Connect with us

National

नोटा ने दी इस सेलेब्रिटी को सबसे बड़ी मात – इंस्टाग्राम पर 56 लाख, लेकिन चुनाव में 150 वोट भी नहीं….

Published

on

महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया स्टार एजाज खान ने वर्सोवा सीट से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था, लेकिन उन्हें 200 वोट भी नहीं मिले। एजाज खान, जिनके इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ने अपनी चुनावी उम्मीदवारी में बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन उनके वोटों की संख्या उम्मीद से कहीं कम रही।

131 वोट पर सिमट गई एजाज की उम्मीदें

एजाज खान, जो चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, को 10 राउंड की गिनती तक मात्र 131 वोट ही मिले। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बड़े परिवार और समर्थन का दावा किया था, लेकिन वोटर्स ने उनका दावा खारिज कर दिया। वर्सोवा सीट पर भाजपा और उद्धव गुट की शिवसेना के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां बीजेपी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हुए एजाज खान

चुनाव परिणाम के बाद एजाज खान को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नेटिज़न्स ने उनके वोटों की संख्या को लेकर कई मीम्स और फनी कमेंट्स किए। एक यूज़र ने मजाक करते हुए कहा, “एजाज को अपनी फैमिली के भी वोट नहीं मिले,” जबकि दूसरे ने कहा, “आखिर ये कौन लोग हैं जिन्होंने एजाज को वोट दिया?” एजाज खान की हार के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि रियल लाइफ में एक स्टार का कितना असर होता है, जब इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के बावजूद उन्हें कम वोट मिले।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!

Published

on

Margashirsha Month 2026

Margashirsha Month 2026 : कार्तिक मास के समापन के बाद आज 25 नवंबर, बुधवार से पवित्र मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हो गई है। इसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह महीना 23 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।

आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास

धार्मिक मान्यताओं में मार्गशीर्ष मास को भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए विशेष माना गया है। इस दौरान स्नान, दान, मंत्र जाप और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने का विशेष महत्व बताया गया है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को मार्गशीर्ष मास अत्यंत प्रिय है।

श्रीमद्भगवद्गीता में भी भगवान कृष्ण ने महीनों में स्वयं को मार्गशीर्ष बताया है। यही वजह है कि इस पूरे महीने में श्रद्धालु विशेष रूप से श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य करने से सुख-शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है।

23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

1. तामसिक भोजन से दूरी: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा जैसे तामसिक पदार्थों से परहेज करना चाहिए। सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें।

2. वाणी और व्यवहार में रखें संयम: घर के बुजुर्गों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों का अपमान न करें। विवादों से बचें और सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं।

3. खरमास में मांगलिक कार्यों से परहेज: 16 दिसंबर से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू होगा, जो 14 जनवरी 2027 यानी मकर संक्रांति तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

4. एकादशी के नियमों का पालन: मार्गशीर्ष मास में पड़ने वाली एकादशी पर व्रत और पूजा का विशेष महत्व है। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर कठिन उपवास करने से बचना चाहिए।

Margashirsha Month 2026

मार्गशीर्ष मास में कौन से काम करना माना जाता है शुभ?

सूर्य देव को अर्घ्य दें: प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें। इस दौरान ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण और तुलसी की पूजा: भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूल और तुलसी दल अर्पित करें। तुलसी के पौधे के पास सुबह-शाम दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।

श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ: इस महीने में प्रतिदिन गीता के श्लोकों का पाठ करना या एक अध्याय पढ़ना विशेष फलदायी माना गया है।

Margashirsha Month 2026

इस दौरान दान-पुण्य को विशेष महत्व

सर्दियों के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल और अन्न का दान करें। धार्मिक मान्यताओं में इस दौरान दान-पुण्य को विशेष महत्व दिया गया है। मार्गशीर्ष मास को भक्ति, संयम और दान-पुण्य का महीना माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालु पूरे महीने पूजा-पाठ और धार्मिक नियमों का पालन कर भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की आराधना कर सकते हैं।

