Dehradun
उत्तरखंड: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बयानबाजी पर BJP विधायक ने जताया खेद, लखपत सिंह बुटोला पर बढ़ा समर्थन !

देहरादून: विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दिए गए विवादित बयान पर खेद प्रकट करने के बाद भी सोशल मीडिया और सड़कों पर विरोध जारी है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से पहाड़ी मूल के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लोग लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं। चुफाल ने कहा कि बयान देना ठीक था, लेकिन किसी भी मुद्दे पर बयान देते वक्त संयम रखना जरूरी होता है।
सदन में दिया गया प्रेमचंद अग्रवाल का बयान अब पहाड़ के दूर-दराज क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने यह महसूस किया कि यह मामला राजनीतिक रूप से नुकसानदायक हो सकता है, और पार्टी स्तर से इस पर सफाई दी जा रही है। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ विरोध तेज है और यह मामला थमता नजर नहीं आ रहा है।
दूसरी तरफ, कांग्रेस के विधायक लखपत सिंह बुटोला जो सदन में अग्रवाल के बयान का विरोध कर रहे थे, सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गए हैं। लोग बुटोला के समर्थन में खुलकर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।
मंत्री के बयान के बाद पर्वतीय क्षेत्रों से जीतकर आए विधायकों को इस मामले को लेकर चिंता है। इन क्षेत्रों में यह मामला व्यापक रूप से चर्चित हो रहा है, और इसका प्रभाव आगामी चुनावों पर पड़ सकता है। इस संदर्भ में राजनीतिक बदलाव की संभावनाएं नजर आ रही हैं।
चुफाल और बुटोला सहित कई अन्य विधायक इस मामले को लेकर सतर्क हैं और इसके भविष्य में राजनीतिक प्रभाव पर नजर बनाए हुए हैं।
#BJPMLA #PremchandAgarwalmistake #LakhpatSinghButolapopularity #Socialmediasupport #Politicalcontroversy
Breakingnews
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…

Dehradun NEET Suicide case : देहरादून से बड़ी खबर, NEET की तैयारी कर रही युवती ने की खुदकुशी
Dehradun NEET Suicide case : राजधानी देहरादून इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र 24 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Table of Contents
NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान
देहरादून के चंद्रबनी में एक युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान रिया मल्ल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी और आगामी री-नीट परीक्षा के लिए लगातार मेहनत कर रही थी।
सुसाइट नोट में लिखी भावुक बातें
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती ने अपने माता-पिता के नाम भावुक संदेश लिखा है। सुसाइड नोट में रिया ने लिखा कि वो अपने माता-पिता से बेहद प्यार करती है और अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए खुद को अपनी परेशानियों का कारण बताया है।
पढ़ाई में बेहद मेधावी थी मृतका
परिजनों के अनुसार रिया शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थी। उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का था। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

हाल ही में मृतका ने दी थी नीट की परीक्षा
बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने नीट की परीक्षा दी थी और 21 जून को प्रस्तावित री-नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। परिवार का कहना है कि वह देर रात तक पढ़ाई करती थी और अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर थी। हालांकि, उसने ये कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
भारतीय सेना में रह चुके हैं मृतका के पिता
रिया के पिता राजेश मल्ल भारतीय सेना में रह चुके हैं और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वहीं, उनकी मां गृहिणी हैं। परिवार की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण रिया से सभी को काफी उम्मीदें थीं।
Dehradun
देहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ खबर सामने आ रही है। पलटन बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण साड़ी-लहंगा शोरूम में लाखों के नुकसान की खबर सामने आ रही है।
Table of Contents
देहरादून के पलटन बाजार में लगी भीषण आग
देहरादून के पलटन बाजार में भीषण आग लग गई। बाजार स्थित एक साड़ी और लहंगा शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
साड़ी-लहंगा शोरूम में लाखों का नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद शोरूम और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में एक फायर टेंडर को भेजा गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त तीन दमकल वाहनों को भी बुलाना पड़ा। कुल चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया।
करीब एक घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।
आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Dehradun
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Dehradun News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्तसंजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म वितरण और डिजिटाइज करने सम्बंधी उच्च स्तरीय समीक्षा की।
Table of Contents
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म वितरण का शतप्रतिशत तय समयसीमा में करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद फार्म डिजिटाईजेशन पर ध्यान दें।
जिलाधिकारी को बूथवार समीक्षा करने के निर्देश
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्वयं बूथवार समीक्षा करें, जिन बूथों पर वितरण और डिजिटाईजेशन की प्रगति धीमी है उन स्थानों पर अतरिक्त कार्मिकों को हेल्पिंग हेंड के रुप में लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए और बीएलओ साथ-साथ जाएं और अनिवार्य रुप से तीन विजिट करें।

गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट जरूर करें दर्ज
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और वहां मतदाता उपस्थित नहीं हैं, तो डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने के बाद ऐसे मतदाताओं की सूची बीएलओ सम्बंधित बूथ लेवल एजेंट्स से भी साझा कर लें। जिन स्थानों पर एबसेंट,शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट वोटर हैं उनके गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट दर्ज करें।
Dehradun4 hours agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Dehradun24 hours agoघर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
Business1 hour agoTurtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
almora7 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Chamoli5 hours agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Cricket4 hours agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
Rudraprayag3 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews1 hour agoदेहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…










































