Dehradun
चार बेटियों की मां की चीख सुन जागा सिस्टम! Dehradun DM ने बैंक पर जड़ा ताला, कुर्की के आदेश से मचा हड़कंप!

Dehradun DM सविन बंसल की सख्ती: विधवा की फरियाद पर बैंक सील
देहरादून। चार छोटी-छोटी बच्चियों की मां प्रिया के आँसुओं ने आखिरकार जिला प्रशासन को झकझोर दिया। पति की मौत के बाद बीमा क्लेम के लिए एक साल से बैंक के चक्कर काट रही इस विधवा की फरियाद पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड बैंक की राजपुर रोड शाखा को सील कर दिया और संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे दिया है।
पूरा मामला कुछ यूं है: प्रिया के पति विकास कुमार ने सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड से 6.50 लाख रुपये का ऋण लिया था और बैंक के कहने पर ऋण का बीमा भी करवाया था। दुर्भाग्यवश 12 जुलाई 2024 को विकास की अचानक मृत्यु हो गई। इसके बाद प्रिया पर चार बेटियों की जिम्मेदारी आ पड़ी। बीमा के तहत बैंक को ऋण माफ कर देना चाहिए था, लेकिन बैंक कर्मियों ने प्रिया को बार-बार चक्कर कटवाए और घर के कागज भी जब्त कर लिए।
आखिरकार 11 जुलाई 2025 को आर्थिक तंगी से जूझती प्रिया ने डीएम सविन बंसल के सामने रोते हुए अपनी व्यथा रखी। डीएम ने तुरंत बैंक के प्रबंधक पर 7.15 लाख रुपये की आरसी जारी की और एक सप्ताह का समय दिया कि बीमा की रकम देकर मामले का निस्तारण करें। बावजूद इसके बैंक ने न तो प्रिया को नो ड्यूज सर्टिफिकेट दिया और न ही बीमा क्लेम की रकम दी।
इस लापरवाही पर जिला प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड की राजपुर रोड शाखा पर ताला जड़ दिया और बैंक की संपत्ति कुर्क कर ली। अब इस संपत्ति की नीलामी की जाएगी, ताकि विधवा प्रिया को उसका हक दिलाया जा सके।

जिला प्रशासन ने बताया कि ऋण बीमा के तहत प्रिया के पति की मृत्यु के बाद बैंक पर कर्ज की रकम बीमा से वसूल करने की जिम्मेदारी थी। इसके बावजूद बैंक ने प्रिया को न सिर्फ मानसिक रूप से प्रताड़ित किया बल्कि घर के कागज भी दबा लिए। प्रिया एक साल से न्याय के लिए भटक रही थी।
डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने यह साफ संदेश दिया है कि आम आदमी के हक से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक जहां बैंक और फाइनेंस कंपनियां अपने रसूख के दम पर जनता को परेशान कर देती थीं, वहीं अब प्रशासन के सख्त फैसलों से सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की उम्मीद जगी है।
प्रशासन के मुताबिक कुर्की की कार्यवाही के तहत बैंक की चल संपत्ति की कीमत पर्याप्त न होने पर बैंक के खाते को भी कुर्क किया गया है, ताकि पूरी वसूली की जा सके। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे मामलों में जनता को न्याय दिलाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।
चार मासूम बेटियों की मां प्रिया की एक साल लंबी जद्दोजहद के बाद मिले इस इंसाफ ने न सिर्फ उसके चेहरे पर मुस्कुराहट लौटाई, बल्कि शहरभर में यह संदेश भी दिया कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई में कानून और प्रशासन आम आदमी के साथ खड़े हैं।
big news
देहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Police Transfers : देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जिले के पुलिस तंत्र में एक साथ 50 से अधिक थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है।
Table of Contents
देहरादून में 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
देहरादून पुलिस में बंपर तबादले किए गए हैं। 50 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये सभी तबादले देर रात किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये फैसला जिले की कमजोर पड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
54 पुलिसकर्मियों के किए गए हैं तबादले
देहरादून पुलिस में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत कुल 54 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 इंस्पेक्टर, 40 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 8 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट


Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Dehradun
मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें पूरी ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

Mussoorie News : पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। पटरी व्यवसायियों ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
Table of Contents
मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा
मसूरी में रेहड़ी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे।
25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो करेंगे भूख हड़ताल
मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है।

पटरी व्यापारियों को पहले की तहत दुकान लगाने की दें अनुमति
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए। ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं।
आंदोलन को और उग्र करे की दी चेतावनी
समिति ने बताया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। इसके साथ ही सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि अगर उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Cricket23 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips
Rudraprayag23 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
big news22 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Uttarakhand19 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news17 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
Pithoragarh21 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?
big news16 hours agoवैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, 691 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी
big news59 minutes agoभू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी







































