Haldwani
प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने शुरू की बोट पेट्रोलिंग, शिकारियों पर नजर….

हल्द्वानी: उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में इस शीतकाल में प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है, जिससे पर्यावरण प्रेमी, बर्ड वाचर और वन कर्मियों में खुशी का माहौल है। गूलरभोज, शारदा, बैगुल, नानकमत्ता, धुरा, रामनगर सहित कई अन्य स्थानों पर दलदली और साफ पानी वाली भूमि पर इन पक्षियों का आगमन हो चुका है। इस मौके पर वन विभाग ने इन पक्षियों की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। बड़े सरोवरों में नाव के माध्यम से गश्त की जा रही है ताकि शिकारियों से पक्षियों को बचाया जा सके।
हर साल शीतकाल में यूरोप, ईरान, अफगानिस्तान, रूस और साइबेरिया से हजारों किलोमीटर की यात्रा करने के बाद करीब छह से दस हजार प्रवासी पक्षी उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचते हैं। इन पक्षियों में मालार्ड, नार्दर्न पिनटेल, यूरेशियन टील, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, कॉमन पोचार्ड और फेरूजिनस डक जैसे पक्षी शामिल हैं। इन पक्षियों की शुरुआत नवंबर से हुई थी और अब यह अपने उत्कर्ष पर है।
प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी देते हुए पश्चिमी वृत्त के सीनियर वाइल्ड लाइफ बॉयोलॉजिस्ट और शोधकर्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि ये पक्षी यहां चार महीने तक रहते हैं और अपने आहार के रूप में तुरंत उगी घास, कीड़े-मकौड़े का सेवन करते हैं। दलदली भूमि के आसपास ही ये घोंसले बनाते हैं, जहां वे अंडे देते हैं और अपने बच्चों को बढ़ाकर अपने मूल स्थानों की ओर लौट जाते हैं।

वन विभाग ने सुरक्षा को लेकर शुरू की पेट्रोलिंग
प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने शारदा रेंज, नानकमत्ता, बहगुल और धुरा सरोवर में बोट के माध्यम से गश्त शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य शिकारियों पर नजर रखना और पक्षियों को नुकसान से बचाना है। कुछ दिन पहले शारदा रेंज में एक व्यक्ति द्वारा चिड़िया का शिकार करने का मामला सामने आया था, जिसके खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
प्रवासी पक्षियों की प्रजातियाँ
अब तक विभिन्न प्रकार के पक्षी इन क्षेत्रों में पहुंचे हैं, जिनमें मालार्ड, नार्दर्न पिनटेल, यूरेशियन टील, और फेरूजिनस डक जैसी विदेशी प्रजातियाँ शामिल हैं। इसके अलावा, उच्च हिमालय से एशियन वूली नेक्ड स्टोर्क, एशियन ओपन बिल स्टोर्क, और व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर जैसे अप्रवासी पक्षी भी पहुंचे हैं।
सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर
डीएफओ हिमांशु बागरी ने कहा कि प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए निरंतर गश्त की जा रही है। डैम और नदियों के किनारे इन पक्षियों का जमावड़ा हो रहा है, और वन विभाग उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पक्षियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत कुमार ने यह भी कहा कि भारत में प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा और उनकी ब्रिडिंग पर असर न पड़े, इसके लिए नदी और डैम के क्षेत्रों को साफ और स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है। साथ ही, इन क्षेत्रों में जहरीले पदार्थों का निस्तारण न करने की अपील की गई है, ताकि प्रवासी पक्षी सुरक्षित रह सकें।
Haldwani
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान

Haldwani News : चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। विभाग यात्रा मार्ग के साथ ही कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रहा है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की शुरु आत के साथ ही परिवहन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने वाहनों के जरूरी कागजात पूरे रखें, क्योंकि विभाग द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात उद्देश्य
आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की जा रही है चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
आरटीओ ने स्पष्ट कहा कि चाहे वाहन प्राइवेट हो या कमर्शियल, यदि कोई भी वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
Haldwani
लालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग

Lalkuan News : लालकुआं में जंगली हाथी ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मौतों के बाद अब वन विभाग की नींद खुली है और विभाग ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
Table of Contents
लालकुआं में जंगली हाथी ने एक महिला को उतारा मौत के घाट
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के टांडा रेंज में मानव वन्य जीव की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों पूर्व जंगली हाथी के हमले में दो पुरुषों की मौत के 72 घंटों के बाद जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर भी हाथी ने किया हमला
महिला की मौत के अगले दिन फिर शाह पठानी खत्ते से टेम्पो में गेहूँ लादकर लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर हाथी ने हमला कर दिय। गनीमत रही की टेम्पो में सवार तीन लोग टेम्पो छोड़कर भाग गए। जिसके बाद हाथी ने गेहूं की बोरियां बर्बाद कर दी।

तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
ऐसे में लगातार हो रही मानव वन्य जीव की घटनाओं के बाद आखिरकार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अधिकारी अपनी गहरी नींद से जागे है जिसके बाद आज वन विभाग ने शाह पठानी खत्ते में लोगों को जागरूक करते हुए जंगलो के नजदीक नही जाने की अपील करते हुए गश्त बढ़ा दी है।
इस दौरान टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि हाथियों के लिये यह समय सहवास का है जिस कारण हाथी आक्रामक रहते है जनता से अपील है कि वो बिना वजह जंगल में न जाएं। अगर जरूरी है तो समूह के रूप में जाएं।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Haridwar4 hours agoबड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Uttarakhand22 hours agoदून पुलिस ने वीकेंड पर लागू किया विशेष ट्रैफ़िक प्लान, 5 सुपर जोन, 10 जोन व 18 सेक्टर में बांटा…
Nainital7 hours agoकैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा
Pithoragarh6 hours agoसीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर सुविधाओं का लिया फीडबैक
Cricket5 hours agoCSK vs LSG Dream11 Team IPL 2026 Match 53: चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, यहाँ देखें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट..
Cricket3 hours agoRCB vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 54: आज की बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
big news3 hours agoबड़ी खबर : पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार, जानें मंत्रिमंडल में किन पांच नेताओं ने ली शपथ
Blog2 hours agoकौन हैं Makhanlal Sarkar ? जानिए पीएम मोदी ने क्यों छुए उनके पैर…






































