Uttarakhand
उत्तराखंड विधानसभा सत्र इस तारीख को होगा आयोजित, जानिए…
Nainital
नैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम

Nainital News : नैनीताल स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में राहत और बचाव व्यवस्थाओं की तैयारियों को परखना था। हालांकि, मॉक ड्रिल के दौरान कई ऐसी खामियां सामने आईं, जो वास्तविक हादसे के समय बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। कहीं फायर हाइड्रेंट में पानी का दबाव कम मिला, तो कहीं सड़कों के ऊपर झूलते बिजली और केबल के तारों के कारण दमकल वाहन को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हुई।
Table of Contents
नैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल
कमिश्नरी परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर बुधवार दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद आपातकालीन नंबर 1077 के माध्यम से फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल को अलर्ट किया गया। करीब 20 मिनट बाद फायर सेफ्टी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।
सूचना के बाद 20 मिनट बाद पहुंची टीम
अभ्यास के दौरान सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और आग बुझाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद आग में झुलसे दो कर्मचारियों और भगदड़ जैसी स्थिति में घायल हुए तीन अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही आसपास की इमारतों की सुरक्षा जांच और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई।
केबल के तारों की वजह से नहीं पहुंच पाया बड़ा वाहन
मॉक ड्रिल के दौरान कमिश्नरी और जिला न्यायालय के नजदीक लगे फायर हाइड्रेंट में पानी का दबाव कम पाया गया। इसके अलावा सड़क के ऊपर लटक रहे बिजली और अन्य केबल के तारों की वजह से दमकल का बड़ा वाहन कमिश्नरी गेट तक नहीं पहुंच सका।
व्यवस्थाओं में सामने आई इन कमियों पर मंडलायुक्त दीपक रावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान को फायर हाइड्रेंट का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण कर पानी के दबाव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित विभागों को झूलते तारों की जांच करने और ऐसे इलाकों को चिह्नित करने को कहा, जहां संकरी सड़कें और सीढ़ियां होने के कारण बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच सकते।
Dehradun
2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों के बीच नेताओं को अपने पाले में लाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार, 26 नवंबर को देहरादून में कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मीडिया प्रभारी अमित जोशी के साथ डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेश जगूड़ी का नाम भी शामिल है।
Table of Contents
2027 से पहले बीजेपी के कई नेताओं ने बदला पाला
देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में अमित जोशी ने पार्टी की सदस्यता ली।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अमित जोशी ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है।
सत्ता में बदलाव जरूरी – अमित जोशी
मित जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों ने जिस प्रदेश की कल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए सत्ता में बदलाव जरूरी है। अमित जोशी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से अल्मोड़ा क्षेत्र में विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विधायक मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में सक्रिय रहने की बात भी कही।

महेश जगूड़ी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली
कांग्रेस में शामिल होने वाले दूसरे प्रमुख नाम महेश जगूड़ी का है। वह डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और मोथरोवाला क्षेत्र से धर्मपुर विधानसभा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।
महेश जगूड़ी का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। वह वर्ष 2007 में डीएवी कॉलेज में एबीवीपी से जुड़े। इसके बाद कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य, 2009 में कॉलेज इकाई मंत्री और 2010 में महानगर सह मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के रहने वाले महेश जगूड़ी की कांग्रेस में एंट्री को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में एक नए घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले

Dhami Cabinet Decision : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कर्मचारियों के मानदेय, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल व्यवस्था, आबकारी विभाग और विभिन्न विभागों के सेवा नियमों से जुड़े अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि खनन की बढ़ी हुई दरों के आधार पर रॉयल्टी में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठा। महिला सशक्तिकरण विभाग के इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंत्रिमंडल ने मानदेय वृद्धि के संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया।
वहीं, आशा कार्यकर्ताओं को कैबिनेट से बड़ी राहत मिली है। उनके मासिक मानदेय में 1,700 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। अब तक उन्हें 8,300 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जो बढ़कर 10,000 रुपये हो जाएंगे।
कैबिनेट के 23 प्रस्तावों में शामिल प्रमुख फैसले
- सफाई कर्मचारी आयोग: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित करने को मंजूरी दी गई।
- सामाजिक सुरक्षा संहिता: सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को स्वीकृति मिली। इसके दायरे में संगठित क्षेत्र के साथ असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को भी शामिल किया गया है।
- ESI में फार्मासिस्ट भर्ती: फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया। अब डी. फार्मा के साथ बी. फार्मा अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
- चीनी मिलों को ऋण: चीनी मिलों को दिए जाने वाले ऋण के लिए सरकार की ओर से गारंटर बनने पर सहमति बनी।
- एक्स-रे तकनीशियन नियमावली: उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई।
- मेडिकल कॉलेजों में पीजी बॉन्ड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद दो साल तक राज्य में सेवाएं देनी होंगी। इसके लिए दो साल का बॉन्ड अनिवार्य किया गया है।
- पेयजल व्यवस्था: उत्तराखंड पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव से संबंधित नीति, 2026 के गठन को मंजूरी दी गई।
- निर्माण कार्य: प्रदेश में निर्माण कार्यों के लिए सूचीबद्ध संस्थानों की सूची से NHIDCL को हटाने का निर्णय लिया गया।
- विधानसभा सत्र: विधानसभा के मानसून सत्र का सत्रावसान करने को मंजूरी दी गई।
- सेतु आयोग: सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को स्वीकृति प्रदान की गई।
- आबकारी विभाग: उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे।
- आंगनबाड़ी मानदेय: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
- वन विभाग: उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई।
- आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय: आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,700 रुपये की वृद्धि की गई। अब उन्हें 8,300 रुपये के बजाय 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
Dehradun5 hours ago2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ
Udham Singh Nagar8 hours agoरुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
big news8 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Breakingnews6 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले
Nainital1 hour agoनैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम








































