Breakingnews
मतगणना परिसर में जाने से पुलिस ने रोका, पत्थरों की हुई बारिश, पांच घायल।
हरिद्वार/रुड़की – नारसन ब्लॉक की मतगणना अंतिम चरण में आते-आते आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस वक्त पुलिस पर पथराव कर दिया जब आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को मतगणना परिसर में जाने से रोक दिया गया।
इस घटना में मंगलौर चौकी इंचार्ज मनोज गैरोला सहित 5 पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसके बाद मंगलौर गुड़ मंडी में अफरा तफरी मच गई। घायल पुलिस कर्मियों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी मोके पर पहुँचकर स्तिथि का जायज़ा लेने में लगे हुए है।
आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर का कहना है कि मतगणना केंद्र पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी को प्रशासन के लोग जानबूझकर कर हराने का काम कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अंदर जाना चाहा तो उन्हें अंदर नही जाने दिया गया।
वही एस एस पी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतगणना केंद्र पर जाने की जिद कर रहे थे, जबकि वहाँ गिनती पूरी हो चुकी थी।
इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका एहतियात के तौर पर सी टी स्केन भी कराया जा रहा है।
Breakingnews
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई, कहा- ये पर्व उमंग और आपसी प्रेम का त्यौहार

Happy Holi : देशभर में होली की धूम मची हुई है। रंगों, गुलाल और हंसी-खुशी के साथ लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। गलियों से लेकर चौपालों तक, ढोल-नगाड़ों की थाप और रंगों की बौछार के बीच उल्लास का माहौल है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को रंगों के उत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि रंग, उमंग और आपसी प्रेम का ये अनुपम पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उल्लास का संचार करे। ये होली आपके घर-आँगन को खुशियों के रंगों से भर दे, यही मंगलकामना है।
Maharastra
नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में बारूद फैक्ट्री में धमाका, 15 की मौत
Nagpur Blast News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित राउलगांव के एक विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्य बिंदु
नागपुर में बारूद कारखाने में धमाका
ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL Energy Limited के कारखाने में हुआ, जहां खनन और औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाते हैं। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार के मुतबिक, धमाका सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुआ।
ये भी पढ़ें_ आंध्रप्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मालिक फरार
विस्फोट के समय काम पर थे मजदूर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस यूनिट में विस्फोट हुआ वहां करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

ये भी पढ़ें_ srinagar blast : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बम धमाका, ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत
Nagpur Blast News-धमाके के बाद लगी भीषण आग
धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं।
राहत एवं बचाव दल मौके पर जुटे
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री में धमाका
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार 28 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके से हड़कंप मच गया। वेटलापालेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना में 15 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है, घायलों को एयर एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफ़र किया जा रहा है।
हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक फरार
ये धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अंदर कुछ महिला कर्मचारी विस्फोटक सामग्री तैयार करने के काम में लगी थीं। अचानक हुए तेज विस्फोट से पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका भी हिल गया और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Andhra Pradesh
आंध्रप्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मालिक फरार

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 21 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
Andhra firecracker unit blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर सामरलकोट मंडल स्थित वेटलापालेम गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है. जबकि घटना में 15 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है, घायलों को एयर एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफ़र किया जा रहा है.
मुख्य बिंदु
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अन्दर महिलाएं विस्फोटक सामग्री तैयार कर रही थीं. विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लगातार अभियान चला रहा है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का मालिक घटना के बाद से फरार है.
ये भी पढ़ें_ srinagar blast : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बम धमाका, ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत
Andhra firecracker unit blast: कई मीटर दूर गिरे शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट बेहद शक्तिशाली था, जिससे कई शव दूर खेतों में जा गिरे. मृतकों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं. विस्फोट के कई घंटों बाद तक फैक्ट्री से रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आती रहीं, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. विस्फोट से उठे घने धुएं का असर आसपास के कम से कम पांच गांवों तक देखा गया, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें_ छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद, तीन घायल…
प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाए और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए. उनके निर्देश पर गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं ताकि स्थिति की निगरानी की जा सके.
ये भी पढ़ें_ लक्सर ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: कबाड़ की आड़ में चल रही थी पटाखा फैक्ट्री…
सोशल मीडिया पर चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि इस हादसे में कई लोगों की जान जाने की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने अधिकारियों से बात कर पीड़ितों को तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
जांच में जुटा प्रशासन
प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. ये भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं. बताया जा रहा है कि इसी गांव में पहले भी पटाखा फैक्ट्री में हादसा हो चुका है.
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों व घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.
big news22 hours agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Dehradun24 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
Roorkee22 hours agoRoorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
Uttarakhand19 hours agoHappy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
Trending24 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
Cricket23 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?
Cricket9 hours agoNWD vs LIO Dream11 Prediction : सेनवेस पार्क में Dragons और Lions के बीच होगा रोमांचक मुकाबला..
Dehradun30 minutes agoसीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति




































