Crime
सड़क विवाद में एमबीए छात्र की हत्या, कार सवारों ने 20 मीटर पीछा कर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार !

मेरठ: मेरठ के पल्लवपुरम की तिरुपति गार्डन कॉलोनी निवासी एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन (24) की गुजरात के अहमदाबाद में कार सवारों ने सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी। प्रियांशु की बाइक में कार की टक्कर लगने पर उसने चालक से विरोध जताया था। इसके बाद कार सवारों ने करीब दो सौ मीटर पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। प्रियांशु अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में पढ़ाई कर रहे थे।

लावड़ रोड पर तिरुपति गार्डन में पंकज जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रीनू जैन, बड़ी बेटी गितिका जैन के अलावा बेटा प्रियांशु था। पंकज का शारदा रोड पर रोक्सी इंडस्ट्रीज के नाम से ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स का शोरूम है। पत्नी रीनू गृहिणी हैं। बेटी गीतिका की शादी हो चुकी है। वह गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है।

प्रियांशु जैन ने अहमदाबाद के कॉलेज में दो वर्ष पूर्व एमबीए में प्रवेश लिया था। थापरनगर निवासी छात्र के मौसा राजीव गोयल ने बताया कि प्रियांशु दिवाली की छुट्टी पर घर आया था। दिवाली मनाने के बाद वह चार नवंबर को कॉलेज चला गया था। रविवार दोपहर प्रियांशु ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और दोबारा जल्दी घर आने के लिए कहा था। राजीव गोयल ने बताया कि रविवार रात प्रियांशु अपने दोस्त पृथ्वीराज परीक्षितदास महापात्रा के साथ बाइक से एक बेकरी पर केक लेने गया था।
केक खरीदने के बाद दोनों छात्र बाइक से हॉस्टल लौट रहे थे। इसी बीच बोपल चौराहे के पास एक कार से उनकी बाइक की टक्कर लग गई। प्रियांशु ने चालक से कार सही से चलाने की बात कही थी। दोनों दोस्त बाइक लेकर हॉस्टल की ओर निकल गए। आरोपी कार सवारों ने लगभग 200 मीटर पीछा किया और ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।
कार सवार युवकों ने चाकू से प्रियांशु पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां छात्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। अहमदाबाद पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया। पल्लवपुरम पुलिस टीम छात्र के घर पहुंची। यहां पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।

प्रियांशु के दोस्त पृथ्वीराज ने बोपल पुलिस स्टेशन में अज्ञात कार चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक अहमदाबाद ग्रामीण ने बताया कि बाइक सवार छात्र बेकरी से केक खरीद कर हॉस्टल जा रहे थे। रास्ते में कार सवारों से कहासुनी हो गई। छात्र बाइक लेकर आगे निकल गए थे। आरोपी ने पीछा कर छात्रों की बाइक रोक ली थी। आरोपी चालक ने छात्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद कार से चाकू निकाल कर प्रियांशु पर छह से ज्यादा वार किए।
प्रियांशु और उसके दोस्त पृथ्वीराज का जल्द ही कैंपस प्लेसमेंट के तहत एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंटरव्यू होना था। दोनों इंटरव्यू के लिए नया सूट
सिलवाने को अपने दोस्त चैतन्य की बाइक लेकर टेलर के यहां गए थे। मौसा राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रियांशु को बड़ा आदमी बनाने लिए इतनी दूर पढ़ने के लिए भेजा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि दिवाली के कुछ दिन बाद ही उन्हें मनहूस खबर मिलेगी।

मौसा राजीव गोयल ने बताया कि प्रियांशु जैन अपनी बहन गीतिका से लगभग हर रोज ही बात करता था। उसने फोन पर कहा कि दीदी अब मेरे इंटरव्यू शुरू हो गए हैं, कंपनियां आ रही हैं और मुझे एक अच्छा सूट सिलवाना है। बहन से पूछा था- मैं कैसा सूट तैयार कराऊं, जिसमें अच्छा लगूं।
भैयादूज पर बहन ने अपने भाई के तिलक किया और अपने साथ फोटो भी खिंचाए। तिलक करने के बाद बहन ने कहा कि गिफ्ट कहां है तो उसने कहा कि अच्छी नौकरी लग जाए अच्छा गिफ्ट भी मिल जाएगा।
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Cricket22 hours agoCSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Dehradun22 hours agoदेहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Ramnagar24 hours agoरामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chamoli21 hours agoभगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
big news18 hours agoदेहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
Dehradun16 hours agoबड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू
Haridwar12 minutes ago“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी











































