Dehradun
उत्तराखंड: आईएफएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी, हॉफ समीर सिन्हा को मिली नई टीम
देहरादून: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होते ही प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा को अपनी नई टीम मिल गई है। सूची में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिनमें मुख्यालय से लेकर फील्ड पोस्टिंग तक अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। बताया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण पदों पर पुनर्विचार होने की वजह से इस सूची में देरी हुई थी।
तबादला सूची के बड़े बिंदु
समीर सिन्हा (हॉफ): कैंपा की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
रंजन कुमार मिश्रा: वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।
नीना ग्रेवाल: उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजी गईं।
एसपी सुबुद्धि: प्रमुख वन संरक्षक, वन संरक्षण नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।
शासन स्तर पर बदलाव
अपर सचिव कहकशां नसीम का तबादला: उनकी जगह कल्याणी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
कहकशां नसीम को प्रतिनियुक्ति पर जलागम भेजा गया है।
सुशांत पटनायक: वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
तेजस्विनी पाटिल: मुख्य वन संरक्षक और निर्देशक वन प्रशिक्षण पद से हटाई गईं। उन्हें मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना और कुमाऊं चीफ की जिम्मेदारी दी गई।
संजीव चतुर्वेदी: कार्य योजना की जिम्मेदारी वापस ली गई, अब उन्हें मुख्य वन संरक्षक, निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी दी गई।
धीरज पांडे: गढ़वाल का चीफ बनाया गया।
फील्ड स्तर पर बदलाव
CF साउथ सर्किल: नीतीश मणि त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
टीआर बीजू लाल: अब सदस्य सचिव, उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड बनाए गए।
पंकज कुमार: वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई।
चंद्रशेखर जोशी: प्रभारी वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं बनाए गए।
आकाश गंगवार: नैनीताल डीएफओ बनाए गए।
वैभव कुमार: डीएफओ हरिद्वार से चकराता भेजे गए।
स्वप्निल: गढ़वाल से हटाकर हरिद्वार डीएफओ बनाए गए।
दिगांथ नायक: डीएफओ नरेंद्र नगर बने।
जीवन मोहन: नरेंद्र नगर से हटाकर लैंसडाउन में डीएफओ नियुक्त।
अभिमन्यु: चकराता से हटाकर गढ़वाल डीएफओ बनाए गए।
सर्वेश कुमार: केदारनाथ डीएफओ बने।
ध्रुव सिंह मार्तोलिया: रामनगर डीएफओ बने।
तरुण एस: कालागढ़ डीएफओ बने, राहुल मिश्रा से यह जिम्मेदारी वापस ली गई।
महातिम यादव: उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व से हटाकर उपवन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क भेजे गए।
आदित्य रन: बागेश्वर डीएफओ बनाए गए।
रजत सुमन: रुद्रप्रयाग डीएफओ बनाए गए।
प्रणाली रमेश: उपवन संरक्षक वन संरक्षण बनीं।
नरेश कुमार: अपर प्रमुख वन संरक्षक जाएका भेजे गए।
Dehradun
Dehradun: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सख्त, जिलाधिकारियों को एक्शन प्लान के निर्देश

SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
DEHRADUN: उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए समीक्षा की।
मुख्य बिंदु
अप्रैल में होने वाली SIR से पहले CEC की समीक्षा बैठक
बैठक में कम मैपिंग वाले जनपदों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कड़़ी नाराजगी जताते हुए सम्बंधित ईआरओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एसआईआर का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
BLO के लिए ट्रेनिंग कार्य चलाने के निर्देश
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है, लेकिन जनपद देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में मैपिंग की प्रगति कम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारियों,कर्मचारियों की एसआईआर के लिए तैनाती की जाए। उन्होंने बीएलओ की ट्रेनिंग कार्य लगातार चलाए जाने के निर्देश दिए।
राजनैतिक दलों को 100 % BLA नियुक्त करने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को एसआईआर से पूर्व सभी बूथों पर शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति के लिए राजनैतिक दलों से बैठक करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद गणना प्रपत्र के वितरण का पूरा प्लान तैयार कर दें ताकि समय पर फार्म वितरण की प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।
Dehradun
DEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

DEHRADUN: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों एवं कपाट उद्घाटन तिथि की जानकारी साझा की।
मुख्य बिंदु
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात
उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के पवित्र कपाट 23 मई, 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे। यात्रा का शुभारंभ 20 मई, 2026 को ऋषिकेश से ‘पंज प्यारों’ की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ किया जाएगा।

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
राज्यपाल ने यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा यात्रा मार्गों पर किए गए अवस्थापना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो।
राज्यपाल ने ट्रस्ट-प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना की
राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन और स्थानीय प्रशासन के मध्य स्थापित प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की सफलता एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना भी की।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Cricket20 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Cricket16 hours agoKZL vs LIO Dream11 Prediction Match 22 : CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Breakingnews15 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
big news18 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Dehradun18 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
uttarakhand weather20 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
big news21 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Dehradun13 hours agoDEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा






































