Accident
अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जाते वक्त दुर्घटनाग्रस्त !

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान लंदन (गैटविक) के लिए रवाना हुआ था। विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ के करीब पांच मिनट बाद मेघानी नगर क्षेत्र में हुई, जहां विमान गिरते ही आग की लपटों में घिर गया।
प्रधानमंत्री ने जताई चिंता, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात कर तत्काल अहमदाबाद पहुंचने और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
एएआईबी की टीम जांच के लिए रवाना
विमान दुर्घटना की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम महानिदेशक के नेतृत्व में अहमदाबाद भेजी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना की विस्तृत जांच तुरंत शुरू की जाएगी।
डीजीसीए का बयान
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि AI-171, जो कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद अचानक रडार से गायब हो गया और फिर मेघानी नगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार और लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई।
एयर इंडिया अध्यक्ष ने जताया शोक
एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा, “यह हम सभी के लिए एक अत्यंत दुखद दिन है। हम पीड़ित परिवारों के साथ इस कठिन घड़ी में खड़े हैं।” उन्होंने बताया कि एयरलाइन की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
दमकल विभाग और राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई
अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। NDRF की टीमें, स्थानीय पुलिस और मेडिकल यूनिट्स ने राहत और बचाव कार्यों को संभाल लिया है। अब तक कितनी जनहानि हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घायलों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री मौके पर पहुंचे
विजयवाड़ा से रवाना होकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू शाम तक अहमदाबाद पहुंच गए। वे मौके से DGCA, AAIB, NDRF और राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
एयर इंडिया ने घटना के बाद एक आपातकालीन कंट्रोल रूम स्थापित किया है और प्रभावित यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि आगे की हर जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा।
स्थिति पर नज़र
फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है। अधिकृत बयान और तथ्यों की प्रतीक्षा की जा रही है।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Dehradun9 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Cricket14 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
big news10 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun8 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket2 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans






