Continue Reading

National

दिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की

Published

on

Gold and Silver Rates

Gold Silver Rates : दिवाली पर जिस सोने-चांदी की चमक ने खरीदारों की जेब ढीली कर दी थी, अब उसी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, तो चांदी के भाव में भी करीब 7 हजार रुपये की कमी आई है। कीमतों में इस गिरावट के बाद सराफा बाजार में रौनक लौटने लगी है।

दिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने शादी-ब्याह की खरीदारी करने वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है। सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।

11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की

दिवाली के मुकाबले सोने की कीमत में करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी सस्ती होकर 1.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिवाली के समय चांदी का भाव करीब 1.70 लाख रुपये प्रति किलो था।

Gold Silver Rates

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना जनवरी 2026 में 5,602 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर से करीब 33 फीसदी नीचे आ चुका है, जबकि चांदी अपने 121 डॉलर प्रति औंस के शिखर से लगभग 63 फीसदी फिसल गई है।

भारतीय बाजार में भी सोना जनवरी के 1,76,306 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर से करीब 26.5 फीसदी और चांदी 3,84,632 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर से लगभग 58 फीसदी नीचे आ चुकी है। इस गिरावट ने उन लोगों के लिए खरीदारी का मौका बनाया है, जो लंबे समय से सोने-चांदी के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे।

Continue Reading

National

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए आई राहत की खबर

Published

on

Gold and silver prices today

Gold silver price today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच कारोबारी सप्ताह के पहले दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। खासतौर पर चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (COMEX) पर सोमवार को सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत में करीब 0.33 प्रतिशत की कमी आई और यह 3,873.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी के भाव में 3.27 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी 47.515 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

MCX पर भी सोने-चांदी के दाम गिरे

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमतों में गिरावट का असर दिखाई दिया। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 1,100 रुपये टूटकर 1,35,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

वहीं, चांदी की कीमत में करीब 5,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी का भाव घटकर 1,70,747 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Gold silver price today

22 और 24 कैरेट सोने का भाव कितना?

बाजार में गिरावट के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,36,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 1,24,951 रुपये और 18 कैरेट सोना करीब 1,02,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। बुलियन बाजार में चांदी का भाव लगभग 1,74,400 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)चांदी (प्रति किलो)
नई दिल्ली₹1,35,740₹1,24,428₹1,01,270₹1,70,750
मुंबई₹1,35,970₹1,24,639₹1,01,900₹1,71,750
पटना₹1,37,800₹1,24,500₹1,01,700₹1,71,190
जयपुर₹1,36,770₹1,23,900₹1,02,700₹1,71,310
कानपुर₹1,37,200₹1,24,900₹1,01,600₹1,71,920
लखनऊ₹1,35,400₹1,25,200₹1,01,400₹1,70,920
Continue Reading
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Advertisement
pauri accident
big news7 hours ago

रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत

dehradun news
Dehradun8 hours ago

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन

almora news
Almora9 hours ago

मोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख

pauri news
Pauri12 hours ago

पौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें

uttarakhand news
big news13 hours ago

उत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

uttarakhand weather
uttarakhand weather13 hours ago

उत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

NAINITAL NEWS
Nainital1 day ago

नैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम

uttarakhand politics
Dehradun1 day ago

2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ

Dhami Cabinet Decisions
Breakingnews1 day ago

धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले

rudrapur news
Udham Singh Nagar1 day ago

रुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Dhami Cabinet Meeting
big news2 days ago

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

uttarakhand politics
Politics2 days ago

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच

dehradun news
Dehradun2 days ago

देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस

DEHRADUN NEWS
Dehradun2 days ago

बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले

Dehradun News
Dehradun2 days ago

कालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत

Breakingnews2 years ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews2 years ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews2 years ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews2 years ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews2 years ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews2 years ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews2 years ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews2 years ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital2 years ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews2 years ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews2 years ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews2 years ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews2 years ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews2 years ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews2 years ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews2 years ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews2 years ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital2 years ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel