Dehradun
DEHRADUN: कानून में बदलाव, लेकिन उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के हालात जस के तस, 22 साल से कर्मचारियों की कमी….

देहरादून: देश में वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और सुधार के लिए कानून में संशोधन कर दिया गया है, लेकिन उत्तराखंड वक्फ बोर्ड को इसके बावजूद 22 साल से कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड के पास उत्तर प्रदेश से बंटवारे के बाद 2146 औकाफ और उनकी 5388 संपत्तियां आईं, लेकिन इन संपत्तियों के सही रख-रखाव के लिए अब तक कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो पाई।
वर्ष 2003 में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को वक्फ बोर्ड अलग कर दिया गया था और 2032 सुन्नी और 21 शिया वक्फ संपत्तियों की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही राज्य में वक्फ संपत्तियों के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी बढ़ गई थी। इसके बावजूद, इस काम के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया कागजों तक ही सीमित रही है।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने वर्ष 2004 में सरकार से विशेष अनुमति लेकर चार कर्मचारियों की भर्ती की थी, जिनमें वक्फ निरीक्षक, रिकॉर्ड कीपर, कनिष्ठ लिपिक, और अनुसेवक शामिल थे। तब से लेकर अब तक वक्फ बोर्ड इन चार कर्मचारियों के भरोसे ही चल रहा है।
वक्फ बोर्ड ने 36 कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव कई बार शासन को भेजा, लेकिन यह प्रस्ताव कभी भी आगे नहीं बढ़ पाया। विभिन्न सरकारों ने वक्फ कानून में कई बदलाव किए, लेकिन बोर्ड को कर्मचारियों की नियुक्ति का तो कोई समाधान नहीं निकला।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का नेतृत्व भी लगातार बदलता रहा है। वर्ष 2004 में रईस अहमद पहले अध्यक्ष बने, जिनका कार्यकाल 2007 तक रहा। इसके बाद जिलाधिकारी देहरादून को बोर्ड का प्रशासक बनाया गया। 2010 से 2012 तक हाजी राव शराफत अली और 2013 से 2015 तक राव काले खां अध्यक्ष रहे। 2016 में करीब सात महीने तक बोर्ड प्रशासक के हवाले रहा। 2016 से 2021 तक हाजी मोहम्मद अकरम बोर्ड के अध्यक्ष रहे।
अक्टूबर 2021 में डॉ. अहमद इकबाल को प्रशासक नियुक्त किया गया और वर्तमान में शादाब शम्स अध्यक्ष के रूप में बोर्ड का नेतृत्व कर रहे हैं। शादाब शम्स ने कहा, “वक्फ कानून में संशोधन के कारण पद और सेवा नियमावली की प्रक्रिया रोक दी गई थी, लेकिन अब हम इसे शुरू करेंगे।”
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का रख-रखाव और सुधार आज भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। कर्मचारियों की कमी के कारण इन संपत्तियों का सही तरीके से संरक्षण नहीं हो पा रहा है, और सरकार की नीतियों में बदलाव के बावजूद वक्फ बोर्ड को अपने कर्तव्यों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की स्थिति पर सवाल उठते हैं कि जब देशभर में वक्फ कानून में संशोधन हो रहा है, तो राज्य स्तर पर इन संशोधनों का असर क्यों नहीं दिख रहा? अब देखना यह होगा कि वक्फ बोर्ड अपनी प्रक्रियाओं को सुधार कर समय रहते कर्मचारियों की नियुक्ति कर पाएगा या नहीं।
#WaqfBoardReform #UttarakhandWaqfBoard #WaqfLawAmendment #EmployeeRecruitmentDelay #WaqfPropertiesManagement
Dehradun
दोस्तों ने दिवाली पार्टी पर घर बुलाया, सुबह मोर्चरी में मिला 15 वर्षीय अर्श का शव

Dehradun News : दिवाली का त्योहार मनाने के लिए दोस्तों के साथ घर से निकला 15 वर्षीय अर्श अंसारी कभी वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव मोर्चरी में मिला। अब अर्श के पिता नदीम अंसारी ने बेटे की मौत को लेकर उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के मुताबिक, 8 नवंबर को अर्श के दोस्त श्रेयस ममगाईं ने उसे दिवाली मनाने के लिए अपने घर बुलाया था। श्रेयस और उसके माता-पिता ने भरोसा दिया था कि त्योहार मनाने के बाद अर्श को रात में ही घर छोड़ दिया जाएगा। देर रात तक जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता ने फोन किया। उन्हें बताया गया कि अर्श सुबह घर आ जाएगा।
नदीम अंसारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे उनकी बेटे से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस समय अर्श दोस्तों के साथ था और बातचीत के दौरान उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। लेकिन अगली सुबह श्रेयस की मां ने फोन कर अर्श के मोर्चरी में होने की जानकारी दी।
परिवार जब मोर्चरी पहुंचा तो अर्श के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। पिता ने शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
परिवार के मुताबिक, घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे मिली। पिता का कहना है कि घटना में शामिल लड़कों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है, लेकिन वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और बेटे को न्याय मिले।
Dehradun
PM मोदी को CM धामी की चिट्ठी, बताया कैसे बदल रहा है उत्तराखंड

Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया है। उन्होंने इन प्रयासों में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। राज्य में विकास की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर भी तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही रोजगार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नए उत्तराखंड में समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशहाली और प्रगति को केंद्र में रखकर काम किया जा रहा है।
Dehradun
देहरादून में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से सनसनी, कहीं नशा तो कहीं संपत्ति विवाद बना वजह

Dehradun News : राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में कहीं मामूली विवाद ने एक किशोर की जान ले ली, तो कहीं संपत्ति विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, नशे की लत में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।
Table of Contents
पहली घटना: मामूली विवाद में किशोर की मौत
देहरादून के सुरी चौक पर लड़कों के बीच हुए विवाद के बाद 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अर्श के दोस्त ही उसे अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे और फिर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने उसके दोस्तों पर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
दूसरी घटना: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या
दूसरी वारदात रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला में सामने आई, जहां संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक पर खुखरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में गौरव नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तीसरी घटना: नशे के लिए रुपये नहीं मिले तो पिता की हत्या
तीसरी और सबसे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन की है। यहां नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय नितिन राणा ने अपने 62 वर्षीय पिता मदन राणा पर चाकू से हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे नितिन अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर वह दरांती लेकर भांजे पर हमला करने दौड़ा। ऋषभ किसी तरह वहां से भाग निकला। इसी दौरान पिता मदन राणा बेटे को रोकने और समझाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से गुस्साए नितिन ने उन पर चाकू से वार कर दिया।
सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
लगातार सामने आई इन तीन हत्याओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर तीन परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं की जांच में क्या खुलासे करती है।
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews20 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
Breakingnews20 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews14 hours agoउत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
Breakingnews15 hours agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार
Breakingnews13 hours agoउर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार







































