Pauri
पौड़ी गढ़वाल: जितेंद्र सिंह आत्महत्या मामला गरमाया, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, फांसी की मांग पर अड़े

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में जितेंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। शुक्रवार, 22 अगस्त को जितेंद्र का अंतिम संस्कार होना था, लेकिन परिजनों ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

क्या हैं परिजनों की मांगें?
आरोपी हिमांशु चमोली को फांसी की सजा दी जाए। जितेंद्र से लिए गए 35 लाख रुपये परिवार को लौटाए जाएं। वीडियो में जिन लोगों के नाम हैं, उन सभी पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। धरना प्रदर्शन में शव को सड़क पर रखा गया शुक्रवार सुबह जब जितेंद्र का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, उसी दौरान परिजन और ग्रामीण शव को लेकर कीर्तिनगर पुल पर पहुंच गए और वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि बिलकेदार-श्रीनगर मोटर मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ता और ग्रामीण भी इस विरोध में शामिल हो गए। परिजनों की चेतावनी: न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा मृतक के भाई नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि जब तक मुख्यमंत्री से लिखित में आश्वासन नहीं मिलता और दोषियों को सजा का भरोसा नहीं दिया जाता, तब तक हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने इस घटना की तुलना अंकिता भंडारी केस से की और कहा कि एक बार फिर आम जनता को न्याय के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला?
गुरुवार को तलसारी गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने अपने वाहन में आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा के तत्कालीन प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर 35 लाख रुपये हड़पने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
वीडियो वायरल, हिमांशु चमोली पद से हटाए गए
वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक भूचाल आ गया। भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हिमांशु चमोली को युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद से हटा दिया। हालांकि इससे परिजनों की नाराज़गी कम नहीं हुई। उनका कहना है कि केवल पद से हटाना काफी नहीं है…..दोषियों को कानूनी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?
20 अगस्त की रात जितेंद्र अपने दो दोस्तों सौरभ खंडूड़ी और भगवान सिंह के साथ शिकार पर गया था। लौटते वक्त जितेंद्र ने सौरभ को फोन का पासकोड भेजा और कहा “मैं जा रहा हूं, माफ करना। फिर सुबह करीब 4 बजे खुद को गोली मार ली। पुलिस को जितेंद्र के मोबाइल से 6 और 18 अगस्त को रिकॉर्ड किए गए दो आत्महत्या वीडियो भी मिले हैं।
35 लाख की जमीन डील बनी आत्महत्या की वजह
जांच में सामने आया कि हिमांशु चमोली और जितेंद्र सिंह के बीच रानीपोखरी क्षेत्र में 3.5 बीघा भूमि की डील हुई थी। जितेंद्र ने हिमांशु को करीब 35 लाख रुपये दिए थे। लेकिन न तो जमीन का सेटलमेंट हुआ, न ही पैसे वापस मिले। हिमांशु ने फोन कॉल्स और मैसेज का भी जवाब देना बंद कर दिया था। इससे जितेंद्र मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गया था।
हिमांशु चमोली को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने हिमांशु चमोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने डील फेल होने की बात स्वीकार की। उसका कहना है कि उसे भी फाइनेंशियल नुकसान हुआ और पैसा डूब गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। जमीन के कागजात, बैंक रिकॉर्ड और वीडियो को सबूत के रूप में जांचा जा रहा है।
फिलहाल स्थिति गंभीर, प्रशासन अलर्ट पर
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। शव के पास धरना जारी है। प्रशासन की कोशिश है कि परिजनों को शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया जाए, लेकिन आंदोलन रुकने के आसार अभी नहीं दिख रहे।
Breakingnews
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Pauri News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
Table of Contents
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ परिजनों से मुलाकात की थी।
कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अगले दिन 8 मई को वो अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। संन्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई मां से उनकी मुलाकात आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Pauri
उत्तराखंड में यहां चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों पर गिरा पेड़, एक की दर्दनाक मौत

Kotdwar News : कोटद्वार में तेज अंधड़ के बीच अचानक एक विशाल पेड़ भरभराकर गिरा और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
Table of Contents
कोटद्वार में चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों पर गिरा पेड़
भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज अंधड़ के चलते बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गए। हादसे में हल्दूखाता निवासी 55 वर्षीय विक्रम उर्फ खटमल पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी 45 वर्षीय दलीप पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में एक की दर्दनाक मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों लोग बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज अंधड़ आया और विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक युवक की हालत गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायल दलीप को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Pauri
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास खाई में गिरी बस, मौके पर मची चीख-पुकार

Pauri News : कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिस से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास खाई में गिरी बस
कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की एक बस बुधवार को भदालीखाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हालांकि, बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है।
अचानक बस का प्रेशर पाइप फटने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक जीएमओयू की हिमगिरी बस बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। बस का संचालन कोटद्वार निवासी अशोक ममगाईं कर रहे थे। चालक के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

दुगड्डा से आगे गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते बस आगे नहीं बढ़ पाई। सड़क पर पीछे की ओर ढलान होने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह बाईं तरफ खाई में जा गिरी। इस दौरान बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई।
हादसे के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए मची अफरा-तफरी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल चौकियों के साथ लैंसडौन कोतवाली से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बस के पेड़ से टकराकर रुक जाने और सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने से राहत मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
Dehradun14 hours agoगेस्ट फैकल्टी को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी
Uttarakhand16 hours agoआज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र
Udham Singh Nagar15 hours agoखटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Dehradun13 hours agoधामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ा और 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी OPS
Champawat11 hours agoदूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक
Rudraprayag9 hours agoरुद्रप्रयाग में बरातियों से भरा इको वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी








































