Breakingnews
देहरादून जिलाधिकारी ने ई-चौपाल के माध्यम से सुनी फरियादियों की समास्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी सोनिका ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से जनपद के दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निस्तारण हेतु ई-चौपाल का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर जनपद के विकासखंड कालसी के अंतर्गत पंचायत घर में पहुंचे फरियादियों से ई-चौपाल के माध्यम से संवाद कर समस्याओं का निराकरण किया।
इस अवसर पर आज 18 लोगों ने ई-चौपाल के माध्यम से जिलाधिकारी को अपनी समस्या से रूबरू कराया, जबकि उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल एवं जिला पंचायतीराज अधिकारी ने कालसी से ई-चौपाल का संचालन किया। अधिकांश शिकायतों पर उप जिलाधिकारी को निरीक्षण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं जिला पंचायतीराज अधिकारी को प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी से मार्क कराते हुए संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट से ई-चैपाल के माध्यम से जनपद के विकासखण्ड कालसी अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिलवाड़ी के पंचायत में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों से सीधे संवाद करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना। जनपद में आज आयोजित की गई ई-चैपाल में 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें जिला पंचायत की 5, जल संस्थान की 3, पशुपालन 1, राजस्व विभाग 3, स्वास्थ्य विभाग 2, शिक्षा विभाग 1, स्वजल विभाग/तहसील कालसी/पंचायतीराज विभाग से संबंधित 2 तथा कृषि विभाग/पंचायतीराज विभाग 1 शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
ई-चैपाल में शिकायतकर्ता इसरत ने शौचालय निर्माण, रजिया ने सहिया में नालियों की सफाई, सुरभि ने स्कूल परिसर के समीप कूड़ा फेंके जाने, रामकली ने राजकीय चिकित्सालय कालसी में दवाईयां एवं जांच बाहर से लिखने संबंधी शिकायत, बुद्धराम ने पेयजल समस्या, विजय कुमार ने कूड़ा निस्तारण, श्याम दत्त वर्मा द्वारा परिवार रजिस्ट्रर में ग्राम पंचायत ठीक करने व आपदा में क्षतिग्रस्त हुई फसल का मुआवजा दिलाने, मृत पशुओं के शवों का निस्तारण करने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ई-चैपाल में जो शिकायतें प्राप्त हुई है उनका त्वरित निस्तारण करें। साथ ही सभी शिकायतों को जिलाधिकारी कार्यालय के शिकायत पटल पर अंकित करने के निर्देश दिए ताकि शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा सके।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ई-चौपाल का रोस्टर बनाते हुए दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए ई-चौपाल के साथ-साथ बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया जाए। जिसमें संबंधित विभागों को भी सम्मिलित करें ताकि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य जांच, पेंशन आदि को मौके पर ही बनाया जा सके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा सके।
जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय में दवाईयां एवं जांच बाहर से लिखने को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी चकराता/कालसी को चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए जांच करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी एमओआईसी को इसके परिपेक्ष्य में पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पेयजल की समस्या को लेकर प्राप्त हुई शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा मृत पशुओं के शवों के निस्तारण हेतु जिला पंचायत अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की समस्या पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु कूड़ा निस्तारण की प्रभावी कार्य योजना बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त कर संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश जिला पंयायतीराज अधिकारी को दिए।
Breakingnews
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल

Dehradun News : UKSSSC की वर्ष 2016 की वीपीडीओ परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व PA और OSD रहे चंदन सिंह जीना के देहरादून स्थित आवास पर छापा मारा।
Table of Contents
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा
तलाशी के दौरान ईडी को करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां मिलीं। बरामद सोने में 13 सिक्के और 7 चेन शामिल हैं। घड़ियों में Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे ब्रांड बताए गए हैं।
इसके अलावा जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। ईडी ने उनका मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है।

पहले विजिलेंस फिर एसटीएफ ने की थी मामले की जांच
वीपीडीओ परीक्षा-2016 में अनियमितताओं की जांच पहले विजिलेंस और बाद में एसटीएफ ने की थी। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और मनी ट्रेल के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसी क्रम में ईडी ने गुरुवार को कई आरोपियों और परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल
देर रात हुई इस रेड के बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल मच गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीशा रावत ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देर रात दी।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी भूचाल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Uttarakhand Politics : उत्तराखंंड की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा
UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन ओएसडी और पीए रहे चंदन सिंह जीना से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी के साथ सोने के सिक्के, चेन और महंगी घड़ियां बरामद किए जाने की बात सामने आई।
ED की कार्रवाई के बाद देर रात इस मामले का राजनीतिक असर भी देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
परीक्षाओं में गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
हरीश रावत ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर उनसे जाने-अनजाने में ऐसा कोई कार्य हुआ हो, जिसका असर राज्य के नौजवानों के भविष्य पर पड़ा हो, तो वो इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपनी कथित चूक के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा भी मांगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास नियुक्तियों या परीक्षाओं से जुड़े मामलों में उनके हस्तक्षेप अथवा संलिप्तता के कोई ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें जांच एजेंसियों के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
हरीश रावत ने जनता से की अपील
हरीश रावत ने अपील की कि ऐसे किसी भी प्रमाण को सीबीआई, ईडी या उत्तराखंड पुलिस को उपलब्ध कराया जाए, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके।
ED की कार्रवाई और उसके बाद हरीश रावत के इस्तीफे के ऐलान ने उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर भी नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। अब इस पूरे मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी नजर रहेगी।
Breakingnews
अच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?

Kotdwar News : शहर की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की सुविधा से जुड़ी मांग को अब बड़ी राहत मिली है। गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस सेवा का कोटद्वार से देहरादून तक विस्तार किए जाने को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया गया है।
Table of Contents
अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएमओयू की बसों का संचालन देहरादून तक किए जाने का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था।
इस समयपर चलेगी बस
अब जीएमओयू की बस सेवा कोटद्वार से देहरादून तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रातः 07:00 बजे — कोटद्वार से देहरादून,दोपहर 02:00 बजे — देहरादून से कोटद्वार इस बस सेवा के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न कार्यों से देहरादून जाने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कोटद्वार की जनता को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ऋतु खण्डूरी भूषण ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार की जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। जीएमओयू बस सेवा का देहरादून तक विस्तार कोटद्वार की जनता के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Haridwar22 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले के मौसम का हाल
Uttarkashi7 hours agoउत्तरकाशी में जागड़ा मेले से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत, दो लापता
Uttarkashi5 hours agoस्वाइन फ्लू के बाद अब कॉक्ससैकी वायरस की दस्तक, उत्तरकाशी में 8 बच्चों में पुष्टि से हड़ंकप
Tehri Garhwal4 hours agoघनसाली में बारिश का कहर, खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम, 1 किमी दूर मिला शव
Pithoragarh38 minutes agoबेटी के नामकरण की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदली, लाइनमैन की करंट लगने से मौत
Dehradun9 minutes agoजन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, बच्चों का गीत सुन हुए भावुक





































