Breakingnews
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को कुचला

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है। देहरादून में एक बार फिर से देहरादून में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक युवक को कुचल दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा
बृहस्पतिवार को सुबह देहरादून में बड़ा हादसा हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा प्रेमनगर के लक्ष्मीपुर में हुआ है। जहां खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को कुचला
इस दर्दनाक हादसे के दौरान वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने मौके पर हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त शुभम गैरोला के नाम से हुई है। जो कि जयपुर में एक होटल में नौकरी करते थे। इन दिनों वो छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Breakingnews
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत

Nainital Accident : इस वक्त की बड़ी खबर नैनीताल से सामने आ रही है। यहां भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग भीषण सड़क हादसा हो गया। कार खाई में गिरने के कारण पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
Table of Contents
नैनीताल में भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार
नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा (Nainital Accident) हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में छह लोग सवार थे।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। रेस्क्यू टीम घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में जुटी रही। मामले की जांच जारी है।
सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है “नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को ये असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन और SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

हादसे में मारे गए लोगों का विवरण
1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34
इनपुट – ललित जोशी (संवाददाता नैनीताल)
Breakingnews
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस

cockroach janata party kya hai : देश में इन दिनों हर ओर कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा हो रही है। महज पांच दिनों में इंस्टाग्राम पर 90 लाख फॉलोअर्स पाने वाली इस पार्टी के बारे में हर कोई जानने के लिए उत्सुक है। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आ रहा कि ये कॉकरोच जनता पार्टी है क्या और किसने बनाई कैसे इतनी फेमस हो गई तो आईए हम आपको बताते हैं।
Table of Contents
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी ? (cockroach janata party kya hai)
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। जिसके बाद इस बयान के विरोध में एक पार्टी जिसका नाम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बन गई।

इंस्टाग्राम हैंडल पर हैं 9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स
देखते ही देखते अब कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल (cockroach janata party instagram account) पर 9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर अगर भाजपा की बात करें तो इंस्टाग्राम पर बीजेपी के 87 लाख और कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर हैं।
किसने बनाई cockroach janata party ?
अब बात करते हैं कि आखिर ये पार्टी किसने बनाई – तो आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने बनाई है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ जबकि पार्टी ज्वाइन करने के लिए योग्यता …
- 1. पहली- बेरोजगारी.
- 2. दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो.
- 3. तीसरी- ऑनलाइन रहने की लत.
- 4. चौथी- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता. है
सोशल मीडिया पर CJP vs BJP की छिड़ी बहस
इस पार्टी के बनने के सिर्फ पांच दिन में ही 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स होने के बाद बहस और भी तेज हो गई। लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं खासकर युवा सपोर्ट कर रहे हैं। इस पार्टी के बनने के बाद एक और बहस छिड़ गई है तो cjp vs bjp की।

लोगों का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी आने वाले चुनावों में बीजेपी को टक्कर दे सकती है। ये भले ही जीते ना लेकिन वोट आसानी से काट सकती है। ऐसा लोग इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि इसने अपना मेनीफेस्टों भी जारी किया है।
FAQs – cockroach janata party kya hai
Q1. कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) क्या है?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ राजनीतिक/व्यंग्यात्मक अभियान है, जिसने कम समय में युवाओं के बीच काफी चर्चा बटोरी है।
Q2. कॉकरोच जनता पार्टी किसने बनाई?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी को महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने शुरू किया है।
Q3. कॉकरोच जनता पार्टी इतनी जल्दी वायरल कैसे हुई?
पार्टी ने बेरोजगारी, युवाओं की नाराजगी और सोशल मीडिया ट्रेंड्स से जुड़े कंटेंट के कारण तेज़ी से लोकप्रियता हासिल की। मीम्स और रील्स ने इसकी पहुंच बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई।
Q4. कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं?
रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के इंस्टाग्राम हैंडल पर 9 मिलियन (90 लाख) से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
Q5. कॉकरोच जनता पार्टी का नारा क्या है?
इस पार्टी का नारा बताया जाता है:
“Secular, Socialist, Democratic, Lazy”
Q6. कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की योग्यता क्या बताई गई है?
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार इसमें बेरोजगारी, आलसी होना, ऑनलाइन रहने की आदत और प्रोफेशनली भड़ास निकालने जैसी बातें मजाकिया/व्यंग्यात्मक तरीके से बताई गई हैं।
Breakingnews
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Dehradun News : देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैनेसिया अस्पताल परिसर में आग लगने की वजह एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों के बीच अचानक हलचल और चिंता की स्थिति पैदा हो गई।

आग में झुलसने से एक महिला की मौत
घटना के दौरान अस्पताल के आईसीयू में कई मरीज भर्ती थे। परिसर में धुआं फैलने के बाद अस्पताल प्रबंधन, राहत टीमों और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।
इस दौरान आग और धुएं के प्रभाव से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी प्रभावित हुए। घायलों को आवश्यक उपचार के लिए दूसरे चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Cricket24 hours agoSRH vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 67: फैंटेसी क्रिकेट के धुरंधरों की भिड़ंत, ऐसे बनाएं अपनी मेगा कॉन्टेस्ट की विनिंग टीम..
Breakingnews14 hours agoनैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
Breakingnews18 hours agoक्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
big news19 hours agoचमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश
uttarakhand weather20 hours agoदेहरादून समते कई मैदानी इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
Uttarkashi16 hours agoयमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
Haldwani13 hours agoहल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
Dehradun12 hours agoSIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO





































