Dehradun
उत्तराखंड: अब मोबाइल से देख सकेंगे, आपके मोहल्ले में आई कूड़ा गाड़ी या नहीं

देहरादून: उत्तराखंड में अब नगर निकायों की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की लापरवाही पर पूरी तरह से लगाम कसने की तैयारी है। प्रदेश के सभी नगर निकायों में इन वाहनों की अब जीपीएस (GPS) के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सचिव शहरी विकास नितेश झा ने इस दिशा में निर्देश जारी कर दिए हैं और सभी निकायों को ‘व्हीकल लोकेशन ट्रेसिंग सिस्टम’ (Vehicle Location Tracing System – VLTS) लागू करने को कहा गया है।
वर्तमान में देहरादून, हल्द्वानी, काशीपुर जैसे लगभग आठ नगर निकायों में स्थानीय स्तर पर जीपीएस आधारित ट्रैकिंग व्यवस्था मौजूद है, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त सुदृढ़ नहीं है। अब इस प्रणाली को पूरे प्रदेश में एक समान और केंद्रीकृत तरीके से लागू किया जाएगा। इस काम के लिए एनआईसी (NIC) की मदद से एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है, जिससे शहरी विकास निदेशालय से लेकर हर नगर निकाय तक गाड़ियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।
नियमित कूड़ा कलेक्शन होगा सुनिश्चित
अभी तक अक्सर शिकायतें आती थीं कि कुछ वार्डों में कूड़ा उठाने की गाड़ियां नहीं पहुंचती हैं। लेकिन अब जीपीएस सिस्टम लागू होने से यह पता चल सकेगा कि कौन-सी गाड़ी कहां है और कितनी देर में किस वार्ड में पहुंची। इससे गाड़ियों की आवाजाही पर नज़र रखी जा सकेगी और यदि कोई वाहन ड्यूटी से नदारद होता है तो तुरंत कार्रवाई हो सकेगी।
कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी
GPS मॉनिटरिंग से नगर निगम या नगर पालिका अधिकारी आसानी से यह देख सकेंगे कि उनके अधीन काम करने वाली गाड़ियां तय रूट पर गईं या नहीं। इससे कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी और डोर-टू-डोर कलेक्शन की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
कुछ निकाय पहले से कर रहे थे प्रयोग
हल्द्वानी नगर निगम ने पहले ही 80 कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों में GPS लगा रखा है।
काशीपुर नगर निगम भी अपने वाहनों की निगरानी कार्यालय से कर रहा है।
देहरादून नगर निगम में भी ट्रैकिंग सिस्टम लागू है, जो अब और बेहतर किया जाएगा।
सचिव शहरी विकास नितेश झा ने स्पष्ट किया कि अब केवल प्रयासों से काम नहीं चलेगा…बल्कि ठोस टेक्नोलॉजी आधारित सिस्टम अपनाकर शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। यह कदम स्वच्छ भारत मिशन को भी प्रदेश में और गति देगा।
#GPSGarbageTracking #UttarakhandWasteManagement #SmartCityCleanliness #GarbageVehicleMonitoring
Uttarakhand
स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM धामी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, खजान दास , सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Uttarakhand
Dehradun News : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश, 211 एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार की किस्त…

Dehradun News : 211 एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार योजना की राशि, नंदा गौरा योजना के ₹19 करोड़ आज होंगे जारी
उत्तराखंड में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेटियों को आर्थिक संबल देने के लिए धामी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। महिला कल्याण एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण विभागीय बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं में तेजी लाने और लाभार्थियों को जल्द से जल्द धनराशि जारी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
211 एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार की किस्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत चयनित 211 नई लाभार्थी महिलाओं को बहुत जल्द स्वरोजगार के लिए धनराशि जारी की जाएगी।
- पहले चरण की सफलता: योजना के तहत 484 महिलाओं को पहले ही प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है, जिनमें से अधिकांश ने अपना स्वरोजगार सफलतापूर्वक शुरू भी कर दिया है।

- सीएम खोलेंगे पिटारा: शेष 211 महिलाओं को राशि ट्रांसफर करने के लिए जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय मांगा गया है।
इस साल 2000 महिलाओं को मिलेगा लाभ, अगस्त में आएगी विज्ञप्ति
मंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए योजना की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए आवेदन आमंत्रित करने के लिए अगस्त महीने तक विज्ञप्ति अनिवार्य रूप से जारी कर दी जाए। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने 2,000 एकल महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है।
नंदा गौरा योजना: हरिद्वार और उत्तरकाशी की बेटियों के खातों में आज आएंगे ₹19.22 करोड़
बैठक में ‘नंदा गौरा योजना’ को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि तकनीकी और दस्तावेजी औपचारिकताएं समय पर पूरी न होने के कारण हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4,000 से अधिक बालिकाएं अपनी धनराशि से वंचित रह गई थीं।
बड़ी खुशखबरी: इन सभी बालिकाओं के लिए 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपए की रुकी हुई धनराशि गुरुवार को सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।
8 अगस्त को दिया जाएगा ‘तीलू रौतेली’ और आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए भी बैठक में अहम फैसला लिया गया।
- 8 अगस्त (महिला दिवस) को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
- इसके लिए विभाग द्वारा विज्ञप्ति पहले ही जारी की जा चुकी है। मंत्री ने अधिकारियों को चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा और मोहित चौधरी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uttarakhand
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। सुश्री सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में 3060 यूरो (₹ 3,30,000) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा राज्य के युवाओं को जापान एवं जर्मनी में सेवायोजित किये जाने हेतु भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक करीब 65 युवाओं को जापान में सेवायोजित किया जा चुका है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में युवाओं हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। जिसके दृष्टिगत प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरान्त टिहरी गढवाल की नर्सिंग प्रशिक्षित सुश्री सपना राणा का जर्मनी में नर्स के रूप में चयन हुआ है। सुश्री सपना द्वारा अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, टिहरी गढवाल से तथा नर्सिंग की शिक्षा स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से प्राप्त की गई। सुश्री सपना द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नियुक्ति प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी मौजूद रहे।
Cricket19 hours agoENG-W vs WI-W Dream11 Team Match 22 T20 WC 2026 :फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand19 hours agoHaldwani KVM School Fire Accident: हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग, दो बसें जलकर खाक
Accident20 hours agoRanikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Cricket15 hours agoIND-W vs BAN-W Dream11 Team Today: T20 WC 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट
Uttarakhand19 hours agoUttarakhand Pension Scheme: पेंशन योजनाओं की मासिक आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
Uttarakhand17 hours agoउत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई…
Uttarakhand16 hours agoहरिद्वार नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, साइबर सेल खंगाल रही ई-मेल भेजने वाले का डिजिटल फुटप्रिंट
Uttarakhand14 hours agoस्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM धामी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि







































