Haridwar
मुख्यमंत्री धामी ने पल्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला क्रिकेट, विधायक की बॉल पर मारा शानदार शॉट !

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार स्थित नवनिर्मित पल्ला क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने खुद भी क्रिकेट खेला और विधायक की गेंद पर शानदार शॉट मारा।

मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने जगतगुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हर की पौड़ी पहुंचकर गंगा दीप महोत्सव का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में हर की पौड़ी को 3.5 लाख दीपों से सजाया गया, और मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ दीप जलाकर महोत्सव में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा महत्वपूर्ण रहा, जिसमें उन्होंने राज्य के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया था, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
#CMDhami, #CricketStadium, #PallaCricketStadium, #Batting, #HaridwarEvent
Haridwar
हरिद्वार में SIR पर सियासी रार, फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा

Haridwar News : हरिद्वार के रोशनाबाद जिला कलेक्टरेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमकर सियासी घमासान हुआ। बैठक में मौजूद विपक्षी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने कथित तौर पर फर्जी और थोक में दाखिल की जा रही फॉर्म-7 आपत्तियों का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Table of Contents
बूथों पर फर्जी आपत्तियों का दावा
बैठक में पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक रवि बहादुर, विरेंद्र जाति, ममता राकेश और कांग्रेसी नेता मनोज धनगर ने जिला प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा
विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि उनकी विधानसभा के बूथ संख्या 85 और 86 में करीब 92 आपत्तियां सामने आई हैं, जिनमें से कई मतदाताओं ने खुद शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार किया है।
वहीं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने उनके क्षेत्र में 36 फर्जी शिकायतों का मामला उठाते हुए निष्पक्ष जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। धनगर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने आरोप लगाया कि बूथ से दूर बैठे लोग मनमाने ढंग से आपत्तियां दाखिल कर रहे हैं।

हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने निर्वाचन आयोग से फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा (FIR) दर्ज करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
नियमों के तहत होगा क्रॉस वेरिफिकेशन
विपक्ष के हंगामे और आरोपों के बीच अपर जिलाधिकारी (ADM) जितेंद्र कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फॉर्म-7 दाखिल करने को लेकर निर्वाचन आयोग की निर्धारित और सख्त गाइडलाइंस हैं। अगर तय सीमा से अधिक आपत्तियां प्राप्त होती हैं, तो उनका घोषणा पत्र, भौतिक सत्यापन और क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने या गलत शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, तीन बाइक जलकर राख

Haridwar News : शहर में सुबह-सवेरे स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
Table of Contents
हरिद्वार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह दुकान के अंदर से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं तेज हो गया और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग ने देखते ही देखते दुकान के अंदर रखे स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग में तीन बाइक जलकर राख
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास स्थित अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।
स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट
आग के कारण दुकान के अंदर खड़ी तीन पुरानी बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

फायर विभाग के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, आग से हुए कुल नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
एक घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर पाया गया काबू
एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। आग के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
Haridwar
कांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा, घाटों की सफाई में जुटे कर्मचारी

Haridwar News : कांवड़ मेला 2026 का समापन हो गया है। धर्मनगरी से कांवड़िए तो जा चुके हैं लेकिन अपने पीछे हजारों मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ गए हैं। जिसे साफ करना अब प्रशान के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। मेले के समापन के साथ ही सैकड़ों कर्मचारी सफाई अभियान में जुट गए हैं।
Table of Contents
कांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा
हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले के समापन के बाद घाटों पर हर ओर कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। इस गंदगी को साफ करना हरिद्वार नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। इस बार कांवड़ यात्रा में करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही रही, जिसके चलते शहर के घाटों, प्रमुख सड़कों और कांवड़ पटरी पर बड़ी मात्रा में कचरा जमा हुआ।
दिन-रात अलग-अलग इलाकों में काम कर रहे कर्मचारी
मेला खत्म होते ही नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारी दिन-रात अलग-अलग इलाकों में काम कर रहे हैं।
सफाई अभियान की शुरुआत हरकी पैड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों से की गई। इसके बाद गंगा किनारे स्थित दूसरे घाटों पर भी सफाई का काम तेज कर दिया गया। नगर निगम के करीब एक हजार कर्मचारी इस अभियान में लगाए गए हैं। इनके अलावा जिला पंचायत और परिवहन विभाग की टीमें भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं।
अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा कचरा
नगर निगम के मुताबिक, सफाई के दौरान इकट्ठा होने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा। उपयोगी और रिसाइकिल होने वाले कचरे को अलग कर आगे रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा, जबकि अन्य कचरे का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

कांवड़ मेले की पूरी अवधि में हरिद्वार शहर में करीब 7,000 मीट्रिक टन तक कचरा जमा होने का अनुमान है। वहीं, अकेले गंगा घाटों पर लगभग 4,500 मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में कचरे के कारण मेले के बाद सफाई व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने के लिए नगर निगम को बड़े स्तर पर अभियान चलाना पड़ रहा है।
95 फीसदी घाटों की सफाई पूरी – नगर निगम
हरिद्वार नगर आयुक्त नंदन कुमार के अनुसार, कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद मंगलवार शाम से ही सफाई अभियान को और तेज कर दिया गया था। डाक कांवड़ के दौरान कई सड़कों और संकरी गलियों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहने के कारण कुछ स्थानों पर कचरा जमा हो गया था। ऐसे में निगम ने सबसे पहले घाटों और शहर के प्रमुख मार्गों को साफ करने पर जोर दिया।
हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, नई घाट, अलकनंदा घाट, बिरला घाट और विष्णु घाट सहित अधिकांश प्रमुख घाटों पर सफाई का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। नगर निगम का दावा है कि करीब 95 फीसदी घाटों की सफाई पूरी हो चुकी है। अब बाकी बचे क्षेत्रों में भी सफाई अभियान लगातार जारी है।
Cricket15 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 1st Test 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में आज चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों में हुई छुट्टी
Breakingnews14 hours agoचमोली में पीपलकोटी बड़ा हादसा, THDC की टनल धंसने से अब तक 7 की मौत, 3 लापता
big news11 hours agoचमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, जिलाधिकारी ने की पुष्टि…
big news7 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड के पहाड़ों में BSNL का बड़ा धमाका ! 2,600 गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
Cricket4 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 5th ODI 2026: Playing XI, Pitch Report, Fantasy Tips & Match Prediction
Cricket3 hours agoLKK vs TGC Dream11 Prediction Match 20 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Breakingnews12 hours agoखराब मौसम के बाद भी पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, घटनास्थल का किया निरीक्षण











































