Dehradun
शराब दुकानों की शिफ्टिंग में लापरवाही पर केपी सिंह के निलंबन की सिफारिश, आयुक्त कार्यालय में अटैच

जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के निलंबन की संस्तुति, आबकारी आयुक्त कार्यालय में अटैच
झूठे तथ्य और अधिकारियों को गुमराह करने पर कार्रवाई
आबकारी विभाग में मचा हड़कंप
देहरादून: आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने शासन से जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के निलंबन एवं उच्च स्तरीय जांच की संस्तुति की है। उन्हें अग्रिम आदेशों तक आबकारी आयुक्त कार्यालय से भी अटैच कर दिया गया है। यह संस्तुति देहरादून में शराब की दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर की गई ढिलाई, झूठे तथ्य और अधिकारियों को गुमराह करने के गंभीर आरोपों के चलते की गई है।
मामले में जिलाधिकारी द्वारा की गई संस्तुति और मुख्य स्थायी अधिवक्ता की टिप्पणी को भी आधार बनाया गया है। राजधानी देहरादून में सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की समस्या के चलते 27 मार्च को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में छह शराब की दुकानों को स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई थी। इसके तहत जिला प्रशासन ने 13 मई को आबकारी विभाग को निर्देश दिए थे कि एक सप्ताह के भीतर दुकानों को शिफ्ट किया जाए और 22 मई तक रिपोर्ट सौंपी जाए। इसके बावजूद निर्धारित समयसीमा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इस बीच, अनुज्ञापियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की और वहां जिला आबकारी अधिकारी ने बिना सक्षम अधिकारियों की संस्तुति के तथ्यों को प्रस्तुत किया, जिससे शासन व प्रशासन की स्थिति अदालत में कमजोर हुई। न्यायालय ने 27 जून को याचिका निस्तारित करते हुए शासन को रिवीजन सुनवाई के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव, आबकारी ने भी सुनवाई कर डीएम के आदेश को सही ठहराया और दुकानों की शिफ्टिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की।
डीएम सविन बंसल ने पूरे प्रकरण में केपी सिंह की भूमिका को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनके तत्काल निलंबन व उच्चस्तरीय जांच की संस्तुति की। जांच के आधार पर अब आबकारी आयुक्त ने भी शासन से निलंबन एवं उच्च स्तरीय जांच की संस्तुति की है।
Dehradun
SIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न

SIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में एसआईआर की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संभावित घोषणा से पहले दिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Table of Contents
उत्तराखंड में SIR (SIR in Uttarakhand) की तैयारियां तेज
बैठक में राजनीतिक दलों को अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची के साथ-साथ नए मतदाताओं से संबंधित प्रारूप-9, 10, 11, 11क एवं 11ख उपलब्ध कराए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्री-रिवीजन गतिविधियों के तहत वर्ष-2003 की निर्वाचक नामावली के मतदाताओं का वर्तमान नामावली से बीएलओ एप के माध्यम से 24 अप्रैल 2026 तक 81 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष कार्य निरंतर जारी है।
10 विधानसभा क्षेत्रों में 1882 मतदेय स्थल चिन्हित
जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1882 मतदेय स्थल चिन्हित किए गए हैं। जहां पुनरीक्षण कार्य संपादित किया जाएगा। इनमें चकराता में 237, विकासनगर 142, सहसपुर 212, धर्मपुर 236, रायपुर 214, राजपुर 141, देहरादून कैंट 152, मसूरी 178, डोईवाला 191 तथा ऋषिकेश में 179 मतदेय स्थल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 164 नए मतदेय स्थलों का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

राजनीतिक दलों से हर बूथ पर BLA तैनात करने का आह्वान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर इसकी सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने का आह्वान किया। ताकि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ संपन्न हो सके।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर से सीधे संपर्क कर सकते हैं। ये सुविधा ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1950 के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
big news
हिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान

