Dehradun
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने 11 में से 10 नगर निगमों में जीत की हासिल, श्रीनगर में निर्दलीय की जीत…

देहरादून: उत्तराखंड में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के 11 नगर निगमों में से 10 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। हालांकि, श्रीनगर नगर निगम में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा, जहां निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने मेयर पद पर जीत हासिल की।
नगर निगमों में भाजपा की जीत:
- अल्मोड़ा: भाजपा के अजय वर्मा
- हल्द्वानी: भाजपा के गजराज बिष्ट
- पिथौरागढ़: भाजपा की कल्पना देवलाल
- देहरादून: भाजपा के सौरव थपलियाल
- कोटद्वार: भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
- रुद्रपुर: भाजपा का विकास शर्मा
- ऋषिकेश: भाजपा के शंभू पासवान
- काशीपुर: भाजपा के दीपक बाली
- रुड़की: भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
- हरिद्वार: भाजपा की किरण जैसल
श्रीनगर में निर्दलीय की जीत: श्रीनगर नगर निगम में भाजपा को हराकर बागी प्रत्याशी आरती भंडारी ने मेयर पद पर कब्जा जमाया।
नगर पालिका और नगर पंचायतों में कड़ा मुकाबला
गढ़वाल के पांच जिलों में निर्दलीयों ने शानदार प्रदर्शन किया। 16 नगर पालिका सीटों में से 8 पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं। नगर पंचायत चुनाव में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजयी प्रत्याशियों को बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाय चुनावों के शांतिपूर्वक संपन्न होने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और चुनावी अधिकारियों का धन्यवाद किया। साथ ही, उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि भाजपा सरकार की योजना के तहत प्रदेश में “क्लीन और ग्रीन सिटी” का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने और नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बात भी की।
भविष्य में नागरिक सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए संकल्प पत्र के वादों के तहत नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमें बिजली, सड़क, पानी, पार्क, फुटपाथ, ओपन जिम, और कूड़ा उठान जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही, नगरों को पर्यटकों के दृष्टिकोण से स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
निकाय चुनाव के परिणाम से भाजपा का दबदबा जारी
जहां भाजपा ने नगर निगमों में शानदार जीत हासिल की, वहीं नगर पालिका और पंचायतों में उसकी रफ्तार धीमी पड़ी, हालांकि कुल मिलाकर भाजपा का दबदबा बना हुआ है।
#UttarakhandMunicipalElections, #BJPVictory, #TripleEngine, #AartiBhandari, #CleanandGreenCity
Dehradun
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार

Dehradun News : देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जमनपुर इलाके में सोमवार देर रात पार्टी के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या
देहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी मच गई।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।
कुछ ही देर में कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान यूपी के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल राजपाल को एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
big news
पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, आउट ऑफ टर्न नौकरी का शासनादेश जारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। खेल नीति-2021 के तहत अब 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्ति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
Table of Contents
पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी
प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खेल नीति-2021 के अंतर्गत पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति प्रदान किए जाने को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

आउट ऑफ टर्न नौकरी का शासनादेश जारी
प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल मंत्री ने कहा कि “खेलगा युवा तो आगे बढ़ेगा युवा” के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार लगातार खिलाड़ियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि आउट ऑफ टर्न नियुक्ति से प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अपने भविष्य को सुरक्षित करने का अवसर मिलेगा।
243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी
खेल मंत्री ने बताया कि नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में 34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण, गृह, परिवहन, वन तथा शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा।

खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध हो ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ अपने भविष्य को भी सुरक्षित कर सकें।
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, 14 अफसरों की नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Police Transfer : पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड पुलिस विभाग में 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), सीधी भर्ती के 10 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव
आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं, पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार और नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय, देहरादून में तैनाती दी गई है।

14 अफसरों की नई तैनाती
प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Breakingnews8 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun6 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Rudraprayag6 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews5 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत










































