Accident
रुद्रप्रयाग हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी टेंपो ट्रैवलर, एक ही परिवार के 20 लोग थे सवार, 2 की मौत !

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जनपद में आज गुरुवार सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। सुबह-सुबह जब लोग अपनी दिनचर्या की ओर बढ़ ही रहे थे, तभी ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि कुछ समय के लिए चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में जो सबसे दर्दनाक बात सामने आई है…वो ये कि वाहन में सवार 17 लोग एक ही परिवार के थे जो राजस्थान के उदयपुर से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। वाहन में कुल 19 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग बदरीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। मगर किसी को क्या पता था कि रास्ते में ही उनकी जिंदगी यूं ठहर जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घटनास्थल बेहद दुर्गम था और अलकनंदा की तेज धारा राहत कार्य में बाधा बन रही है…लेकिन इसके बावजूद टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है…जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। 8 घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है जिनमें कई छोटे बच्चे भी हैं।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त तीन लोग गाड़ी से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी यात्री नदी की तेज धारा में बह गए।
रेस्क्यू टीम ने बताया कि घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा…जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। यह दृश्य जितना दुखद था…उतना ही भयावह भी।
इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीमें मिलकर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। लोगों की आंखों में आंसू हैं और हर कोई यही दुआ कर रहा है कि बाकी लापता लोग सुरक्षित मिल जाएं।
#Rudraprayagaccidenttoday #TempotravelleraccidentUttarakhand #Alaknandariveraccident #Badrinathhighwayaccidentnews
Accident
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ का ओवरलोड ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

उत्तरकाशी: मल्ला के पास अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिरा
उत्तरकाशी (Uttarkashi): गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे, बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य बिंदु
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात, 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में व्यक्ति ने तोड़ा दम
लेकिन, इलाज के दौरान ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल, निवासी हीना, ने दम तोड़ दिया। वहीं, 27 वर्षीय जयराम सिंह, निवासी सेकू भटवाड़ी, का अस्पताल में इलाज जारी है। जैसे ही सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ओवरलोडिंग के चलते हुआ हादसा
इस संबंध में भटवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर वाहन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का था और उसमें उपखनिज सामग्री निर्धारित क्षमता से अधिक लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि ट्रक पीछे की ओर जाते समय संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया।
Accident
Vikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल

चिट्टाड से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक महिला की मौत
Vikasnagar Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहाँ पर सवारियों से भरा हुआ एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. वहीँ इस हादसे में एक महिला की मौत और 7 लोगों के घायल हों एकी खबर सामने आ रही है.
मुख्य बिंदु
विकासनगर में सवारी वाहन हादसे का शिकार
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन चिट्टाड से विकास नगर की ओर सवारी लेकर आ रहा था. जो बायाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया.
भीषण हादसे में एक की मौत सात घायल
बताया जा रहा है कि वाहन में टोटल आठ लोग सवार थे. जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया. हादसे में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Accident
Roorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
रूड़की में तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से दो युवक घायल
Roorkee: हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और डंपर उनके पैरों पर चढ़ गया। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मुख्य बिंदु
ये भी पढ़ें- Haridwar Accident : हरिद्वार में तेज रफ्तार ने ली 3 जानें, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग !
तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव निवासी इंतजार और दिल्लू पेंट का काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वो भगवानपुर मार्केट के पास पहुंचे, तभी हाईवे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और डंपर की चपेट में आ गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं।
आक्रोशित भीड़ ने की डंपर चालक की पिटाई
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर डंपर चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें – KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
हादसे में दो लोग घायल, हायर सेण्टर रेफर
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket12 hours agoSL vs OMAN Dream11 Team Prediction – श्रीलंका बनाम ओमान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फैंटेसी गाइड…
Roorkee22 hours agoतीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश
big news20 hours agoउत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान, बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार
big news4 hours agoतिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
Haldwani3 hours agoHaldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
Roorkee22 hours agoRoorkee: बच्चों के आपसी विवाद में भिड़े परिजन, बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Cricket3 hours agoNepal vs Italy Dream11 Prediction: मुंबई में करो या मरो मुकाबला, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम टिप्स
Cricket22 hours agoSouth Africa vs Afghanistan : सांस रोक देने वाला महामुकाबला, आखिरी ओवर के ड्रामे के बाद हुए दो सुपर ओवर, अफ्रीका को मिली 4 रनों से जीत…






































