Connect with us

Dehradun

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज से लागू हो रहा समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सीएम धामी करेंगे लोकार्पण !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारी के बाद आज से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का औपचारिक रूप से लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, राज्य के नागरिकों और अधिकारियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा, जिससे विवाह, तलाक, लिव-इन, विरासत जैसी प्रक्रियाओं के लिए रजिस्ट्रेशन संभव हो सकेगा। यह कदम उत्तराखंड को देश का पहला राज्य बना देगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।

यूसीसी को लागू करने के लिए 27 मई 2022 को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट 2 फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी, जिसके बाद 8 मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद, 12 मार्च 2024 को यह अधिनियम कानून का रूप ले लिया। इसके बाद, तकनीक आधारित व्यवस्थाएं लागू करने के लिए पोर्टल और नियमावली तैयार की गईं।

बीते दिनों मॉक ड्रिल के दौरान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं को हल किया गया। अब यह पोर्टल नागरिकों और अधिकारियों के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा आज दोपहर 12:30 बजे पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया जाएगा।

समान नागरिक संहिता के लिए की गई तैयारियों में 43 हितधारकों के साथ बैठकें, 72 गहन विचार-विमर्श, 49 लाख एसएमएस, 29 लाख व्हाट्सएप मैसेज, 2.33 लाख नागरिकों के सुझाव और 61 हजार पोर्टल सुझाव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 36 हजार सुझाव डाक से और 1.20 लाख सुझाव हस्तलिखित रूप में प्राप्त हुए, जबकि 24 हजार ई-मेल से भी सुझाव आए।

यूसीसी के लागू होने से राज्य में नागरिकों को समान अधिकार और अवसर प्राप्त होंगे, और विभिन्न कानूनी मामलों में एक समान दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। इसके तहत, विवाह, तलाक, लिव-इन, विरासत जैसे विषयों पर एकीकृत और पारदर्शी नियमावली का पालन किया जाएगा।

इस संदर्भ में, अन्य देशों जैसे सऊदी अरब, तुर्की, इंडोनेशिया, नेपाल, फ्रांस, अज़रबैजान, जर्मनी, जापान और कनाडा के यूसीसी का अध्ययन भी किया गया है, ताकि सबसे उपयुक्त मॉडल अपनाया जा सके।

Advertisement

#UniformCivilCode , #Uttarakhand, #OnlinePortal, #Implementation, #LegalReform

Advertisement

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dehradun

भारतीय सनातन संस्कृति के सिद्धांत आज के विज्ञान में साबित हो रहे हैं : मुख्यमंत्री धामी

Published

on

  देहरादून : भारतीय सनातन संस्कृति में ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व जिन सिद्धांतों की खोज की थी, वे आज वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित हो रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान धाम झाझरा में आयोजित कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेता, भारत रत्न स्वर्गीय डॉ. सी.वी. रमन को भावांजलि अर्पित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून देश की पांचवी साइंस सिटी बन रही है, जो उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी हमारे राज्य को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में भी एक ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम् भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार द्वारा तकनीक और नवाचार के उपयोग से सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जहां हम आज प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक ओर साइंस और इनोवेशन सेंटर, लैब्स ऑन व्हील्स, जीएसआई डैशबोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट इनफार्मेशन सेंटर और स्टेम लैब्स के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं, वहीं, रोबोटिक, ड्रोन, सेमी कंडक्टर और प्री-इनक्यूबेशन लैब की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण नवाचारों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक से भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। महान खगोलशास्त्री आर्यभट्ट, जिनके सिद्धांतों ने खगोल शास्त्र और गणित को सरल बनाया, आचार्य कणाद जिन्होंने हजारों साल पहले परमाणु की व्याख्या की, आचार्य नागार्जुन जिन्होंने सदियों पहले सोना, चांदी, तांबे, लौह, पारा व अभ्रक आदि का इस्तेमाल कर औषधीय भस्म बनाने की विधि तैयार की। महर्षि सुश्रुत जिन्होंने जटिल से जटिल शल्य चिकित्सा के सिद्धांत प्रतिपादित किए। ये सभी भारत के वो वैज्ञानिक स्तंभ हैं जिनके सिद्धांतों पर आज का आधुनिक विज्ञान स्थापित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज देश में डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उन्नत तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भारत वैश्विक तकनीकी क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा सके। ये सभी उपलब्धियां भारत को आत्मनिर्भर और विज्ञान-प्रधान राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेक्नोलॉजी, डिजिटल गवर्नेंस, शोध एवं विकास, नई प्रौद्योगिकी तथा स्टार्टअप के अनुरूप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, हम प्रदेश में साइंटफिक रिसर्च और लर्निंग को बढ़ावा देते हुए साइंस बेस्ड नॉलेज इकॉनमी को भी मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञान में आगे बढ रहा देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज कोरोना वैक्सीन के विकास से लेकर ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों की खोज तक के कार्य आत्मनिर्भरता के मंत्र को अपनाकर कर रहा है। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतरने वाला पहला देश बना दिया। जहां आदित्य स्1 मिशन के माध्यम से हमने सूर्य के रहस्यों को उजागर करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया। वहीं अब गगनयान मिशन के तहत भारत जल्द ही अंतरिक्ष में मानव भेजने की तैयारी कर रहा है, जो हमारी वैज्ञानिक उपलब्धियों का एक और स्वर्णिम अध्याय होगा।

