Uttarakhand
उत्तरकाशी में हंगामा, हिन्दू संगठनों ने थाने में किया प्रदर्शन, स्वर्णकार पर मारपीट का आरोप !

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां धर्म विशेष के एक स्वर्णकार पर दो हिन्दू व्यक्तियों को कमरे में बंद कर पिटाई करने और गहने छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे सालों से इस स्वर्णकार को सोने-चांदी की सप्लाई करते आ रहे थे और जब वे अपने पैसे मांगने पहुंचे, तो स्वर्णकार ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की और उनके गहने लूट लिए।

घटना के बाद हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग थाने पहुंचे और स्वर्णकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि यह पूरी घटना धर्म विशेष से जुड़ी होने के कारण समुदाय के अन्य लोगों को भी प्रभावित कर सकती है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्वर्णकार संघ ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संघ ने कहा कि संबंधित स्वर्णकार को पहले ही संघ विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया जा चुका है। संघ ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए आरोप लगाया कि इस स्वर्णकार द्वारा किया गया काम बिल्कुल अनुचित है और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
#Hinduorganizations, #Protest, #Uttarkashi, #Goldsmithassault, #Strongactiondemand
Uttarkashi
यमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वालों की संख्या हुई 34

Uttarkashi News : यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसमें से एक यात्री की जानकीचट्टी के पास मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला यात्री ने बड़कोट अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Table of Contents
यमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे दो श्रद्धालुओं की शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। एक श्रद्धालु ने जानकीचट्टी के पास दम तोड़ा, जबकि महिला तीर्थयात्री की बड़कोट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
अल्पातल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के रहने वाले 66 वर्षीय गंगधार बीशेठी यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे थे। यात्रा मार्ग में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, महाराष्ट्र की 49 वर्षीय लक्ष्मी बाई, पत्नी नामदेव गतीर, दोबाटा में ठहरी हुई थीं। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए बड़कोट अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वालों की संख्या हुई 34
पुलिस के एसआई विक्रम सिंह के अनुसार, दोनों घटनाओं में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को हुई इन दो मौतों के साथ ही इस ग्रीष्मकालीन यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
Dehradun
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला में किराये के एक मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़
देहरादून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में इस पूरे मामले का कथित मुख्य संचालक भी शामिल है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को भी वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को दिल्ली से मसूरी घुमाने की बात कहकर देहरादून लाया गया था। आरोप है कि इसके बाद उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसे एक कमरे में रोककर रखा गया था।
पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को मुखबिर से हरभजवाला स्थित नीलकंठ एन्क्लेव में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक मकान में दबिश दी। मौके से तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले। तलाशी के दौरान पुलिस ने 18 हजार रुपये नकद के साथ आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाइयां भी बरामद कीं।
महिलाओं को ग्राहकों की मांग के अनुसार बुलाते थे देहरादून
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मकान को किराये पर लेकर कथित तौर पर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले का कथित सरगना दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को ग्राहकों की मांग के अनुसार देहरादून बुलाता था। ग्राहकों से व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया जाता था और उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं।

पुलिस के मुताबिक, ग्राहक की पसंद तय होने के बाद महिलाओं को किराये के कमरे या ग्राहक द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा जाता था। इसी दौरान पुलिस ने उस नाबालिग को भी बरामद किया, जिसे कथित तौर पर दिल्ली से देहरादून लाया गया था।
आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, नाबालिग को आरोपी का एक साथी दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने लेकर आया था। यहां उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाने का आरोप है। नाबालिग के विरोध करने पर उसे कमरे में रोककर रखा गया। पुलिस ने उसे मुक्त कराकर संरक्षण में ले लिया है।
मामले में पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस कथित रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज, जानें मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?

Haridwar News : हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम पहल हुई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक बैच में 50 छात्रों को MBBS में प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज का संचालन हरिद्वार स्थित मौजूदा ESIC अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए किया जाएगा।
Table of Contents
हरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज की स्थापना का फैसला 30 जून 2026 को नई दिल्ली में हुई ESIC की 198वीं बैठक में लिया गया था। इसी निर्णय के तहत अब हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया को मंजूरी मिली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से राज्य में MBBS की पढ़ाई के लिए एक और संस्थान उपलब्ध होगा। इससे युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम
मौजूदा ESIC अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाने से पहले से उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने में भी मदद मिलेगी।
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने के बाद क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Haridwar22 hours agoहरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज, जानें मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?
Udham Singh Nagar24 hours agoबेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chamoli23 hours agoअब तक 3.58 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब, अब कपाट बंद होने की तैयारी
Dehradun18 hours agoदेहरादून में किराये के मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
Uttarkashi22 minutes agoयमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वालों की संख्या हुई 34










































