Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जौनसार के जनजातीय प्रतिनिधियों की मुलाकात, समुदाय के लिए कदम उठाने पर आभार…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में जनजाति सलाहकार परिषद (राज्य मंत्री) के नेतृत्व में जौनसार क्षेत्र से आये लोगों ने भेंट की। उन्होंने सरकार मे जनजातीय समुदाय से प्रतिनिधित्व दिये जाने और महासू महाराज मन्दिर के मास्टर प्लान के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

#TribalRepresentation #JonsarVisit #CMDhami #MahasuTemplePlan #TribalCouncil
Uttarakhand
Dehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू

Dehradun News : डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी और उत्सुकता का माहौल बन गया जब अचानक एक सांभर हिरण आबादी वाले इलाके में दिखाई दिया स्थानीय लोगों ने जैसे ही उसे देखा मौके पर भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए उत्साहित नजर आया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय सभासद ईश्वर रौथान को मिली तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित करा,सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू कर सांभर को वन क्षेत्र में ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस पूरी घटना ने जहां एक और लोगों में कौतूहल पैदा किया, तो वहीं दूसरी और यह भी देखने को मिला कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और तत्परता से किसी भी वन्य जीव को सुरक्षित बचाया जा सकता है ।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Dehradun
तेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Dehradun News : उत्तराखंड में गुरूवार को बारिश के कारण गुच्चूपानी क्षेत्र में अचानक पानी आने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी में अचानक पानी आने के कारण सात पर्यटक नदी के बीच में फंस गए। एसडीआररएफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
Table of Contents
तेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक
देहरादून के गुच्चूपानी क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया, जब नदी में नहाने गए सात पर्यटक अचानक तेज बहाव के कारण बीच में बने एक टापू पर फंस गए। शुरुआत में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने पाया कि कुल सात लोग वहां मौजूद थे।
SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
एसडीआरएफ एसएसपी अर्पण यदुवंशी के अनुसार, नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज था, जिससे पर्यटक घबराए हुए थे। टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी पर्यटक अब सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सहस्त्रधारा में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात
देहरादून में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में हालात बिगड़ गए। सहस्रधारा क्षेत्र में अचानक पानी बढ़ने से बाढ़ जैसे दृश्य बन गए, जिससे वहां पर्यटकों के लिए बनाए गए तालाबों की दीवारों को नुकसान पहुंचा।
Cricket22 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket21 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews19 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar19 hours agoHaridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
Haridwar22 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Breakingnews23 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान
Chamoli17 hours agoसिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
Cricket20 minutes agoSRH vs KKR Dream11 Team Match 45 IPL 2026: प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स






































