Roorkee
रुड़की में निजी अस्पतालों की मनमानी जारी, एसीएमओ ने दो अस्पतालों पर की कार्रवाई !

रुड़की: रुड़की में निजी अस्पताल संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बार-बार सख्त चेतावनी दी है। एसीएमओ हरिद्वार, डॉ. अनिल वर्मा ने रविवार को रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के तहत एक अस्पताल को बंद करवा दिया और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
यह कार्रवाई तब की गई जब कुछ महीने पहले रुड़की के डायमंड अस्पताल में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। महिला के पति ने आरोप लगाया था कि उन्हें सरकारी अस्पताल से बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल लाया गया था, और अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई थी। इसके बाद, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने डायमंड अस्पताल में ताला लगवाया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे।
हालांकि, बिना किसी आदेश के अस्पताल ने अपने बोर्ड को बदलकर “जीवनदीप नर्सिंग होम” लगा दिया था। जब एसीएमओ ने इस पर संज्ञान लिया, तो उन्होंने अस्पताल संचालक को तत्काल निर्देश दिए कि वह बोर्ड हटाकर सही कार्यवाही करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, पास के दूसरे अस्पताल, “अमृत हॉस्पिटल”, को भी बंद करवा दिया गया, क्योंकि यह पहले “ग्लोबल अस्पताल” के नाम से बंद किया गया था और यहां भी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला था।
बड़ा सवाल यह है कि जब डायमंड अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने बंद करवा दिया था, तो अस्पताल के ताले की चाबी संचालक के पास कैसे पहुंची। एसीएमओ अनिल वर्मा ने इस पर कहा कि विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आमजन के जीवन से खिलवाड़ करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
#PrivateHospitals, #HealthDepartment, #ACMOAction, #HospitalMismanagement, #RudkiHealthEnforcement
Roorkee
रूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Roorkee News : रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से देर रात बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
Table of Contents
रूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
गोली लगने से एक बदमाश घायल दूसरा फरार
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुग्गावाला थाना पुलिस जोनल चेकिंग के दौरान यूपी बॉर्डर से बंजारावाला की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए।

पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
बुग्गावाला का रहने वाला है गिरफ्तार हुआ बदमाश
घायल बदमाश की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी गोकुलवाला थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है, वहीं फरार आरोपी गुलजार की तलाश में पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है।
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- Almora News : सोमेश्वर में विकास को नई गति, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी नए मोटर मार्ग की आधारशिला
- मुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार दौरा: संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग…
- उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- AUS-W vs PAK-W Dream11 Team Match 21 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
- Nagrasu Gurudwara News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद सुलझने की ओर डीएम और एसपी की समझाइश के बाद 2 निहंगों ने छोड़ी छत..
Roorkee
14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Roorkee News : रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह कराने का मामला सामने आया है। यहां पर 14 साल की एक मासूम बच्ची का जबरन बाल विवाह कर दिया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई और बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Table of Contents
14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
रूड़ी के हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की किशोरी का बाल-विवाह करा दिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वो गर्भवती हो गई और किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।सिविल अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किशोरी के नाबालिग होने की पहचान की गई। जिसके बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर पोक्सो, बाल विवाह अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 2025 में 14 साल की एक किशोरी का जबरन बाल विवाह किया गया था।

विवाह के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। बच्ची के किशोरी होने के बाद बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने बच्ची का आधार कार्ड देखा तो डॉक्टर को शक हो गया। जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा पुलिस को नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई।
पुलिस को देख फरार हुआ पति और ससुराल पक्ष के लोग
पुलिस को देखकर गर्भवती किशोरी का पति और ससुराल पक्ष के लोग सिविल अस्पताल से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच की गई तो बच्ची की उम्र 14 साल निकल कर आई है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पोक्सो, बाल विवाह अधिनियम और अन्य धाराओं में पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Cricket16 hours agoAUS-W vs PAK-W Dream11 Team Match 21 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Uttarakhand17 hours agoNagrasu Gurudwara News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद सुलझने की ओर डीएम और एसपी की समझाइश के बाद 2 निहंगों ने छोड़ी छत..
Uttarakhand18 hours agoदेहरादून में देर रात बड़े पैमाने पर हुए पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, यहाँ देखें पूरी सूची…
Uttarakhand14 hours agoउत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Uttarakhand13 hours agoमुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार दौरा: संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग…
almora12 hours agoAlmora News : सोमेश्वर में विकास को नई गति, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी नए मोटर मार्ग की आधारशिला







