ई गवर्नेंस को बढावा दे रही है राज्य सरकार

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल द्वारा सरल और सुलभ बनाने का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन प्रमाणपत्र समेत कई सेवाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध की जा रही है। यही नहीं, कृषि के क्षेत्र में भी किसानों को तकनीक से जोड़ने हेतु राज्य में स्मार्ट एग्रीकल्चर तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में ड्रोन तकनीक और सेंसर आधारित खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कृषि उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलगी। ई-टूरिज्म पोर्टल के माध्यम से पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग और पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध किए जाने के भी प्रयास गतिमान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसे डैशबोर्ड की शुरुआत की गई है जो चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को पहले ही मौसम पूर्वानुमान से लेकर अपनी यात्रा प्लान करने में मदद करेगा। यही नहीं, हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन पर शोध के लिए डेटा एनालिटिक्स और सैटेलाइट इमेजरी का भी उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी प्रयास उत्तराखंड को एक आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यूकॉस्ट में राज्य का पहला कम्यूनिटी साइंस रेडियो भी प्रारम्भ होने रहा है जो विज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारियां हर घर तक पहुंचाने में सहायक होगा, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां इंटरनेट या अन्य संसाधन सीमित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी ही वो माध्यम हैं, जिससे हम आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाकर उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को साकार कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले निर्माणाधीन साइंस सिटी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और साइंस म्यूजियम का अवलोकन भी किया।

Continue Reading

Dehradun

चमोली के माणा में हिमस्खलन के बाद शासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर…..

Published

on

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, जनपद चमोली के माणा के निकट हुई हिमस्खलन की घटना के बाद नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यह हेल्पलाइन नंबर प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।

शासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित हैं:

  • मोबाइल नंबर: 8218867005, 9058441404
  • दूरभाष नंबर: 0135 2664315
  • टोल-फ्री नंबर: 1070
  • May be an image of text

इन नंबरों पर लोग हिमस्खलन के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शासन द्वारा यह कदम प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए उठाया गया है, ताकि जनहानि और अन्य नुकसान को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हिमस्खलन के प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

Continue Reading

Dehradun

ऋषिकेश में शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्स , जीएमवीएन ने स्वास्थ्यवर्धक आहार योजना की तैयार….

Published

on

देहरादून : ऋषिकेश में 01 से 07 मार्च तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दौरान योग साधकों और प्रशिक्षकों को न केवल योग के लाभों का अनुभव होगा, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी संदेश मिलेगा। इस महोत्सव के दौरान योगिक आहार और वैलनेस पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति मिलेगी।

गढ़वाल मण्डल विकास निगम (जीएमवीएन) और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों के लिए शुद्ध और संतुलित योगिक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। यह आहार योजना योग और आध्यात्मिकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे योग साधकों को शारीरिक और मानसिक ऊर्जा प्राप्त हो सके।

महोत्सव के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन में संतुलित और पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा, जिसमें मक्खन-दूध, अंकुरित अनाज, दलिया, परांठे, दाल-चावल, हरी सब्जियां, फल, हर्बल चाय और पारंपरिक मिठाइयाँ शामिल होंगी। यह आहार शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होगा और योगाभ्यास के परिणामों को बेहतर बनाएगा।