Dehradun News : हिमाचल के उद्योगपति और दानवीर डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने आज हिन्दुओं के आराध्य स्थल पावन पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में देश विदेशों से आने बाले श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने ले लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपए दान किए ।
Table of Contents
हिमाचल के उद्योगपति में बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़
हिमाचल के उद्योगपति दानवीर डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रूपए दान दिए हैं। उन्होंने इस राशि का चेक विधिवत रूप से केदार नाथ मन्दिर परिसर में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंपा है।
श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिया दान
डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने ये धनराशि पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में श्रद्धालुओं को अति आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए दान दी। ताकि सीमित सीजन में पूरे भारत वर्ष और विदेशों से आने वाले करोड़ों हिन्दुओं को ढ़हरने,भोजन और यात्रा के दौरान हरसम्भव सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
इसके साथ ही वर्तमान सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। ताकि अधिकतम लोग सरकारी सुविधाओं का उपयोग कर सकें और उनकी निजी संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही महंगी सुविधाओं पर निर्भरता को कम किया जा सके।

बद्रीनाथ धाम में गर्भगृह में लगवाई थी चांदी
महिंद्र शर्मा जो की बद्रीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के सदस्य भी हैं ने इससे पहले वर्ष 2018 में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से केदार नाथ मन्दिर के गर्भगृह में चांदी का आवरण लगा कर पूरे परिसर को सुसज्जित कर चुके हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की गिनती में पारदर्शिता लाने के इनके द्वारा ही साल 2023 में एक ग्लास हाउस दान किया गया है।
इस ग्लास हाउस के निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है। ताकि केदारनाथ धाम में सर्दियों में शून्य से पचास डिग्री नीचे तक के तापमान पर भी क्रैक न हो और सर्दियों और गर्मियों में तापमान में भिन्नता को आसानी से सहन कर सके।
मंदिर समिति ने दानदाता का किया धन्यवाद
बद्रीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भारी धनराशि दान देने के लिए महिंद्र शर्मा का समिति और श्रद्धालुओं की ओर से आभार जताया और धन्यवाद दिया और कहा की यह बाकि उद्योगपतियों को दान और धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर समिति दान राशि का श्रद्धालुओं की सुविधाएं विकसित करने के लिए उपयोग करेगी।बता दें कि डॉक्टर महिन्द्र शर्मा एएनएस कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबन्ध निदेशक हैं। उनकी कंपनी रियल एस्टेट , इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी में अग्रणी मानी जाती है।
big news
अचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट

Dehradun News : राजधानी देहरादून में आज रात चारों ओर गहरा घना अंधेरा छा जाएगा। चारों ओर सायरन भी सुनाई देंगे। ऐसे में आप घबराएं नहीं क्योंकि ये किसी खतरे का संकेत नहीं बल्कि मॉक ड्रिल की जा रही है।
Table of Contents
अचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन
देहरादून में शुक्रवार रात प्रशासन की ओर से एक विशेष मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके तहत ब्लैकआउट कर व्यवस्था की तैयारियों को परखा जाएगा। रात 10 बजे से लगभग 30 मिनट के लिए शहर के कई क्षेत्रों में अंधेरा रखा जाएगा और इस दौरान आपातकालीन सायरन भी बजाए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
मिली जानकारी के मुताबिक ये मॉकड्रिल भारत सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तत्परता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने की क्षमता का मूल्यांकन करना है, ताकि किसी भी आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

मॉकड्रिल शुरू होने से पहले बजाए जाएंगे सायरन
बता दें कि इस अभ्यास के तहत रात 10 बजे शहर के आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर जैसे प्रमुख इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में सायरन बजाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे सतर्क रह सकें।
Cricket10 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
big news12 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
big news11 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news9 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
Roorkee6 hours agoGood News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
Cricket10 hours agoLSG vs KKR Dream11 Prediction Match 38 IPL 2026: लखनऊ की ‘लाल मिट्टी’ पर किसका चलेगा जादू? जानें आंकड़े, पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
big news9 hours agoरामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज
Dehradun4 hours agoSIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न







































