big news
रामनगर पुछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 52 अवैध निर्माण

रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर आज बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच 52 अवैध स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया।
रामनगर पुछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
रामनगर के पुछड़ी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने 52 अवैध निर्माण ध्वस्त किए। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। मौके पर मौजूद एडीएम विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ये कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि सभी अतिक्रमणकर्ताओं को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया गया, और पूरी सुनवाई के बाद ही निष्कासन की कार्रवाई की गई।

भारी पुलिस बल की तैनाती में की गई कार्रवाई
रामनगर में हटाए गए अतिक्रमण के बारे में एडीएम ने बताया कि प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा था। जहां अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट और कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। आउट एरिया में एक सुपर जोन बनाया गया था और पूरे अभियान की ओवरऑल लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी एक एडीएम स्तर के अधिकारी को सौंपी गई थी। पुलिस की पर्याप्त तैनाती के कारण किसी भी तरह की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। न तो किसी प्रकार का तनाव बना, न ही शांति भंग की कोई घटना हुई। अधिकांश लोग पहले से ही तैयार थे, क्योंकि उन्हें पूर्व में सूचना दी जा चुकी थी। जिनके स्ट्रक्चर हटाए गए, उनमें से कई लोग पहले ही अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर चुके थे।
big news
रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत

Pauri Accident : पौड़ी जिले के रिखणीखाल में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैंक का काम निपटाकर अपने घर लौट रही स्वयं सहायता समूह की छह महिलाओं की इस हादसे में मौत हो गई।
Table of Contents
कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं समेत सात लोगों की जान चली गई। दुर्घटना रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास हुई, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा होने के बाद सभी वाहन से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में वाहन चालक और छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक टीमें भी मौके के लिए रवाना हुईं।
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। एक साथ सात लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है।
big news
उत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

Uttarakhand IAS Transfer : उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के प्रशासनिक पदों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
Table of Contents
नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए जिलाधिकारी
शासनादेश के मुताबिक, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को इस पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया डीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस निधि यादव से कृषि विभाग की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।

देहरादून और हरिद्वार में भी बदले अधिकारी
तबादला सूची में देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। देहरादून में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) केके मिश्रा को हरिद्वार का एडीएम बनाया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी के साथ एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा हरिद्वार के एडीएम वैभव गुप्ता को देहरादून में एडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के तहत दोनों जिलों में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
नैनीताल और अल्मोड़ा में एसडीएम स्तर पर भी बदलाव
शासन की ओर से किए गए फेरबदल में उपजिलाधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है। अल्मोड़ा में एसडीएम के पद पर तैनात सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल भेजा गया है। वहीं, नैनीताल में तैनात एसडीएम सुधीर कुमार को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।
इस तरह शुक्रवार देर रात जारी तबादला आदेश के जरिए प्रदेश में 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसमें जिलाधिकारियों से लेकर अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर तक की तैनाती शामिल है।
big news
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सरकार के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड सामने आने के बाद अब सरकार और संगठन चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार चुनाव से पहले विभिन्न वर्गों की मांगों को पूरा करने और उन्हें राहत देने के लिए बड़े फैसले ले सकती है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न संगठनों और कर्मचारी वर्गों के धरना-प्रदर्शन तेज हो जाते हैं। इसकी वजह यह है कि चुनावी साल में लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार का ध्यान तेजी से जाता है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, पीआरडी जवान, अतिथि शिक्षक और सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में इन वर्गों की अहम भूमिका को देखते हुए कैबिनेट बैठक में इनकी मांगों से जुड़े प्रस्तावों पर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
मानदेय बढ़ोतरी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
बता दें कि इस बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही पीआरडी जवानों और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी सरकार निर्णय ले सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। सरकार की कोशिश है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले घोषणाओं को अमलीजामा पहनाकर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए।

आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें
वहीं, राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब पांच लाख महिलाओं को बैणी-भुली योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय पहले ही ले चुकी है। दिसंबर महीने में इस योजना की पहली किस्त जारी की जानी प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि की रकम और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में योजना के तहत मिलने वाली धनराशि और पहली किस्त जारी करने की तारीख को लेकर फैसला होने की उम्मीद है।
इसके अलावा किसानों और आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने का प्रस्ताव भी बैठक में चर्चा का विषय बन सकता है। ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और आम लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
Politics2 hours agoधामी सरकार का पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह फर्जी, हरक बोले- जनता को गुमराह कर रही सरकार
Dehradun4 hours agoडोईवाला में खनन ट्रैक्टर का कहर, स्कूटी सवार दो किशोरियों को कुचला, एक की मौत
Dehradun5 hours agoदेहरादून में राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
Udham Singh Nagar3 hours agoरुद्रपुर में RTO के नाम पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Champawat16 minutes agoचंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरकर यूपी के युवक की मौत, चार घायल








































