Roorkee
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 9 साल के बच्चे की मौत !

रुड़की: रुड़की में शनिवार की रात एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में हुई, जहां मुस्लिम समाज के एक परिवार में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं।
देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग की और एक गोली नौ वर्षीय रियान पुत्र वसीम को लग गई। गोली लगने के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली की आवाज से शादी के माहौल में अचानक मातम फैल गया।
सूचना मिलने पर खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव पर गोली का निशान पाया, और प्रथमदृष्टया यह मामला गोली लगने से हुई मौत का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि शव पर गोली के निशान पाए गए हैं, और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के कारण विवाह के समारोह की खुशियां ग़म में बदल गईं, और परिवार में कोहराम मच गया।
#Harshfiring, #Childdeath, #Weddingceremony, #Gunshotinjury, #Rudkipoliceinvestigation
Roorkee
सीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

Roorkee News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की “मन की बात”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

पीएम के संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Roorkee
रूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Roorkee News : रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से देर रात बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
Table of Contents
रूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
गोली लगने से एक बदमाश घायल दूसरा फरार
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुग्गावाला थाना पुलिस जोनल चेकिंग के दौरान यूपी बॉर्डर से बंजारावाला की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए।

पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
बुग्गावाला का रहने वाला है गिरफ्तार हुआ बदमाश
घायल बदमाश की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी गोकुलवाला थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है, वहीं फरार आरोपी गुलजार की तलाश में पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है।
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का आखिरी दिन आज, कल से अस्तित्व में आएगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण
- रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
- रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- जसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का छापा! EO समेत कई अधिकारी मिले गायब
- चमोली में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में हुई मौत
Cricket9 hours agoभारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकबला , जाने बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, कप्तान-उपकप्तान और मैच प्रीव्यू
Udham Singh Nagar8 hours agoजसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का छापा! EO समेत कई अधिकारी मिले गायब
Chamoli9 hours agoचमोली में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में हुई मौत
Udham Singh Nagar11 hours agoबड़ी खबर : काशीपुर में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई
Blog10 hours agoRaghav Juyal Dating Niharika NM: क्या सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल और निहारिका एनएम? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया सस्पेंस
Udham Singh Nagar7 hours agoरूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ramnagar6 hours agoरामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
big news3 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का आखिरी दिन आज, कल से अस्तित्व में आएगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण









































