Haridwar
चलती बाइक बनी आग का गोला! फ्लाईओवर पर मचा हड़कंप, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चलती बाइक बनी आग का गोला
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही सेकंड में बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एडिशनल टीएसआई दीवान सिंह तोमर और कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह की नज़र जलती बाइक पर पड़ी। दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी।
मौके पर पहुंचकर उन्होंने आसपास खड़े ट्रकों से मदद मांगी। एक ट्रक चालक ने तुरंत अपना अग्निशामक यंत्र पुलिस को दिया। पुलिसकर्मियों ने फुर्ती और साहस दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। कुछ ही मिनटों में स्थिति सामान्य हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
गनीमत रही कि इस घटना में बाइक सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस की तेज़ कार्रवाई और स्थानीय लोगों की मदद से फ्लाईओवर पर यातायात भी जल्द ही बहाल कर दिया गया।
पुलिस टीम की इस सूझबूझ और तत्परता की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
Haridwar
हरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज, जानें मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?

Haridwar News : हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम पहल हुई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक बैच में 50 छात्रों को MBBS में प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज का संचालन हरिद्वार स्थित मौजूदा ESIC अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए किया जाएगा।
Table of Contents
हरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज की स्थापना का फैसला 30 जून 2026 को नई दिल्ली में हुई ESIC की 198वीं बैठक में लिया गया था। इसी निर्णय के तहत अब हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया को मंजूरी मिली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से राज्य में MBBS की पढ़ाई के लिए एक और संस्थान उपलब्ध होगा। इससे युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम
मौजूदा ESIC अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाने से पहले से उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने में भी मदद मिलेगी।
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने के बाद क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Haridwar
हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Haridwar News : हैप्पी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस से पहले पुलिस एक ओरोपी पहले ही जेल भेज चुकी है।
Table of Contents
हैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए हैप्पी हत्याकांड में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 14 सितंबर को पतंजलि रोड स्थित देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास 28 वर्षीय हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने सहारनपुर के छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर इस्तकार उर्फ इस्तयाक को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद की गई।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मृतक पर वर्ष 2022 के एक मामले में मुखबिरी करने का शक था। एक आरोपी पहले ही मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
Haridwar
शादी में जा रहा था पूरा परिवार, रास्ते में काल बनकर आई कार, 3 की मौत, 10 घायल

Haridwar News : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। तिथौला गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
Table of Contents
मंगलौर में हुआ भीषण सड़क हादसा
हरिद्वार के मंगलौर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार और ई-रिक्शे की जोरदार टक्कर हो गई। दर्दनाकक हादसे में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के दो युवकों और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा स्थित मिलापनगर निवासी 30 वर्षीय अरशद पुत्र रईस और 30 वर्षीय दिलशाद पुत्र अय्यूब अपने परिवार के साथ लक्सर क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में परिवार के कुल 13 लोग सवार थे।
रविवार देर शाम जब ई-रिक्शा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तिथौला गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में पांच साल का बच्चा भी शामिल
आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अरशद और दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय उमर ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
शादी समारोह की खुशियां बदली मातम में
हादसे में खतीजा, रिहाना, अमरिया, इनायत, आयत और अरहम समेत कुल 10 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गईं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
big news17 hours agoकल बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Uttarkashi18 hours agoयमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वालों की संख्या हुई 34
Uttarakhand18 hours agoवीकेंड पर उत्तराखंड में उमड़ा सैलाब, कैंची धाम से लेकर मसूरी में लगा लंबा जाम
Dehradun16 hours agoत्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
Dehradun12 hours agoउत्तराखंड में SIR के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, 9.31 लाख वोटर सूची से बाहर






































