Dehradun
उत्तराखंड शिक्षा मंत्री ने दी कड़ी चेतावनी, विद्यालयों के कोटिकरण में सुधार का आदेश…

देहरादून: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरूवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में शिक्षा विभाग की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियों पर गहरी चर्चा की, और अधिकारियों को कोटिकरण के मामले की सही जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, लम्बे समय से विद्यालयों में गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों को बर्खास्त करने का भी आदेश दिया गया।
मंत्री डॉ. रावत ने बैठक के दौरान इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से विद्यालयों के गलत कोटिकरण की कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को निर्देश दिया कि इस प्रकरण की पुनः जांच कर उचित मानकों के अनुसार विद्यालयों का कोटिकरण किया जाए।
इसके साथ ही, मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया कि विद्यालयों में लंबे समय से गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची जनपद और विकासखण्डवार तैयार की जाए और महानिदेशालय को उपलब्ध कराई जाए।
निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण की समीक्षा करते हुए डॉ. रावत ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की सभी विषयों की पाठ्य पुस्तकें समय पर विद्यालयों में पहुंचाने और छात्रों को वितरित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि पाठ्य पुस्तकों का वितरण समय पर नहीं किया गया, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में, डॉ. रावत ने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी परिषदीय परीक्षाओं में प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक छात्र का चयन श्रेष्ठता सूची में सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की बात की।
साथ ही, उन्होंने शिक्षक संगोष्ठियों का आयोजन करने और मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
#SchoolCategorization #TeacherAbsenteeism #FreeTextbookDistribution #EducationMinisterDrDhansinghRawat #EducationalReforms
big news
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सरकार के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड सामने आने के बाद अब सरकार और संगठन चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार चुनाव से पहले विभिन्न वर्गों की मांगों को पूरा करने और उन्हें राहत देने के लिए बड़े फैसले ले सकती है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न संगठनों और कर्मचारी वर्गों के धरना-प्रदर्शन तेज हो जाते हैं। इसकी वजह यह है कि चुनावी साल में लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार का ध्यान तेजी से जाता है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, पीआरडी जवान, अतिथि शिक्षक और सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में इन वर्गों की अहम भूमिका को देखते हुए कैबिनेट बैठक में इनकी मांगों से जुड़े प्रस्तावों पर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
बता दें कि इस बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही पीआरडी जवानों और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी सरकार निर्णय ले सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। सरकार की कोशिश है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले घोषणाओं को अमलीजामा पहनाकर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए।

आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें
वहीं, राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब पांच लाख महिलाओं को बैणी-भुली योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय पहले ही ले चुकी है। दिसंबर महीने में इस योजना की पहली किस्त जारी की जानी प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि की रकम और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में योजना के तहत मिलने वाली धनराशि और पहली किस्त जारी करने की तारीख को लेकर फैसला होने की उम्मीद है।
इसके अलावा किसानों और आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने का प्रस्ताव भी बैठक में चर्चा का विषय बन सकता है। ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और आम लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
Politics
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच

Uttarakhand Politics : देहरादून में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोक भवन कूच किया। कांग्रेस भवन से शुरू हुए इस मार्च में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।
Table of Contents
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक भुवन कापड़ी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। वहीं, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह हस्ताक्षरयुक्त बैनर लेकर मार्च में शामिल हुए। पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
कांग्रेस ने 10 से 23 नवंबर तक चलाया था हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने के लिए 10 से 23 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया था। पार्टी के मुताबिक, यह अभियान प्रदेश के सभी जिला, ब्लॉक और महानगर मुख्यालयों में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान जुटाए गए हस्ताक्षरयुक्त बैनर और दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र किए गए थे।
संविधान की मूल भावना के कथित उल्लंघन के विरोध में किया कूच
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, 26 नवंबर को लोक भवन कूच का कार्यक्रम भ्रष्टाचार के खिलाफ और संविधान की मूल भावना के कथित उल्लंघन के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस की योजना इन हस्ताक्षरयुक्त बैनरों और पोस्टरों को राज्यपाल को सौंपकर प्रदेश में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग उठाने की थी।
इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान के जरिए उठाए गए मुद्दों को लोक भवन तक पहुंचाकर सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों में जवाब देने का दबाव बनाने की कोशिश की।
Dehradun
देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस

Dehradun News : देहरादून नगर निगम की दुकानों के आवंटन से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अब मामला मानहानि के नोटिस तक पहुंच गया है। आरोप लगाने वाले विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह ने गामा को दो करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। दोनों ने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए एक-एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है।
Table of Contents
देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें
विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि पूर्व मेयर ने सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। नोटिस के मुताबिक, इन टिप्पणियों के जरिए दोनों को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताने की कोशिश की गई, जबकि किसी सक्षम न्यायालय ने उनके खिलाफ ऐसा कोई फैसला नहीं दिया है।
धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस
नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक रूप से की गई इन कथित टिप्पणियों के कारण उनकी सामाजिक और व्यावसायिक छवि प्रभावित हुई है। उनका दावा है कि सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों पर बयानों के प्रसार से उन्हें मानसिक परेशानी, सामाजिक अपमान और व्यावसायिक नुकसान उठाना पड़ा है।

सात दिनों के अंदर मांगा जवाब
दोनों शिकायतकर्ताओं ने नोटिस के माध्यम से पूर्व मेयर से सात दिनों के भीतर कथित आपत्तिजनक बयान वापस लेने, सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगने और उन्हीं माध्यमों पर अपना खंडन जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में मांगें पूरी नहीं होने पर अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
क्या है पूरा विवाद?
यह पूरा मामला देहरादून नगर निगम की दुकानों के आवंटन से जुड़ा है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर इस मामले में करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अब शिकायतकर्ताओं ने पूर्व मेयर की कथित टिप्पणियों को आधार बनाकर दो करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
Dehradun20 hours agoदेहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस
Dehradun22 hours agoबिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
Dehradun24 hours agoकालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
Politics19 hours agoभ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच
big news2 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Udham Singh Nagar53 minutes agoरुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप








































