Breakingnews
DM नितिन भदौरिया सख्त: लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण और 100% राजस्व वसूली के निर्देश..

रूद्रपुर : जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने व शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि मजिस्टेªट जांच में किसी भी कारण से विलम्ब न हो, जांच में सम्बन्धित विभाग जांच रिपोर्ट शीघ्रता से दे। उन्होने सड़क दुर्घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोकने के निर्देश एआरटीओ, पुलिस, उप जिलाधिकारियों को दिये। उन्होने जनपद में अवैध खनन व भण्डरण पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश उप जिलाधिकारियों व खनन अधिकारी को दिये साथ ही नियमित छापेमारी संयुक्त रूप के करने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी ने गत वित्तीय वर्ष की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए अभी से राजस्व वसूली कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होने बड़े राजस्व बकायेदारों से सूची मुख्यलय के साथ ही प्रत्येक तहसीलो में लगाने के निर्देश दिये साथ ही सूची व्हॉटसअप ग्रुपों में साझा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को जिन मदिरा की दुकानो की नीलामी नही हुई है तुरन्त कराने के निर्देश दिये साथ ही कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल,मजिस्ट्रीयल जांच, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आडित आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी ने चकबन्दी व बन्दोबस्ती कार्यो में गति लाने के निर्देश दिये व उप जिलाधिकारियो तथा पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार ससमय राशन वितरण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभिहित अधिकारी को नियमित छापेमारी कर खाद्य पदार्थो के जांच सैम्पल लेते हुए लैब से जांच रिपोर्ट भी शीघ्रता से मंगवाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी बढ़ रही है इसलिए सभी निकाय अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व पेयजल महकमे के अधिकारी सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये साथ ही उन्होने कहा कि विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रखी जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सीएस चौहान, डॉ.अमृता शर्मा, रविन्द्र बिष्ट, रविन्द्र जुआठा, कौस्तुभ मिश्र, ओसी कलैक्ट्रेट गौरव पाण्डे, संयुक्त निदेशक अभियोजन पीएस जंगपांगी, डीजीसी बरीत सिंह, मनोज तिवारी, अभिहित अधिकारी डॉ0 प्रकाश फुलारा, एआरटीओ नवीन पंत, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला आबकारी एनआर जोशी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर जोशी सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Breakingnews
प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर

Tehri News : टिहरी से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर, प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या
Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक कि किशोरी के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि उसके साथ गए दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने मिलने के लिए खुद फोन कर बुलाया था
मृतक के परिजनों के अनुसार, 7 जून की रात युवक को एक किशोरी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक के साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक उपचाराधीन है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
युवक के गांव वालों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल

Tehri Accident : टिहरी जिले में आज सुबह तोताघाटी के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
Table of Contents
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल
हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से भेजा गया हरिद्वार
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद वैकल्पिक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
।
Breakingnews
Dehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को शाह एवेन्यु, सोसाइटी एरिया ग्राफिक एरा, क्लेमनटाउन निवासी एक व्यक्ति ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754 (होंडा शाइन) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0 338/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 जून 2026 को हरभजवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर निखिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754 बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: निखिल उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र
- निवासी: रायपुर रोड, तरला आमवाला, थाना रायपुर, देहरादून
- उम्र: 21 वर्ष
बरामदगी
- चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह
- हेड कांस्टेबल हरेन्द्र पंवार
- कांस्टेबल आजाद सिंह
पटेलनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा हुआ और चोरी गई बाइक को उसके मालिक तक पहुंचाने में सफलता मिली।
Dehradun22 hours agoराजधानी देहरादून में शिक्षकों की महापंचायत, मांगें पूरी ना होने पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
big news22 hours agoNEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Breakingnews6 hours agoप्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
Nainital3 hours ago15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
Haldwani5 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
Haridwar34 minutes agoहरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन





































