Dehradun
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड क्रांति दल का विवादित वीडियो , महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज….

देहरादून – सोशल मीडिया पर उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में पहाड़ी और मैदानी मूल के लोगों को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। इस वीडियो से सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा हुआ है।वीडियो को लेकर अधिवक्ता अमित तोमर ने देहरादून कोतवाली में उत्तराखंड क्रांति दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के विरोध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।अधिवक्ता अमित तोमर की तहरीर के अनुसार संतोष भंडारी द्वारा अपनी वीडियो में पहाड़ी मूल के लोगों को घर में खुकरी रखना और उससे एक समाज के लोगों की गर्दन काटने के लिए उकसाया गया, तहरीर में आगे बताया गया कि संतोष भंडारी द्वारा पहाड़ी मूल के लोगों को उकसाने हुए एक समाज का बायकॉट करने का आह्वान किया भी किया गया। इसके साथ ही पहाड़ी मूल के लोगों को किसी भी उक्त समाज की दुकान से सामान ना खरीदने की चेतावनी दी गई। अमित तोमर की तहरीर के अनुरूप वायरल वीडियो में संतोष भंडारी द्वारा मैदानी समाज को कई बार गाली दी गई। जिससे पूरे मैदानी समाज में आक्रोश है। अमित तोमर ने पुलिस महानिदेशक से भी शिकायत करते हुए कहा है कि संतोष भंडारी के कृत्य राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 के दायरे में आते हैं इसे देखते हुए संतोष भंडारी के केस को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में निरुद्ध किया जाय। उक्त प्रकरण में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Dehradun
अब बारिश से पहले ही बज उठेगा अलर्ट…जानिए कैसे मिलेगा 3 घंटे पहले खतरे का इशारा !

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश से पहले अब आम लोगों को अलर्ट मिलने में देरी नहीं होगी। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने एक नई व्यवस्था लागू की है…जिसके तहत भारी बारिश का सटीक अलर्ट लोगों को उनके मोबाइल फोन पर करीब तीन घंटे पहले ही मिल जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य है कि पहाड़ी क्षेत्रों में समय से पहले चेतावनी देकर जान-माल की हानि को कम किया जा सके। इसके लिए जिला, तहसील और ग्राम स्तर पर अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि इस नए सिस्टम में आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि सूचना का प्रसार तेजी से हो सके। विभाग ने इस व्यवस्था के लिए एक प्रारूप तैयार किया है…जिसमें यह तय किया गया है कि किस स्तर पर किसे जोड़ा जाएगा और अलर्ट कैसे भेजा जाएगा।
आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले भारी बारिश के अलर्ट आम लोगों तक तुरंत नहीं पहुंच पाते थे। लेकिन अब व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर हम कोशिश कर रहे हैं कि अलर्ट सीधे आम जनता तक पहुंचे।
इस योजना के तहत सबसे पहले राज्य स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं फिर इन्हें जिला और ब्लॉक स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। ग्रुपों में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, जल संस्थान, बिजली विभाग और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा।
Dehradun
उत्तराखंड के किसानों के लिए खुशखबरी! कृषि योजनाओं पर मिलेगी 3800 करोड़ की सौगात !

देहरादून: उत्तराखंड के किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कृषि योजनाओं को गति देने और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड की कृषि परियोजनाओं के लिए करीब ₹3800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए उनका विशेष आभार जताया और कहा कि यह सहयोग राज्य की कृषि व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
किसानों की सुरक्षा और आधुनिकता पर ज़ोर
मुख्यमंत्री ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना और कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र से सहयोग मांगा। इसके साथ ही, स्टेट मिलेट मिशन को प्रभावी ढंग से संचालित करने और बीज आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करने के लिए भी चर्चा हुई।
बागवानी और सुपर फूड्स पर भी फोकस
राज्य में सेब उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग और ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से मदद की बात भी कही गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में मशरूम और एग्जॉटिक वेजिटेबल्स को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रो टूरिज्म स्कूल शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उत्तराखंड की कृषि योजनाओं के लिए ₹3800 करोड़ की सहमति प्रदान की। यह राज्य के किसानों के लिए एक नई उम्मीद और संभावनाओं का रास्ता खोलेगा।
Dehradun
Uttarakhand में शुरू हुई AC Tempo Traveller सेवा, CM Dhami ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टेम्पो ट्रैवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून – मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टैम्पो ट्रेवलर से सफर भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वातानुकुलित टैम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी तथा प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए। आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में हैै।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जायेगा, जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की कई समस्याओं का समाधान किया है। डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं।
#UttarakhandTransportUpdate #ACTempoTravellerLaunch #DehradunMussoorieNainitalRoute, #ACTempoTravellerUttarakhand
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…