Breakingnews
कुंभ मेला कोविड जांच फर्जीवाड़े में निलंबित दो अधिकारी बहाल, तत्कालीन सीएमओ की होगी जांच।
देहरादून – कुंभ मेला 2021 के दौरान कोविड जांच फर्जीवाड़े में निलंबित तत्कालीन कुंभ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके त्यागी दोषी नहीं पाए गए। इनके बहाली के आदेश शासन ने दिए हैं। फर्जीवाड़े में अब हरिद्वार जिले के तत्कालीन सीएमओ की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमेटी गठित की जाएगी।

कोविड महामारी के बीच सरकार ने एक से 30 अप्रैल तक कुंभ मेला की अधिसूचना जारी की थी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया।
जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हरियाणा के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद हुआ था। शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कोविंड जांच कराने का मैसेज आया, जबकि वह कुंभ मेले में आया ही नहीं था। इसकी शिकायत आईसीएमआर को भेजी गई।
राज्य कोविड कंट्रोल रूम ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक लाख से अधिक सैंपलों में एक ही मोबाइल नंबर और पते दर्शाए गए। मामले को गंभीर से लेते हुए सरकार ने जिलाधिकारी हरिद्वार को जांच सौंपी थी।
डीएम ने कमेटी गठित कर जांच कराई और रिपोर्ट सरकार को सौंपी। अगस्त 2021 में शासन ने तत्कालीन कुंभ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके त्यागी को निलंबित कर दिया था।
प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड जांच फर्जीवाड़े में निलंबित किए गए अधिकारी दोषी नहीं पाए गए। जिससे उन्हें बहाल कर दिया गया है। हरिद्वार के तत्कालीन सीएमओ की जांच कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Breakingnews
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 डीएसपी (सीओ) के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 10 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भी यहां से वहां किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस ताजा आदेश में कुल 15 डीएसपी (सीओ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से 10 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनाया गया था और अब उन्हें उनकी नई तैनाती भी सौंप दी गई है।
पुलि अधिकारियों के हुए बंपर तबादले
इसके अलावा 5 अन्य डीएसपी अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों से इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया था। इस बड़े फेरबदल को पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रमोशन के बाद इन्हें दी गई तैनाती
10 अधिकारी जो कि हाल ही में पदोन्नति पाकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बने थे उन्हें तैनाती दे दी गई है। डीएसपी चंद्र मोहन को टिहरी गढ़वाल तो वहीं डीएसपी अंजना नेगी को नैनीताल तैनाती दी गई है।

5 CO भी किए गए इधर से उधर
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | अनुज | देहरादून | GRP हरिद्वार |
| 2 | अनुज कुमार | पौड़ी गढ़वाल | देहरादून |
| 3 | रीना राठौर | देहरादून | IRB द्वितीय देहरादून |
| 4 | विमल प्रसाद | अल्मोड़ा | चंपावत |
| 5 | नितिन लोहानी | CID सेक्टर हल्द्वानी | देहरादून |

Breakingnews
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

Tehri News : टिहरी जिले में लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा
टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में ग्राम क्यारी के नजदीक चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक डंपर माजफ से माल छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। डंपर जैसे से क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय डंपर के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया और सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) और गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36) की मौत हो गई।
Cricket8 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Breakingnews3 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar2 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Uttarakhand24 hours agoउत्तराखंड पुलिस को मिला “राष्ट्रपति पुलिस कलर” सम्मान, CM धामी ने इसे बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
Cricket8 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
big news8 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Pauri7 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Cricket2 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..







