विशाल मिश्रा ने बताया कि योग महोत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी इस सात्विक आहार का लाभ उठाने का अवसर प्राप्त करेंगे। यह आहार न केवल स्वादिष्ट होगा, बल्कि सुपाच्य और स्वास्थ्यवर्धक भी होगा, जिससे सभी को सकारात्मक ऊर्जा और शारीरिक स्फूर्ति प्राप्त हो सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान मोटापे के प्रति चेतावनी दी थी और कहा था कि मोटापे को कम करने में योगाभ्यास और योगिक डाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस महोत्सव में इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे, जो योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस आयोजन की महत्ता को स्वीकार करते हुए कहा कि यह महोत्सव स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करेगा और मोटापे की समस्या को कम करने में मदद करेगा।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Dehradun20 minutes ago

भारतीय सनातन संस्कृति के सिद्धांत आज के विज्ञान में साबित हो रहे हैं : मुख्यमंत्री धामी

Dehradun49 minutes ago

चमोली के माणा में हिमस्खलन के बाद शासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर…..

Dehradun3 hours ago

ऋषिकेश में शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्स , जीएमवीएन ने स्वास्थ्यवर्धक आहार योजना की तैयार….

Dehradun3 hours ago

महासू देवता के धाम को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में किया जाएगा विकसित , जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा…..

Breakingnews3 hours ago

देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता , श्यामलाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गीता और हिमांशु गिरफ्तार…..

Dehradun4 hours ago

माणा गांव में हिमस्खलन , दबे मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए सीएम धामी ने की प्रार्थना….

Breakingnews4 hours ago

बड़ी खबर : उत्तराखंड के माणा गांव में भारी बर्फबारी से एवलांच , 57 मजदूर दबे , रेस्क्यू अभियान जारी….

Pithauragarh5 hours ago

पिथौरागढ़ में मौसम ने बदला मिजाज , फरवरी के अंत में बर्फबारी ने बढाई ठण्ड….

Dehradun6 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश , भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई….

Haridwar6 hours ago

उत्तराखंड के खानपुर में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फिर से फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच…..

Almora7 hours ago

जोशीमठ के बाद अब उत्तराखंड के इस गाँव में भीं पड़ी दरारें , 350 लोगो पर मंडरा रहा खतरा….

Haridwar7 hours ago

रुड़की की रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग , लाखों का सामान जलकर ख़ाक….

Mumbai7 hours ago

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी , लगातार 8वें दिन लाल निशान के साथ खुला सेंसेक्स और निफ्टी…..

Bageshwar7 hours ago

सीएम धामी ने बागेश्वर के बैजनाथ मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से किया आग्रह…

Rudraprayag7 hours ago

हिमालयी क्षेत्रों में हो रही जमकर बर्फबारी , त्रियुगीनारायण में बर्फबारी से शिव पार्वती विवाह स्थल पर दिखा भव्य दृश्य….

Accident1 year ago

सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 

Breakingnews1 year ago

देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।

Uttar Pradesh4 years ago

उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….

Breakingnews4 years ago

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..

Breakingnews4 years ago

23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..

Accident1 year ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews4 years ago

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…

Breakingnews4 years ago

जानिए क्यों चढ़ाया जाता हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, क्या है इससे जुडी मान्यताएं….

Breakingnews4 years ago

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज…..

Breakingnews4 years ago

बड़ी खबर: दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी और सभी मुख्यमंत्री को लगेगा कोरोना का टीका….

Breakingnews2 years ago

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने पटवारी वैभव प्रताप को किया गिरफ्तार।

Breakingnews3 years ago

चंपावत उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड।

Crime1 year ago

पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 

Haryana12 months ago

नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 

Breakingnews2 years ago

देर रात धारचूला में 14 दुकानों में लगी भीषण आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Crime5 months ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun5 months ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun6 months ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh6 months ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime6 months ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Accident6 months ago

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर नदी में गिरा, MI-17 से ले जाया जा रहा था गौचर हवाई पट्टी, टूटी चैन..विडियो

Accident6 months ago

लक्सर पुरकाजी मार्ग पर दो बाइकों में आमने सामने हुई भिड़त, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी में कैद।

Crime6 months ago

रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण, पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर पुलिस से लगाई गुहार।

