Haridwar
हरिद्वार में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, ई-रिक्शा पर स्टंट करते दो युवक, पुलिस नदारद…

हरिद्वार: शहर के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां दो युवक ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ये युवक बिना किसी डर और सुरक्षा के सड़क पर अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर शहर में ‘नो पार्किंग’ और ट्रैफिक सुधार अभियान चलाया जा रहा है, खासकर चारधाम यात्रा और वीकेंड के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए। बावजूद इसके, इन शरारती तत्वों ने पुलिस प्रशासन की सीधी चुनौती दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही सड़क पर चलने वालों के लिए बड़ी समस्या बन सकती है और हादसों को भी न्योता देती है। पुलिस प्रशासन की इस गंभीर लापरवाही ने इन युवकों को बिना किसी डर के स्टंट करने का मौका दिया।
यह घटना हरिद्वार जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल पर सुरक्षा की गंभीर चिंता को उजागर करती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि हरिद्वार पुलिस इन युवकों पर कार्रवाई कर पाती है या नहीं।
Haridwar
देव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना

Haridwar News : हरिद्वार की हर की पौड़ी हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। गंगा के घाटों पर दीप जलाकर मां गंगा की आराधना की गई। मौका था देव दीपावली का, जहां आस्था, भक्ति और दीपों की रोशनी का अद्भुत संगम देखने को मिला। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस दिव्य आयोजन में हिस्सा लिया।
Table of Contents
हजारों दीपों से जगमगाई हर की पौड़ी
धर्मनगरी हरिद्वार में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड समेत आसपास के गंगा घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दीपों से सजे घाटों का अद्भुत नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मां गंगा की आराधना के साथ मनाई गई देव दीपावली
शाम ढलते ही हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। गंगा घाटों पर दीप प्रज्वलित कर लोगों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

देश के कोने-कोने से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु
देश के विभिन्न हिस्सों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु भी देव दीपावली के इस आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना था कि मां गंगा के तट पर दीप जलाकर पूजा-अर्चना करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। इससे मन को शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है।
हजारों दीपों की जगमगाहट और मां गंगा की आराधना के बीच हरिद्वार में देव दीपावली का पर्व आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
Uttarakhand
आज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र

Haridwar News : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है… भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। लक्ष्य है 65 पार… और इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज हरिद्वार में पार्टी की अहम बैठक होने जा रही है।
Table of Contents
आज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार में आज आयोजित होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी जीत का मंत्र देंगे। संगठन और सरकार में लंबे अनुभव रखने वाले राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।
BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष देहरादून पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति पर चर्चा की थी। साथ ही दिसंबर तक प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा और संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य दिया गया था।
बैठक में चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर होगा मंथन
अब हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इन चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर मंथन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठक में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा जन आशीर्वाद यात्रा और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
Haridwar
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली

Haridwar News : हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली एसपी के माथे के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात आईबी एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। इसी विवाद के चलते चालक ने कथित तौर पर एसपी पर गोली चला दी। घटना में एसपी घायल हो गए।
अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसपी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने के पीछे की वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मची हलचल
गौरतलब है कि इसी दिन हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल हुए थे। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के बीच आईबी एसपी पर गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हलचल मच गई।
Dehradun4 hours ago2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ
big news7 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Udham Singh Nagar6 hours agoरुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Breakingnews5 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले
Nainital16 minutes agoनैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम








































