Breakingnews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जयहरीखाल में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग कर किया शुभारंभ।
पौड़ी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा लैंसडौन के जयहरिखाल् के भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने महान विभूति भक्तदर्शन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी भारतीय स्वतंत्रता में तथा उत्तराखंड राज्य के हित में महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा उनको देश और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
उन्होंने कहा कि भक्तदर्शन महाविद्यालय ने कुशल मानव संसाधन को पैदा करने का काम किया तथा इस विद्यालय से अध्ययनरत बहुत से लोग आज राजनीति, सेना, पुलिस, प्रशासन आदि क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आजादी के अमृत महोत्सव में अपने देश के नायकों को याद कर रहे हैं तथा अपनी उपलब्धियों और भविष्य के सपनों की संभावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही इसको अमृत काल के रूप में मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत की पहचान एक समर्थ और शक्तिशाली भारत के रूप में बनी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को प्रत्येक क्षेत्र में एक नया रोडमैप मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तराखंड की सरकार जीरो पेंडेंसी की नीति पर कार्य रही है तथा समाधान और सरलीकरण जैसे उद्देश्यों को आत्मसात किया है।
उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। भर्तियों में हुई गड़बड़ियों की एसआईटी से जांच करवाकर लगभग 45 लोगों की गिरफ्तारी करवाई है तथा हम अपने बच्चों और युवाओं के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही वर्तमान समय में युवाओं के लिए 7000 से अधिक नियुक्तियां संबंधित विज्ञप्ति निकाली है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भक्तदर्शन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने महाविद्यालय में M. A. तथा M. S. C. हेतु दो पृथक पीजी ब्लॉक का निर्माण करने, एम.एस सी. में भौतिक विज्ञान व गणित तथा m.a. में संस्कृत, अंग्रेजी व भूगोल के विभिन्न संकाय खोलने हेतु चरणबद्ध तरीके से आकलन कराकर उसी अनुरूप आगे कार्य करने को कहा।
उन्होंने छात्रा हॉस्टल की चारदीवारी के निर्माण हेतु जिलाअधिकारी को निर्देशित किया तथा स्वरोजगारपरक कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विकासखंड नैनीडांडा और जयहरीखाल में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। विकासखंड जहरीखाल के चिनबो तथा नैनीडांडा के आशोबाखली मैं वाटरफॉल निर्माण करने, ज़यहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत अमटोला पंपिंग योजना की स्वीकृति प्रदान की। नैनीडांडा के गुड्डूगड़ी में पर्यटन स्थल के विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान की। नैनीडांडा तथा रिखणीखाल विकासखंड के अंतर्गत कुमालडीडांडा, बरेही, पीपली, शिलांग, खदरासी, करतिया, तिमाईसैंण, डमालता, बगेडा, रीखेडा आदि में सिंचाई नेहरों के पुनरऊद्वार का कार्य करवाने की स्वीकृति प्रदान की।
उन्होंने द्वारीखाल में सिंगटाली नामक स्थान पर गंगा नदी पर पुल निर्माण संबंधित प्रस्ताव के संबंध में कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव को भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने दुगड्डा नगरपालिका अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के संबंध में मानकों के अनुरूप आकलन कराकर तदनुसार अग्रिम कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र यम्केश्वर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के संबंध में कहा कि इसकी स्वीकृति के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा तथा बीन नदी के पुल निर्माण के पूर्व के बने प्रस्ताव पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भक्त दर्शन की पुत्री मीरा चौहान को सम्मानित किया तथा भक्तदर्शन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई स्टाल का भी अवलोकन किया तथा एनसीसी कैडेट द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उनको सलामी भी दी गई। इससे पूर्व हेलीपैड पर भी मुख्यमंत्री को पुलिस विभाग द्वारा सलामी दी गई।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

चूना भट्टा में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले
Dehradun News: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर समाने आया रही है. जहाँ पर चूना भट्टा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिदक बाद पुलिस ने घटना स्थल पार पहुँच कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूना भट्टा कपास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी देहात समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जानकरी में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल को सीज कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है.
पढ़ें ये भी _ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Breakingnews
PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल

जौलजीबी-मुनस्यारी रोड एक्सीडेंट, बंगापानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
MUNSIYARI CAR ACCIDENT: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मुख्य बिंदु
पुलिस और SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही जौलजीबी थानाध्यक्ष Pradeep Yadav और मुनस्यारी कोतवाली प्रभारी Neeraj Chauhan पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF टीम की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें _ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
MUNSIYARI CAR ACCIDENT हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (30 वर्ष), निवासी धुरातोली मुनस्यारी और अंकित पांडेय (30 वर्ष), निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें _ Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल
उपचार के दौरान एक और युवक ने तोड़ा दम
हादसे में आयुष पंत (26 वर्ष), निवासी टकाना और देवेंद्र पंत (25 वर्ष) घायल हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। हालांकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

ये भी पढ़ें _ Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Cricket18 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National18 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun17 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news15 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news11 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
uttarakhand weather17 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
big news13 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन
big news15 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल












































