Breakingnews
कार्तिक पूर्णिमा 2024: इस पवित्र दिन पर करें ये शुभ कार्य और बचें इन गलतियों से….

कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और शुभ दिन है, जिसे विशेष रूप से पूजा, स्नान, दान और दीपदान के लिए माना जाता है। इस दिन को लेकर शास्त्रों में कई महत्व पूर्ण बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करके भक्त अपने जीवन में सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।
कार्तिक माह की महिमा
हिंदू धर्म के अनुसार, कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इसे शुभ माना जाता है, क्योंकि इस माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। यही कारण है कि इस माह में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें कार्तिक पूर्णिमा का दिन सबसे अहम है। इस दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती का भी उत्सव मनाया जाता है, जो इसे और भी खास बना देता है।
इस दिन को लेकर कुछ विशेष सावधानियां
कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ खास कार्यों का पालन करना चाहिए, लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों से बचने की भी सलाह दी गई है, जिन्हें करने से पवित्रता में कमी आ सकती है।
- किसी को खाली हाथ न लौटाएं
इस दिन अगर आपके द्वार कोई आता है, तो उसे खाली हाथ न भेजें। खासकर, गरीब, असहाय या जरूरतमंद लोगों से दान का कार्य करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। - अपमान से बचें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान करने से बचें। यह दिन देवताओं की पूजा और सम्मान का दिन है, और किसी का अपमान करने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। - सात्विक आहार का सेवन करें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए, जिसमें तामसिक और राजसिक पदार्थों से बचना जरूरी है। इसके अलावा, ब्रह्मचर्य का पालन भी करें और व्यर्थ की बातों से दूर रहें। - चांदी और दूध का दान न करें
दान का महत्व इस दिन बहुत अधिक है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार, इस दिन चांदी के बर्तन और दूध का दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे चंद्र दोष लगता है और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। - घर का हर कोना रोशन रखें
इस दिन घर में कहीं भी अंधेरा नहीं होना चाहिए, क्योंकि अंधेरे में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। घर के हर कोने को दीपों से सजाएं और दीपदान करें ताकि लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त हो।
क्या करें और क्या न करें: कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष ध्यान
कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दान, दीपदान और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस दिन जो कुछ विशेष कार्य किए जाते हैं, उनके जरिए व्यक्ति अपनी आध्यात्मिक उन्नति कर सकता है। लेकिन शास्त्रों में बताए गए दोषों से बचकर इस दिन की महिमा को और भी बढ़ाया जा सकता है।
#KartikPurnima #KartikPurnima2024 #ShubhDay #HinduFestivals #LordVishnu #DevDeepawali #GuruNanakJayanti #Shastra #MaaLaxmi #KartikMonth #SpiritualDay #ReligiousGuidelines
Breakingnews
संसद में टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश, मसूरी में राहुल गांधी का फूंका पुतला

Mussoorie News : संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज राहुल गांधी का पुतला फूंका।
Table of Contents
संसद में टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी में राहुल गांधी का फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला हाथों में लेकर कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारे लगाए और बाद में पुतले का दहन किया। प्रदर्शन के दौरान “राहुल गांधी मुर्दाबाद” और “कांग्रेस पार्टी होश में आओ” जैसे नारे गूंजते रहे।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि लोकसभा में चुने गए जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं और उनके आचरण व व्यवहार पर पूरे देश की नजर रहती है।
उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख पार्टियों का नेतृत्व करने वाले नेताओं से मर्यादित भाषा और जिम्मेदार बयान की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर क्या संदेश दिया जा रहा है। ये न केवल निंदनीय है बल्कि संसदीय गरिमा के भी खिलाफ है।
ये बयान पूरे अल्पसंख्यक समाज को आहत करने वाला
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वो केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे अल्पसंख्यक समाज को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान ये दर्शाते हैं कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई ठोस नीति या मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल विवादित बयान देकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
रजत अग्रवाल ने कहा कि “गद्दार” जैसे शब्दों का प्रयोग करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ये कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को भी उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इतिहास से सबक लेने के बजाय आज भी समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन दंगों में कांग्रेस की भूमिका को देश कभी भूल नहीं सकता और सिख समाज आज भी उस पीड़ा से पूरी तरह उबर नहीं पाया है।
Breakingnews
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव

Nainital News : नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदू वादी संगठनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का घेराव किया।
Table of Contents
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसके बाद से ही भवाली में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर विरोध भी जताया।
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वहीं मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एसपी जगदीश चंद्रा ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आरोपी साहिल निवासी टमट्यूडा है जो कि भवाली में टैक्सी का काम करता है। जबकि उसका पिता दर्जी का काम करता है। नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
Breakingnews
दून जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन, XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Dehradun News : देहरादून जिला प्रशासन ने पिटकुल को बैन कर दिया है। इसके साथ ही XEN और ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Table of Contents
दून जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन
रोड कटिंग कार्य में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। देहरादून जिला प्रशासन ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड (पिटकुल) की रोड कटिंग अनुमति निरस्त करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।
XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) को दी गई रोड कटिंग की अनुमति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित कार्य पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।
लगातार लोगों के घायल होने की घटनाएं आ रही थी सामने
एलआईसी भवन के पास चल रहे विद्युत केबल अंडरग्राउंड कार्य के दौरान लगातार लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासनिक आदेश के अनुपालन में पिटकुल की अनुमति पर बैन लगाते हुए संबंधित एक्सईएन (XEN) और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Cricket11 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news11 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
big news8 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Ramnagar10 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Breakingnews4 hours agoनैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
big news9 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, क्या कहता है अल्पसंख्यक समाज, पढ़ें खास रिपोर्ट
big news5 hours ago16 फरवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन घेराव, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दर्ज करेगी विरोध






































