Nainital
जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, दर्दनाक मौत !

रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र से एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की दर्दनाक घटना सामने आई है। रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी क्षेत्र की उत्तरी आमपानी बीट में स्थित सक्कनपुर (पिरूमदारा) गांव के रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र जबर सिंह के रूप में हुई है।
घटना सोमवार सुबह लगभग 9 बजे की है, जब विनोद कुमार अपने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ परिवार में शादी के लिए लकड़ी लेने जंगल की ओर गया था। इसी दौरान कामदेवपुर गांव के पास, जंगल के किनारे एक बाघ ने अचानक विनोद पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ ने विनोद को दबोच लिया और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। साथ में मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया, तो बाघ युवक को छोड़कर जंगल की गहराई में चला गया, लेकिन तब तक विनोद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसका शव क्षत-विक्षत और लहूलुहान हालत में मिला।
घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल फैल गया। मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि मेरा भाई सिर्फ शादी के लिए लकड़ी लेने गया था, लेकिन जंगल के किनारे ही बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस आदमखोर बाघ को जल्द पकड़ा जाए।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, तराई पश्चिमी के एसडीओ मनीष जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। विनोद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और बाघ की गतिविधियों को लेकर उच्चाधिकारियों से विचार के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा सुरक्षा दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र लगातार मानव-वन्यजीव संघर्ष की चपेट में आ रहा है, लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई में देरी हो रही है।
वन विभाग की ओर से बाघ को ट्रेंकुलाइज (बेहोश कर पकड़ने) की प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की संभावना है। वहीं, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल न जाएं, और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
#TigerattackUttarakhand #Mananimalconflict #Ramnagarwildlifedeath #Forestdepartmentresponse #Humankilledbytiger
Nainital
कैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा

Nainital News : नैनीताल में आवासीय पट्टे पर रेस्टोरेंट चलाने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने इस मामले में आवासीय पट्टे को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Table of Contents
नैनीताल में आवासीय पट्टे पर रेस्टोरेंट चलाने पर बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला प्रशासन ने कैंची धाम क्षेत्र में आवासीय भूमि के व्यावसायिक उपयोग के मामले में सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवासीय पट्टे को निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही संबंधित भूमि को राज्य सरकार के अधिकार में निहित कर दिया गया है।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हुई कार्रवाई
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, आवासीय उद्देश्य के लिए आवंटित जमीन पर रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था। जांच में भूमि उपयोग नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई।
भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करने के निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आवासीय श्रेणी की भूमि का व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग निर्धारित नियमों के विपरीत है। इसी आधार पर पट्टा निरस्त करते हुए भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
Nainital
कुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण, माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी लिया जायजा

Nainital News : नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रोडवेज बस अड्डा निरीक्षण के दौरान स्टेशन से संचालित बसों की जानकारी ली गई।
Table of Contents
कुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण
कुमाऊं कमिश्नर ने तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी जायजा लिया। परिसर और प्राधिकरण भवन के निकट व्याप्त गंदगी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पालिका को फटकार लगाई क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
कुमाऊं कमिश्नर ने सीसीटीवी से निगरानी कर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके साथी रोड के किनारे खड़े टैक्सी बाइक को भी हटाने के निर्देश दिए कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि जो भी कार्य होने हैं,निर्धारित समय के अंतर्गत पूरे किए जाएं । वे स्वयं पुनः क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे

तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने माल रोड सड़क सुधारीकरण कार्य जिसे लोक निर्माण विभाग के द्वारा किए जा रहे है कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि ने बताया कि सड़क में एंकरिंग का कार्य सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर है । कुल 51 में से 11 माइक्रोपाइल लगाए जा चुके हैं। 31 जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त ने क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण कार्य की प्रगति भी देखी और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएसए में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण आयुक्त ने किया 5 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डीएसए भवन में कराए जा रहे फसाड निर्माण, शौचालय, चेंजिंग रूम एवं बैडमिंटन कोर्ट सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 जून तक शौचालय और चेंजिंग रूम का कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Nainital
नैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…

Nainital News : एसडीएम ने बुधवार को शहर के बीडी पांडे अस्पताल, जल संस्थान और ऊर्जा निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Table of Contents
नैनीताल SDM नवाजिश खलिक अचानक पहुंचे बीडी पांडे अस्पताल
SDM नवाजिश खलिक आज अचानक बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ऊर्जा निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे के बाद भी ताला लटका मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया।

10 बजे बाद भी कार्यालय पर ताला लटका मिलने पर लगाई फटकार
सबसे पहले एसडीएम बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जल संस्थान कार्यालय का भी किया निरीक्षण
एसडीएम ने जल संस्थान कार्यालय का निरीक्षण कर शहर की पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के दिनों में लोगों को समय पर और जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शहर में पेयजल लाइनों में हो रहे लीकेज पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

ऊर्जा निगम कार्यालय पर भी लटका मिला ताला
ऊर्जा निगम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय समय के बाद भी ताला लगा मिलने पर एसडीएम नाराज दिखे। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा है। एसडीएम ने कहा कि आम जनता से जुड़े विभागों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
National9 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
Pauri4 hours agoपौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi8 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
National7 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..
Breakingnews2 hours agoयोगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
Chamoli4 hours agoचमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
Cricket19 minutes agoPBKS vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 55: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..








































