट्यूडा है जो कि भवाली में टैक्सी का काम करता है। जबकि उसका पिता दर्जी का काम करता है। नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
Breakingnews
दून जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन, XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Dehradun News : देहरादून जिला प्रशासन ने पिटकुल को बैन कर दिया है। इसके साथ ही XEN और ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Table of Contents
दून जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन
रोड कटिंग कार्य में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। देहरादून जिला प्रशासन ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड (पिटकुल) की रोड कटिंग अनुमति निरस्त करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।
XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) को दी गई रोड कटिंग की अनुमति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित कार्य पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।
लगातार लोगों के घायल होने की घटनाएं आ रही थी सामने
एलआईसी भवन के पास चल रहे विद्युत केबल अंडरग्राउंड कार्य के दौरान लगातार लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासनिक आदेश के अनुपालन में पिटकुल की अनुमति पर बैन लगाते हुए संबंधित एक्सईएन (XEN) और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Cricket16 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news16 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
Haridwar12 hours agoहरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
big news13 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Ramnagar15 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Breakingnews9 hours agoनैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
Dehradun9 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026: वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ
big news14 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, क्या कहता है अल्पसंख्यक समाज, पढ़ें खास रिपोर्ट










































