Dehradun
पंचायत चुनाव और कांवड़ मेले को लेकर दून पुलिस ने कसी कमर

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दून पुलिस ने कसी कमर।
एसएसपी देहरादून द्वारा चुनाव की तैयारियों को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ की बैठक
पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश
अपराधों की समीक्षा कर लम्बित घटनाओ के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण के दिये निर्देश।
सीसीटीएनएस के अन्तर्गत राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर संचालित किये जा रहे सभी पोर्टलों पर अध्यावधिक की जा रही सूचनाओं की करी समीक्षा, कोताही बरतने पर सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी।
यातायात नियमों के उल्लंघन के सम्बंध में सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित सज्ञांन लेकर करें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही,
सी0एम0 हैल्पलाइन व अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर हो त्वरित कार्यवाही, शिथिलता बरतने पर कार्यवाही के लिये रहे तैयार
आगामी कावंड मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश।
देहरादून: आगामी त्रिस्तरीय चुनावों को लेकर आज दिनाँक 22-06-25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये।
1- पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया दिनांक: 25-06-25 से प्रारम्भ होनी है, इस दौरान नामांकन स्थल पर नियुक्त अधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर लें कि नामांकन पक्ष में प्रत्याशी के साथ पूर्व निर्धारित संख्या में ही लोग अंदर प्रवेश करें।
2- नामांकन हेतु आने वाले प्रत्याशियों व जुलुसों के समय को पहले से ही तय कर इस बात को सुनिश्चित कर लिया जाये कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार के टकराव की स्थिती उत्पन्न न हो।
3- चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील एंव अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों को समय से चिन्हित कर लिया जाये तथा चुनावों को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने हेतु असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरूद्ध समय से आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
4- चुनाव से पूर्व पोलिंग पार्टियों के जाने तथा वापसी तथा मतगणना के दृष्टिगत समय से प्रभावी यातायात प्लान तैयार कर लिया जाये, जिससे उक्त प्रक्रिया कि दौरान यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
5- सभी जोनल तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान स्थलों का निरीक्षण कर वहां पोलिंग हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
6- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराते हुए चुनावी क्षेत्रों में सम्बन्धित थाना प्रभारी लाइसंेसी शस्त्रों को जमा कराने की प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाये।
7- अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित अपराधों के लम्बित रहने के कारणो की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित खुलासे के निर्देश दिये गये।
8- सीसीटीएनएस के तहत राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर संचालित किये जा रहे सभी पोर्टलों पर नियमित रूप से सूचनाओं को अध्यावधिक किया जाये, सभी थाना प्रभारी व्यक्तिगत तौर पर इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी सूचनाओं को समय से पोर्टलों पर अपलोड कर दिया जाये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी समय-समय पर इसकी मानिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये।
9- यातायात नियमों के उल्लंघन के सम्बंध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित सज्ञांन लेकर उन पर तत्काल आवश्यक चालानी कार्यवाही करने तथा उक्त चालानों को समय से सम्बन्धित उल्लघंनकर्ता को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।
10- सी0एम0 हैल्पलाइन तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को उन पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही स्पष्ट हिदायत दी कि कि प्रार्थना पत्रों की जांच में श्थििलता बरतने वाले पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सम्बन्धित थाना प्रभारियों की जवाबदेही भी तय की जायेगी।
11- आगामी कावंड मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को कावंड मेले हेतु सभी सुराक्षत्मक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये, साथ ही कावंड मेले मे आने वाले यात्रियों के वाहनो की पार्किंग हेतु पार्किंग स्थल चिन्हित कर उक्त पार्किंग स्थलों पर सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
Dehradun
Dehradun: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सख्त, जिलाधिकारियों को एक्शन प्लान के निर्देश

SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
DEHRADUN: उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए समीक्षा की।
मुख्य बिंदु
अप्रैल में होने वाली SIR से पहले CEC की समीक्षा बैठक
बैठक में कम मैपिंग वाले जनपदों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कड़़ी नाराजगी जताते हुए सम्बंधित ईआरओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एसआईआर का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
BLO के लिए ट्रेनिंग कार्य चलाने के निर्देश
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, लेकिन जनपद देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में मैपिंग की प्रगति कम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारियों,कर्मचारियों की एसआईआर के लिए तैनाती की जाए। उन्होंने बीएलओ की ट्रेनिंग कार्य लगातार चलाए जाने के निर्देश दिए।
राजनैतिक दलों को 100 % BLA नियुक्त करने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को एसआईआर से पूर्व सभी बूथों पर शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति के लिए राजनैतिक दलों से बैठक करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद गणना प्रपत्र के वितरण का पूरा प्लान तैयार कर दें ताकि समय पर फार्म वितरण की प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।
Dehradun
DEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

DEHRADUN: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों एवं कपाट उद्घाटन तिथि की जानकारी साझा की।
मुख्य बिंदु
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात
उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के पवित्र कपाट 23 मई, 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे। यात्रा का शुभारंभ 20 मई, 2026 को ऋषिकेश से ‘पंज प्यारों’ की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ किया जाएगा।

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
राज्यपाल ने यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा यात्रा मार्गों पर किए गए अवस्थापना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो।
राज्यपाल ने ट्रस्ट-प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना की
राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन और स्थानीय प्रशासन के मध्य स्थापित प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की सफलता एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना भी की।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Cricket18 hours agoKZL vs LIO Dream11 Prediction Match 22 : CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Cricket21 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Breakingnews17 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
big news20 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
big news23 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Dehradun19 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
uttarakhand weather21 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Dehradun15 hours agoDEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा






