Dehradun6 months ago

गैरसैंण में चल रहे मानसून सत्र के बीच देहरादून में तमाम कांग्रेसियों ने ईडी मुख्यालय किया घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की। 

Uttarakhand7 months ago

उत्तरकाशी: बड़ी धूमधाम से मनाया गया मिल्क फेस्टिवल, नागदेवता को दूध मक्खन दही चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना।

Crime7 months ago

दिनदहाड़े घर में प्रवेश करते हुए महिला के गले से चेन उड़ाकर ले गया युवक, घटना सीसीटीवी में कैद।

Breakingnews1 year ago

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गार्ड की बंदूक से गोली चलने से पीसीएस अधिकारी घायल।

Breakingnews1 year ago

मंदिर में असामाजिक तत्व ने फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गतिविधियां।

Accident1 year ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग: आज होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर।

Advertisement
Crime5 months ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun5 months ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun6 months ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh6 months ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime6 months ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Accident6 months ago

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर नदी में गिरा, MI-17 से ले जाया जा रहा था गौचर हवाई पट्टी, टूटी चैन..विडियो

Accident6 months ago

लक्सर पुरकाजी मार्ग पर दो बाइकों में आमने सामने हुई भिड़त, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी में कैद।

Crime6 months ago

रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण, पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर पुलिस से लगाई गुहार।

Dehradun6 months ago

गैरसैंण में चल रहे मानसून सत्र के बीच देहरादून में तमाम कांग्रेसियों ने ईडी मुख्यालय किया घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की। 

Uttarakhand7 months ago

उत्तरकाशी: बड़ी धूमधाम से मनाया गया मिल्क फेस्टिवल, नागदेवता को दूध मक्खन दही चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना।

Crime7 months ago

दिनदहाड़े घर में प्रवेश करते हुए महिला के गले से चेन उड़ाकर ले गया युवक, घटना सीसीटीवी में कैद।

Breakingnews1 year ago

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गार्ड की बंदूक से गोली चलने से पीसीएस अधिकारी घायल।

Breakingnews1 year ago

मंदिर में असामाजिक तत्व ने फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गतिविधियां।

Accident1 year ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग: आज होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर।

Dehradun49 minutes ago

चमोली के माणा में हिमस्खलन के बाद शासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर…..

Dehradun3 hours ago

ऋषिकेश में शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्स , जीएमवीएन ने स्वास्थ्यवर्धक आहार योजना की तैयार….

Breakingnews3 hours ago

देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता , श्यामलाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गीता और हिमांशु गिरफ्तार…..

Dehradun4 hours ago

माणा गांव में हिमस्खलन , दबे मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए सीएम धामी ने की प्रार्थना….

Breakingnews4 hours ago

बड़ी खबर : उत्तराखंड के माणा गांव में भारी बर्फबारी से एवलांच , 57 मजदूर दबे , रेस्क्यू अभियान जारी….

Dehradun6 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश , भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई….

Haridwar6 hours ago

उत्तराखंड के खानपुर में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फिर से फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच…..

Almora7 hours ago

जोशीमठ के बाद अब उत्तराखंड के इस गाँव में भीं पड़ी दरारें , 350 लोगो पर मंडरा रहा खतरा….

Haridwar7 hours ago

रुड़की की रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग , लाखों का सामान जलकर ख़ाक….

Mumbai7 hours ago

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी , लगातार 8वें दिन लाल निशान के साथ खुला सेंसेक्स और निफ्टी…..

Bageshwar7 hours ago

सीएम धामी ने बागेश्वर के बैजनाथ मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से किया आग्रह…

Rudraprayag7 hours ago

हिमालयी क्षेत्रों में हो रही जमकर बर्फबारी , त्रियुगीनारायण में बर्फबारी से शिव पार्वती विवाह स्थल पर दिखा भव्य दृश्य….

Nainital7 hours ago

नैनीताल हाई कोर्ट ने यूसीसी पर राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब देने का दिया आदेश…

Dehradun8 hours ago

UTTARAKHAND: श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर, चारधाम यात्रा के किराए में हो सकती है बढ़ोतरी…

Dehradun8 hours ago

उत्तराखंड: पिरूल के दामों में 3 गुना बढ़ोतरी, वनाग्नि रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम…

Trending