Dehradun
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुरू किया ‘नंदा-सुनंदा’ प्रोजेक्ट, 7 बालिकाओं को दी वित्तीय सहायता !

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में अनाथ और असहाय बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ‘नंदा-सुनंदा’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट के तहत, आज 7 बालिकाओं को कुल 2,44,731 रुपये का चेक वितरित किया गया।
इस योजना के तहत चयनित बालिकाओं में रोशनी, रोनक, शशांक, मीना, आकांक्षा, मानसी साहू और विधि शामिल हैं। इन बालिकाओं को उच्च शिक्षा, स्नातक, स्नात्तकोत्तर और कौशल शिक्षा प्राप्त करने के लिए यह सहायता दी गई। इनका चयन उनकी विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने योजना के शुभारंभ अवसर पर कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि सभी बालिकाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर प्रदान करें, ताकि वे अपनी मेहनत से अपने सपनों को पूरा कर सकें।” साथ ही, जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह और डीपीओ (आईसीडीएस) का आभार जताते हुए इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में उनके योगदान की सराहना की।
यह प्रोजेक्ट न केवल बालिकाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण का अवसर देगा, बल्कि उन्हें रोजगार से जोड़ने का भी काम करेगा। इसके तहत बालिकाओं का चयन विभिन्न सरकारी कार्यालयों, जनता दरबार और बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को वे पहले नैनीताल में भी सफलतापूर्वक लागू कर चुके हैं, जहां उन्होंने 60 बालिकाओं को शिक्षा और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक कुमकुम जोशी, डीपीओ (आईसीडीएस) जितेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार और अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित थे।
#Dehradun, #DistrictMagistrate, #NandaSunandaProject, #FinancialAssistance, #EmpowermentofGirls
Uttarakhand
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Mussoorie News : मसूरी में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 28 वर्षीय सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस को मिली शुरुआती सूचना में सतीश के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया, जबकि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद उसके दोस्त सरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Table of Contents
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
मृतक की पहचान सतीश पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सतीश अपने परिचित सरजीत निवासी आईटीएम लंढौर के साथ पिकअप वाहन में कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। बीती शाम दोनों सिविल अस्पताल, सिपलिंग स्टेट के पास पहुंचे, जहां किसी तीसरे व्यक्ति के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वाहन से उतरकर पैदल पिकअप के पीछे की तरफ चले गए।
दोस्त पर ही लगे हत्या के आरोप
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वापस लौटने पर सरजीत पिकअप लेकर आगे निकल गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ समय बाद जब वो वापस लौटा तो वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सतीश को पिकअप का किनारा लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने आरोप लगाया था कि सतीश के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक रजनीश सैनी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। पहली सूचना में हत्या का आरोप क्यों लगाया गया? तीसरे व्यक्ति के साथ हुई कहासुनी का इस घटना से क्या संबंध है? क्या सतीश की मौत वाहन की टक्कर से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोस्त सरजीत से पूछताछ के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।
Dehradun
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ा और 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी OPS

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों और कर्मचारी कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क, पुल, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 155.96 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी और 178 पुलिसकर्मियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।
Table of Contents
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
सरकार ने 1 जुलाई 2026 से छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, पांचवें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत किया गया है।
इसके अलावा 178 पुलिस, पीएसी और आईआरबी कार्मिकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से पुरानी पेंशन योजना (OPS) में शामिल करने की मंजूरी दी गई है।
पार्किंग और सड़क-पुल निर्माण के लिए करोड़ों मंजूर
अवस्थापना विकास के तहत चंपावत के लोहाघाट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए 998.55 लाख रुपये और अल्मोड़ा के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 591.16 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्गों पर पुराने क्लास-बी पुलों को क्लास-ए में उच्चीकृत करने और नए पुलों के निर्माण के लिए भी बजट मंजूर किया गया है। इसके अतिरिक्त टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
देहरादून और हरिद्वार में लगेंगे वाटर मीटर
पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देहरादून और हरिद्वार के अधिक पानी की खपत वाले वार्डों में घरेलू मैकेनिकल वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए देहरादून में 349.59 लाख और हरिद्वार में 464.77 लाख रुपये यानी कुल 814.36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वैच्छिक चकबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
Dehradun
गेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी

Uttarakhand News : उत्तराखंड के सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले गेस्ट फैकल्टी के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे गेस्ट टीचर्स को अब सरकार बड़ी सौगात दे सकती है।
Table of Contents
गेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत मौजूदा 35 हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 57,700 रुपये किया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने की भी तैयारी है।
अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि गेस्ट फैकल्टी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मानकों के अनुरूप मानदेय देने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा और फिर कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने विभाग के व्यय बजट की भी की समीक्षा
उच्च शिक्षा मंत्री ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के व्यय बजट की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवशेष बजट का जल्द से जल्द उपयोग किया जाए और विभिन्न निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ पूरी हो चुकी योजनाओं के लोकार्पण की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए।
Uttarakhand7 hours agoमसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप
Bageshwar6 hours agoबागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ? जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट
Kotdwar3 hours agoकोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
Breakingnews25 minutes agoWhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह













































