Uttarakhand
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना, अलर्ट जारी।
देहरादून – उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उधर, दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है। शुक्रवार दोपहर के समय यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
Uttarakhand
Happy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें

Happy Holi 2026 : रंगों का त्योहार कहलाने वाला पावन पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही वैसे रंगों की फुहार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाजार में रंगो और पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं और लोग खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Table of Contents
खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह
खुशियों के त्यौहार होली को लेकर जगह-जगह होली मिलन समारोह, फूलों की होली, खड़ी होली, बैठी होली सहित अनेक प्रकार के आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर रंगोत्सव त्योहार होली मना रहे हैं। तो वही देश भर के बाजारों में भी दुकानें अनेक प्रकार के रंगों और पिचकारियों से सजी हुई हैं। जिनको खरीदने के लिए दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

होली को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार
होली के पर्व की तैयारियों के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं और पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। जिसके चलते बाजारों मे चहल पहल बरकरार है और लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते पूरे देश में होली की धूम मची है।
रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
बाजार में दुकान भी तरह-तरह के रंगों और पिचकारियों से सज धज कर दुकाने दुल्हन की तरह आकर्षण का केंद्र बनी है। जिससे प्रभावित होकर लोग अनेक प्रकार के रंग पिचकरियों सहित तमाम चीजें खरीद रहे हैं। जिस कारण दुकानदारों में भारी उत्साह नजर आ रहा है और बाजार में लगी लोगों की भीड़ बाजार को गुलजार कर रही है।
Roorkee
Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Roorkee: हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई की है. जहन पर पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु
रुड़की में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुड़की में पुलिस ने होली पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्योहार के मौके पर बाजार में नकली करेंसी खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसके मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 38 नकली नोट बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें_ Delhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
एसएसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान
हरिद्वार जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होली को देखते हुए पुलिस द्वारा बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसी अभियान के तहत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा है और नकली नोटों का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार गर्ग (52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।
तलाशी में मिले 38 नकली नोट
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 38 नकली नोट बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें_ रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और वह इन्हें कहां खपाने वाला था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में किसी भी तरह के संदिग्ध नोट मिलें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
big news
होली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी

HAPPY HOLI : होली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है।
Table of Contents
होली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली से पहले दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन धारियों को तोहफा दिया है। दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन को 1000 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रति माह कर दिया है। जिसको हर महीने सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जा रही धनराशि
अब ये बढ़ी हुई राशि हर महीने की 5 तारीख से पहले डीबीटी यानि की Direct Benefit Transfer के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिससे 9 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी पेंशनर्स को 5 तारीख से पहले पहले उनके खातों में ये पेंशन की राशि पहुंचाई जाए।
International24 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Dehradun5 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
Uttarakhand21 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग
big news6 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
big news3 hours agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Trending4 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
Cricket5 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में रोमांच तय, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Cricket4 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?



































