Breakingnews
अपना ही खून निकला हत्यारा, जमीनी विवाद के चलते चाचा को उतारा मौत के घाट
हरिद्वार: जमीनी विवाद से रिश्तों में पनपी दरार खून पीकर शांत हुई। सुरेश की आत्महत्या का रहस्य अब रहस्य नहीं रहा। अपना ही खून निकला हत्यारा, जमीनी विवाद के चलते सुरेश को अपनी जान खोनी पड़ी। हत्या को आत्महत्या बनाने की साजिश की जा रही थी।
आत्महत्या की गुत्थी पर पुलिस को हुआ शक
पुलिस को बीती दो दिसंबर को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि धारीवाला गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सुरेश पुत्र सुखबीर, उम्र 42 वर्ष का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। मृतक अविवाहित था मौके पर मौजूद घरवालों ने भी घटना को आत्महत्या बताया था। लेकिन सुरेश के गले से चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने फॉरेंसिक की टीम को बुला कर मामले की तफ्तीश शुरू कर की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ मामला
मृतक सुरेश की शादी नहीं हुई थी, इसलिए परिवार की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई। पुलिस ने खुद ही इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की गई। पुलिस का शक उसी व्यक्ति पर गया जो सबसे ज्यादा चिल्ला चिल्ला कर फांसी की कहानी सुनाकर रोना धोना कर रहा था। शक की सुई मृतक के भतीजे सुनील पर अटक गई, क्योंकि सबसे पहले सुनील ही सुरेश के पास गया था।

चाचा करता था गाली गलौज, अपना ही खून निकला हत्यारा
पहली नजर में देखने से मामला आत्महत्या का ही लग रह था। किसी ने सोचा भी नहीं होगा की अपना ही खून हत्यारा निकलेगा। आरोपी सुनील ने ही घरवालों को बताया कि चाचा ने फांसी लगा दी और मैंने शव को उतारकर खाट पर लिटा लिया है। शक की सुई घूमी तो सख्ती से पूछताछ की गई और आखिरकार सुनील टूट गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चाचा अक्सर शराब पीकर आए दिन उससे गाली गलौज करता था। उसे बेइज्जत करता था। सुरेश अपनी जमीन बेचने की बात कर रहा था।जिस वजह से सुनील के मन में जलन और गुस्सा भरता गया। घटना के दिन गुस्से में सुनील ने चुन्नी से सुरेश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। और बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहा था।
हत्या को आत्महत्या का रूप देने का था प्लान
चाचा की हत्या करने के बाद आरोपी उसे आत्महत्या का रूप देना चाहता था। जिस चुन्नी से उसने गाला दबाकर हत्या की थी, उसने मृतक के गले में वही चुन्नी बांधी और शव को टीनशेड के एंगल से लटकाने का प्रयास किया। लेकिन शरीर भारी होने के कारण शव नीचे गिर गया। अगली सुबह सुनील ने परिवार को खुद ही सूचना दी कि चाचा ने आत्महत्या कर दी और उसने शव को नीचे उतार दिया है।
पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि धारीवाला गांव में हुई ग्रामीण की हत्या के रहस्य को सुलझा दिया गया है। 42 वर्षीय ग्रामीण सुरेश का कातिल उसका अपना ही खून निकला। उसके सगे भतीजे ने मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने 24 वर्षीय सुनील नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

चूना भट्टा में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले
Dehradun News: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर समाने आया रही है. जहाँ पर चूना भट्टा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिदक बाद पुलिस ने घटना स्थल पार पहुँच कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूना भट्टा कपास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी देहात समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जानकरी में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल को सीज कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है.
पढ़ें ये भी _ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Breakingnews
PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल

जौलजीबी-मुनस्यारी रोड एक्सीडेंट, बंगापानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
MUNSIYARI CAR ACCIDENT: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मुख्य बिंदु
पुलिस और SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही जौलजीबी थानाध्यक्ष Pradeep Yadav और मुनस्यारी कोतवाली प्रभारी Neeraj Chauhan पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF टीम की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें _ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
MUNSIYARI CAR ACCIDENT हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (30 वर्ष), निवासी धुरातोली मुनस्यारी और अंकित पांडेय (30 वर्ष), निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें _ Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल
उपचार के दौरान एक और युवक ने तोड़ा दम
हादसे में आयुष पंत (26 वर्ष), निवासी टकाना और देवेंद्र पंत (25 वर्ष) घायल हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। हालांकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

ये भी पढ़ें _ Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Cricket17 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National17 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun15 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news14 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news9 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
uttarakhand weather16 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
big news14 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल
big news12 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन













































