Breakingnews
उत्तराखंड पुलिस को नशे के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार….

उधम सिंह नगर : शहर में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम के तहत एसएसपी मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 2 किलो से अधिक चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस चरस की कीमत करीब 04 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्षेत्र के एक प्रसिद्ध नशा तस्कर के रूप में हुई है, जो पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मुकद्दमे दर्ज हैं, और वह लंबे समय से नशे का कारोबार चला रहा था।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने लगातार नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया है और क्षेत्र में नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के प्रयास जारी हैं।
इस मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हर संभव कदम उठाया जा रहा है। उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन की यह मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक नशे की तस्करी को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाता।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच में जुट गई है ताकि इस तरह के अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Breakingnews
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 डीएसपी (सीओ) के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 10 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भी यहां से वहां किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस ताजा आदेश में कुल 15 डीएसपी (सीओ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से 10 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनाया गया था और अब उन्हें उनकी नई तैनाती भी सौंप दी गई है।
पुलि अधिकारियों के हुए बंपर तबादले
इसके अलावा 5 अन्य डीएसपी अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों से इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया था। इस बड़े फेरबदल को पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रमोशन के बाद इन्हें दी गई तैनाती
10 अधिकारी जो कि हाल ही में पदोन्नति पाकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बने थे उन्हें तैनाती दे दी गई है। डीएसपी चंद्र मोहन को टिहरी गढ़वाल तो वहीं डीएसपी अंजना नेगी को नैनीताल तैनाती दी गई है।

5 CO भी किए गए इधर से उधर
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | अनुज | देहरादून | GRP हरिद्वार |
| 2 | अनुज कुमार | पौड़ी गढ़वाल | देहरादून |
| 3 | रीना राठौर | देहरादून | IRB द्वितीय देहरादून |
| 4 | विमल प्रसाद | अल्मोड़ा | चंपावत |
| 5 | नितिन लोहानी | CID सेक्टर हल्द्वानी | देहरादून |

Breakingnews
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

Tehri News : टिहरी जिले में लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा
टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में ग्राम क्यारी के नजदीक चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक डंपर माजफ से माल छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। डंपर जैसे से क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय डंपर के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया और सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) और गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36) की मौत हो गई।
Cricket11 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar5 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Cricket5 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket10 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Pauri10 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
big news11 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Dehradun7 hours ago2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम







































