Uttarakhand
युवाओं से रूबरू हुए मुख्यमंत्री धामी, स्टार्टअप और रोजगार पर खुलकर की बात

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के लोहियाहेड सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने सीएम से स्टार्टअप, भर्ती परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों पर प्रश्न पूछे।सीएम धामी ने युवाओं से कहा कि—
“मैं किसी औपचारिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि युवा मनों से मिलने आया हूं। जब युवा ऊर्जा और उम्मीद से भरे हों, तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”
उन्होंने युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और नई स्किल्स पर ध्यान देने की सलाह दी और कहा कि आज का भारत अपने सामर्थ्य, सपनों और चिंतन से युवा है।सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का है और इसे साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। साथ ही राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए कार्यरत है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 23 अगस्त तक जारी किया पूर्वानुमान देखें

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज उत्तराखंड में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।
23 अगस्त तक मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के लिए 23 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

कुमाऊं के सीमांत इलाकों में बारिश का असर
कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने से लोगों को आवागमन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गढ़वाल में भूस्खलन से बढ़ी परेशानी
गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई मार्ग बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। सड़कें बंद होने से ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
Udham Singh Nagar
ऊर्जा निगम का कारनामा, मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर के बरखेड़ी पांडे गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल पहले मर चुके शख्स पर ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी का केस किया है। जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस
बरखेड़ी पांडे गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम ने करीब पांच साल पहले निधन हो चुके व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की।

ऊर्जा निगम ने मुर्दे पर दर्ज किया मुकदमा
ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसकी मृत्यु लगभग पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है। ऐसे में उसके खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज होने से ऊर्जा निगम की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का दिया भरोसा
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि मृत व्यक्ति के नाम पर मुकदमा दर्ज होना गंभीर मामला है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्राथमिकी किस आधार पर दर्ज की गई और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।
Breakingnews
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Table of Contents
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। जिसमें से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल हैं। लिस्ट में से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल है। इसके साथ ही गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। बलूनी को लगातार तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। जबकि महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Cricket20 hours agoPD vs NDS Dream11 Prediction Match 32 DPL 2026: Pitch Report, Probable XI & Fantasy Tips
Cricket17 hours agoCSG vs LKK Dream11 Prediction Match 21 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI, Fantasy Tips
Breakingnews19 hours agoराष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Trending23 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
Chamoli23 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
big news20 hours agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध
Udham Singh Nagar17 hours agoऊर्जा निगम का कारनामा, मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस
Haridwar22 hours agoयहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत





































