Champawat
चंपावत में भैया दूज पर सजी परंपरा की छटा, सीएम धामी ने निभाई लोक संस्कृति की रस्में

चंपावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय चंपावत जनपद भ्रमण के दौरान टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में आयोजित पारंपरिक भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊं की लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक ढंग से प्रसिद्ध ‘च्यूड़ा पूजन’ अनुष्ठान किया। इस पवित्र अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। यह अनुष्ठान भाई-बहन के अटूट बंधन और कुमाऊं की लोक परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक माना जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएँ हमारी पहचान हैं, और ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर देते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएँ देते हुए राज्य के संपूर्ण विकास और जनता के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने शारदा घाट में की पूजा-अर्चना
भैया दूज कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी टनकपुर स्थित शारदा घाट पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालु अब शारदा घाट की आरती से गहराई से जुड़ते हैं, जिससे क्षेत्र की धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है।
सीएम ने कहा कि इस आरती के आयोजन से न केवल लोगों की धार्मिक भावनाओं का संचार हुआ है, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Champawat
वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Champawat News : वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने गुलदार की खाल सहित एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
चंपावत में गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
चंपावत में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी, थाना रीठा साहिब पुलिसऔर वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी चंपावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के निगरानी में पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा, निवासी गागरी नदी पार, थाना रीठा साहिब को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई।

2 मीटर लंबी बताई जा रही है गुलदार की खाल
बरामद खाल की लंबाई लगभग 2 मीटर बताई जा रही है। जबकि वन विभाग के अनुसार गुलदार की उम्र करीब 8 वर्ष आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नगद और एक स्कूटी (यूके03 बी 2770) भी बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संभावनाओं को देखते हुए जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (112) को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
big news
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा

Champawat News : चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चौमेल) क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने छात्रा ज्योति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन समय रहते प्रशासन की तेज़ कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
Table of Contents
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला
बारकोट में गुलदार ने घात लगाकर किशोरी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी गेहूं काटने के लिए खेत में जा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने रास्ते में उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। शोर मचाने से आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। जिस से किशोरी की जान बच गई।
खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बिना देर किए राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने त्वरित उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, ज्योति अब खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जाना घायल का हाल
जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है और हर संभव मदद दी जाएगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Champawat
लोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

Champawat News : चंपावत में जल्द ही लोगों को जाम के झाम से निजात मिलने जा रही है। लोहाघाट में ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए डीएम ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। जाम से राहत के लिए टैक्सी यूनियन और व्यापारियों के साथ ठोस योजना बनाई जाएगी।
Table of Contents
लोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत
चम्पावत के लोहाघाट स्थित टीआरसी परिसर के समीप विकसित पार्किंग स्थल का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल की वर्तमान स्थिति, उपयोगिता और यातायात प्रबंधन में उसकी संभावित भूमिका का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल का पूर्ण और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि नगर में बढ़ती यातायात समस्या और जाम से आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार लाकर इस पार्किंग को शहर के ट्रैफिक समाधान का अहम हिस्सा बनाया जाए।

डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
डीएम ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर को निर्देशित किया कि टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, स्थानीय नागरिकों और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर एक व्यवहारिक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए शीघ्र बैठक आयोजित कर सभी पक्षों के सुझावों के आधार पर ठोस निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने संचालित टैक्सी स्टैंड का भी जायजा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर में संचालित टैक्सी स्टैंड का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टैक्सी स्टैंड को सुव्यवस्थित करते हुए वाहनों के संचालन एवं पार्किंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
उन्होंने ये भी कहा कि नगर के दीर्घकालिक ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान की जाए और आमजन को जागरूक कर निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने के लिए प्रेरित किया जाए।
Dehradun13 hours agoऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को किया गिरफ्तार
big news14 hours agoबीकेटीसी के स्थायी CEO की हुई नियुक्ति, PCS अधिकारी सोहन सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
big news9 hours agoरिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल, सफाई में बोले मंत्री- पहले बता देते तो कहीं और करते शादी
Uttarakhand9 hours ago28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस, महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देगी जवाब
big news12 hours agoगेहूं काटते समय मिली टॉपर बनने की खबर, बेटे के जिला टॉप करने की खबर सुन रो पड़े किसान पिता
Dehradun9 hours agoसीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
Rudraprayag7 hours agoएसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा






































