Pauri
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण , अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए…..

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज चिल्लरखाल- सिगड्डी – हल्दूखाता – कोटद्वार मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जो कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण की कुल लागत करीब 18 करोड़ रुपये है और यह कार्य तेजी से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और गति में सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए।
ऋतु खण्डूड़ी ने बताया कि इस मार्ग के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से क्षेत्रीय जनता को कोई दिक्कत न हो। इस मार्ग का निर्माण कार्य सर्दी-गर्मी के मौसम में सुगम यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।


मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रीय जनता की शिकायतों का संज्ञान लिया और अधिकारियों को उन पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जनता से मिलने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की बात कही।
इसके बाद, ऋतु खण्डूड़ी ने कण्वाश्रम में बन रही राजा भरत की मूर्ति का भी निरीक्षण किया। इस मूर्ति के निर्माण का कार्य तेज़ी से चल रहा है और विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कण्वाश्रम मंदिर के उत्थान और उसके आसपास के विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने की दिशा में ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय अधिकारी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। ऋतु खण्डूड़ी के इस पहल से स्थानीय जनता को उम्मीद है कि उनके क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी।
Pauri
पौड़ी गढ़वाल में NSUI का डंका, अध्यक्ष समेत 3 बड़े पदों पर दर्ज की धमाकेदार जीत

Pauri News : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणाम में NSUI ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में बजा NSUI का डंका
अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष थपलियाल ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 382 वोट मिले, जबकि ABVP प्रत्याशी अनिशा के खाते में 166 वोट आए। इस तरह आयुष थपलियाल ने 216 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अनीशा विजयी रहीं। अनीशा को 343 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सृष्टि को 188 वोट प्राप्त हुए। अनीशा ने 155 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

सचिव पद पर भी NSUI ने जमाया अपना कब्जा
सचिव पद पर भी NSUI ने अपना कब्जा जमाया। NSUI प्रत्याशी ऋषभ कुमार को 317 वोट मिले, जबकि करण कुमार के पक्ष में 223 वोट पड़े। ऋषभ कुमार ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद NSUI समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने NSUI के मजबूत प्रदर्शन को सामने रखा।
Pauri
पौड़ी में उफनती नदियों का कहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी महिला की तलाश जारी

Pauri News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार बारिश के बीच उफनती नदियां लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। जिले में नदी के तेज बहाव से जुड़े दो अलग-अलग मामलों के बाद हड़कंप मच गया। जहां कोटद्वार में मांबेटी की बहने से मौत हो गई। वहीं एक और महिला नयार नदी में बह गई।
Table of Contents
पौड़ी में नयार नदी में बही महिला
मंगलवार को चाकीसैंण के कानूनगो विजेंद्र सिंह गुसाईं ने पैठाणी पुलिस को सूचना दी कि ग्राम पल्ली-बनास सीमा के नागधार तोक क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय आशा देवी के पश्चिम नयार नदी में डूबने या बह जाने की आशंका है।
सूचना मिलते ही पैठाणी थाना पुलिस की टीम अपर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में जरूरी आपदा उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। महिला की तलाश में नदी किनारे व्यापक सर्च अभियान शुरू किया गया। महिला की तलाश जारी है।

कोटद्वार में नदी में बहने से मां-बेटी की मौत
दूसरी दर्दनाक घटना कोटद्वार के स्नेह क्षेत्र में सामने आई। यहां कोल्हू नदी को पार करने के दौरान एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी तेज बहाव में बह गईं। बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय मासूम बच्ची मां की गोद से छूटकर पानी के तेज बहाव में चली गई।
अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी नदी में उतर गई, लेकिन वह भी तेज धार की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
Pauri
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की।
Table of Contents
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं भी दीं।
सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
मुलाकात के दौरान सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सांसद की मांगों को सकारात्मकता से लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया 11 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
Haridwar10 hours agoहरिद्वार में देर रात हुआ हादसा, ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत
Dehradun7 hours agoयूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट और जान से मारने की धमकी पर FIR दर्ज
big news7 hours agoहरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत
Nainital3 hours agoहाईकोर्ट में बड़ा बदलाव, जस्टिस मनोज कुमार तिवारी होंगे नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
big news1 hour agoदेहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या







































