Dehradun
विधानसभा में पेश हुआ उत्तराखंड बजट , इन सात प्रमुख बिंदुओं पर खुला धामी सरकार का पिटारा….

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने आज विधानसभा में अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 101,175.33 लाख करोड़ रुपये का पेश किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट सात प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है, जो राज्य के समग्र विकास को प्रोत्साहित करेंगे।
सात प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित:
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, आयुष, कृषि और पर्यटन क्षेत्र के विकास में तेजी लाना है। इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का उद्देश्य उत्तराखंड के हर क्षेत्र को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाना है।

कृषि: कृषि क्षेत्र की प्रगति के लिए नई योजनाओं और तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके और राज्य में कृषि विकास को गति मिले।
ऊर्जा: ऊर्जा क्षेत्र में नई नीतियों के तहत ऊर्जा उत्पादन और वितरण को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, जिससे राज्य की ऊर्जा आपूर्ति मजबूत हो सके।
अवसंरचना: राज्य में बेहतर अवसंरचना के निर्माण के लिए नई परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिससे विकास की गति तेज हो और राज्य में निवेश आकर्षित किया जा सके।
संयोजकता: राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच बेहतर संयोजकता के लिए सड़कों, रेलवे और हवाई सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आयुष: स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
पर्यटन: पर्यटन क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो सकें।
नवीन योजनाओं का समावेश: इस बजट में मुख्यमंत्री धामी सरकार ने कई योजनाओं का समावेश किया है, जो राज्य के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकते हैं।
Dehradun
Dehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण

फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने किया मामला शांत, मुकदमा दर्ज
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली के गांधी ग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम दो गुटों के बीच फलों की बिक्री को लेकर विवाद हो गया. पहले बोलचाल और गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू होने लगी. इतने में दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकठा होने लगे जिस से स्थिति और भी तनाव पूर्ण हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया.
मुख्य बिंदु
देहरादून में फलों की बिक्री को लेकर विवाद
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को देहरादून के गांधी ग्राम क्षेत्र में एक ठेली से एक लड़की ने फल खरीदे थे. जिनमें से कुछ फल खराब निकले. इसके बाद एक युवक फल वापस करने आया और विक्रेता बुजुर्ग महिला के साथ गली गौलौज करने लगा. आरोप है कि युवक ने फल काटकर महिला के ऊपर फेंके और उनसे मारपीट की.
ये भी पढ़ें_ Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
फल विक्रेता बुजुर्ग महिला से मारपीट
इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों समेत दोनों पक्षों के लोग मौके पर भारी संख्या में इकट्ठे हो गए. मौके पर बढ़ती भीड़ से टकराव की स्थिति बन गई. जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक, चौकी और कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया.

ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि बुधवार शाम चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना मिली कि गांधी ग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है. इसके बाद गाली-गलौज और झगड़े की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदायों के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए थे, जिससे माहौल संवेदनशील हो गया.
हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया. वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई, कहा- ये पर्व उमंग और आपसी प्रेम का त्यौहार

Happy Holi : देशभर में होली की धूम मची हुई है। रंगों, गुलाल और हंसी-खुशी के साथ लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। गलियों से लेकर चौपालों तक, ढोल-नगाड़ों की थाप और रंगों की बौछार के बीच उल्लास का माहौल है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को रंगों के उत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि रंग, उमंग और आपसी प्रेम का ये अनुपम पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उल्लास का संचार करे। ये होली आपके घर-आँगन को खुशियों के रंगों से भर दे, यही मंगलकामना है।
Dehradun
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति

Dehradun News : देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग सारे मनमुटाव भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को मना रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस पावन पर्व पर उन्होंने कहा है कि होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति
सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।
Dehradun2 hours agoDehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कब ?
big news24 minutes ago2027 में उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा, कांग्रेस को घरने के लिए इस रणनीति पर कर रही काम
big news2 hours agoथराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
Cricket2 hours agoDOL vs TIT Dream11 Prediction: डॉल्फिन्स बनाम टाइटंस मैच 8, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket2 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction: सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, किसे चुनें फैंटेसी टीम में?





































