Haridwar
भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैक्टर से किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार जिले के आपदा प्रभावित इलाकों में सबसे पहले पहुँचने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि बने। उन्होंने भारी बारिश और दुर्गम हालातों के बावजूद ट्रैक्टर से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया।
मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित रहकर न सिर्फ स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया, बल्कि प्रभावित लोगों से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में उनके साथ है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाई जाए तथा ज़रूरतमंदों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को मदद मिलने में देरी न हो।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इससे पहले भी विभिन्न आपदा स्थितियों में सीधे मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते रहे हैं। उनका यह दौरा न केवल प्रशासनिक सक्रियता का संकेत है, बल्कि प्रभावित परिवारों के लिए एक भावनात्मक समर्थन भी है।
Uttarakhand
हरिद्वार पुलिस में फिर बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में 2 इंस्पेक्टर्स समेत 22 अधिकारियों का तबादला
HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में एक बार फिर बंपर तबादले होने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 2 इंस्पेक्टर्स के साथ 20 दारोगाओं के ट्रांसफर की सूची जारी की है. साथ ही सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार संभालने का आदेश जारी किया गया है.
मुख्य बिंदु
हरिद्वार पुलिस में 22 अधकारियों का ट्रांसफर
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार देर रात 2 इंस्पेक्टर समेत 20 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. जिले की कानून व्यवस्था को देखते हुए ये बदलाव काफी अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट
बीते हफ्ते बदले गए थे थाने चौकियों के प्रभारी
नए साल के साथ ही उत्तराखंड में ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है. नवनीत सिंह भुल्लर के एसएसपी हरिद्वार बनने के बाद बीते हफ्ते ही उन्होंने 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था. जिसके बाद अब एक बार फिर एसएसपी की ओर से बीती रात दो इंस्पेक्टर और 20 दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं. एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत और सुदृढ़ बनाने के लिए ट्रांसफर आर्डर जारी किए गए हैं.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट

Haridwar
यहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप

Haridwar News : संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मिली लाश, भाईयों ने पत्नी पर लगाए हत्या करने के आरोप
Haridwar News : हरिद्वार के लाहड़पुर में एक ग्रामीण की उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाइयों ने पत्नी पर हत्या के आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Table of Contents
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश
हरिद्वरा के लाहड़पुर में एक ग्रामीण संदिग्ध परिस्थियों में मृत मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। मृतक की पत्नी कोतवाली पहुंची और उसने जहर खाने की आशंका जताते हुए पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक के भाईयों ने पत्नी पर लगाए हत्या के आरोप
मृतक के भाइयों ने पत्नी पर ही उनके भाई की हत्या के आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी केे मुताबिक लाहड़पुर निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और उसने पुलिस को पति की मौत की सूचना दी।
उसने पुलिस को बताया कि पिछली रात को उसके पति बबलू (48) किसी बात पर नाराज होकर सोने चले गए थे। सुबह जब देर तक वो बाहर नहीं आए तो वो कमरे में गई जहां उसके पति अचेत अवस्था में पड़े थे। उसने बताया कि जब तक उन्हें पता चसला तब तक पति की मौत हो चुकी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Haridwar
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा, सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश

Haridwar News : कुंभ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन हरिद्वार पहुंचे। कुभ मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद मुख्य सचिव ने सभी कार्य को भी समय सीमा के भीतर पूरे करने के निर्देश दिए।
Table of Contents
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेले के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान हरिद्वार के तमाम अधिकारियों के साथ कुंभ की तैयारी के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। सीएस ने प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे कार्य को भी समय सीमा पर गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
कुंभ 2027 की भव्य तैयारी जोरों पर
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा पर गुणवत्ता के साथ सभी काम पूरे करें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार प्रशासन ने पहले से कमर कस ली है, इसलिए वो सभी तैयारियों से आश्वस्त हैं। कुंभ 2027 की भव्य तैयारी जोरों पर है।

सुरक्षित चारधाम यात्रा संचालित करना सरकार हमारी प्राथमिकता
प्रदेश में जल्द ही ही चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। उसको लेकर भी मुख्य सचिव ने बताया की चारधाम यात्रा के लिए शासन की ओर से तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि चारों धामों पर तैयारी का जायजा भी लिया जाएगा, क्योंकि यात्रा को सुगम और सुरक्षित संचालित करना उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता है।
big news7 hours agoधामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
Delhi23 hours agoअस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट
Cricket7 hours agoGT vs RR Dream11 Team Match 9 IPL 2026 : आज की बेस्ट फैंटेसी टीम और प्रेडिक्शन…
Cricket7 hours agoRAP vs ISL Dream11 Team Match 12 PSL 2026 : फैंटेसी प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Uttarakhand5 hours ago14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Cricket5 hours agoSRH vs LSG Dream11 Team Match 10 IPL 2026: आज की बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI..
big news5 hours agoपौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश






































