Job
BHU VACANCY: टीचरों के लिए बंपर भर्ती, 78 हजार सैलरी, ऐसे करें आवेदन

BHU VACANCY : बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में पढ़ाने का सुनहरा अवसर, अगर आप भी टीचिंग सेक्टर से हैं तो ये खबर आपके लिए है। ख़ास बात ये है कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में ये वैकेंसी प्रिंसिपल से लेकर PGT, TGT समेत PRT के पदों पर भी निकाली गई है। सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा सैलरी पैकेज भी रखा गया है। जिसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 78,800 रुपये प्रति महीना सैलरी की रूप में दिए जाएंगे। तो अगर आप भी टीचिंग सेक्टर में अनुभव रखते हैं फटाफट आवेदन कीजिए, कहीं ये मौका हाथ से न निकल जाए।
BHU Teachers Vacancy 2025
अगर आप भी टीचिंग सेक्टर में हैं तो आपके लिए करियर में आगे बढ़ने के लिए गोल्डन चांस है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU VACANCY) ने अपने स्कूलों में रिक्त पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। ये भर्ती 55 खाली पदों पर निकाली गई है। जिसमें प्रिंसिपल से लेकर PGT , TGT और PRT के लिए भी नौकरी पाने का अवसर है। जिसमें सबसे ज्यादा सैलरी प्रिंसिपल के लिए 78,800 रुपये महीना तक है। इसके लिए आप ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने कि आखिरी तारीख 5 जनवरी 2026 तक है और हार्ड कॉपी जमा करने के लिए 10 जनवरी 2026 आखिरी तारीख रखी गई है।

BHU VACANCY – कितने पद हैं खाली
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने इस बार कुल 55 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इनमें से 3 पद प्रिंसिपल के लिए, 9 पद पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए और सबसे ज्यादा 36 पद ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के और 7 पद (PRT) प्राइमरी टीचर के हैं। यानि कि हर लेवल पर मौका है। चाहे आप प्राइमरी लेवल पर पढ़ाना चाहते हैं या 11 वीं 12 वीं के लेवल पर इसलिए जल्दी करिए कहीं मौका हाथ से न निकल जाए।
कौन कर सकता है आवेदन
प्रिंसिपल पद पर आवेदन करने के लिए आपके पास पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स, B.Ed और सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल या PGT के रूप में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। PGT टीचर के लिए संबंधित सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री (50%) या फिर NCERT के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से इंटीग्रेटेड M.Sc कोर्स के साथ B.एड आवश्यक है। तगत टीचर बनने के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या फिर 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स और B.Ed प्लस CTET पास होना अनिवार्य है। जबकि PRT के लिए 12वीं में 50% अंक, D.El.Ed या B.El.Ed या स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा और CTET पास होना अनिवार्य है। मतलब कि बिना CTET के TGT और PRT पदों पर एंट्री नहीं मिलेगी।
कितनी होनी चाहिए उम्र सीमा
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ( BHU VACANCY ) में टीचर के पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा निर्धारित कि गई है। प्रिंसिपल के लिए उम्र सीमा 35 से 55 साल राखी गई है। PGT के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष और TGT के लिए 35 वर्ष राखी गई है जबकि prt के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल राखी गई है। इसके साथ ही SC, ST, OBC, PWD और भूतपूर्व सैनिकों के लिए भारत सरकार के नियमों के अनुसार ही उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
सैलरी कितनी मिलेगी ?
सैलरी और भत्तों का भुगतान सातवें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार होगा। इसमें प्रिंसिपल पद के लिए लेवल-12 में 78,800 रुपए मासिक बेसिक वेतन तय है। वहीं PGT शिक्षकों को लेवल-8 के तहत 47,600 रुपए TGT शिक्षकों को लेवल-7 के अनुसार 44,900 रुपए और PRT शिक्षकों को लेवल-6 में 35,400 रुपए बेसिक पे मिलेगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को DA, HRA, मेडिकल सुविधाएं, बच्चों के लिए फ्री शिक्षा और विश्वविद्यालय के सभी नियमित भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा

BHU VACANCY – आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवार BHU की आधिकारिक भर्ती साइट bhu.ac.in/rac पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए विकल्प से नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग-इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करें।
- GEN, OBC और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है, जबकि SC/ST, दिव्यांग उम्मीदवारों और महिला आवेदकों को शुल्क में छूट दी गई है।
- आवेदन पूरा होने पर फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
अब सभी दस्तावेज़ों को सेल्फ-अटेस्ट कर एक लिफाफे में सील करें और दिए पते पर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजें— रजिस्ट्रार (भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ), होलकर हाउस, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी-221005। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2026 और हार्ड कॉपी पहुंचने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2026 तक है।
FAQs
BHU SCHOOL TEACHER’S VACANCY 2025 में आवेदन करने की LASTE DATE क्या है?
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में स्कूल शिक्षकों (प्रिंसिपल, PGT, TGT, PRT) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 है। इसके अतिरिक्त, भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
BHU VACANCY में कुल कितने पद रिक्त हैं ?
BHU VACANCY कुल 55 रिक्त पदों के लिए यह भर्ती निकाली है। पदों का विवरण इस प्रकार है:
प्रिंसिपल: 3 पद
पीजीटी (PGT): 9 पद
टीजीटी (TGT): 36 पद (सर्वाधिक)
पीआरटी (PRT): 7 पद
इस प्रकार, प्राइमरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट स्तर तक पढ़ाने के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
BHU शिक्षक भर्ती शिक्षकों के लिए अधिकतम वेतन (Basic Pay) कितना है?
सातवें वेतन आयोग के अनुसार, इस भर्ती में प्रिंसिपल पद के लिए मासिक मूल वेतन (Basic Pay) 78,800 (लेवल-12) निर्धारित है,
Breakingnews
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड में 3211 आंगनबाड़ी पदों पर निकली बंपर भर्ती…

Anganwadi Vacancy 2026 Uttarakhand : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में आगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती निकली है।
संक्षेप : उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
पद एवं कुल संख्या: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3,211 पद।
विभाग: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड।
पात्रता:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष उत्तीर्ण।
लिंग एवं निवास: केवल उत्तराखंड की पात्र महिला अभ्यर्थियों के लिए। (ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित राजस्व गांव तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है)।
आवेदन प्रक्रिया: विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन।
Table of Contents
उत्तराखंड में 3211 आंगनबाड़ी पदों पर निकली बंपर भर्ती
उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्यभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 3211 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने पात्रता और निवास संबंधी नियम भी स्पष्ट कर दिए हैं।
3211 पदों के लिए विज्ञापन जारी
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

जानें कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें निर्धारित की गई हैं—
- 1. ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी उसी राजस्व गांव के निवासी होने चाहिए।
- 2. शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के निवासी होने चाहिए।
- 3. उम्मीदवार ने राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आवेदन करने की अंतिम तिथि है 29 जुलाई
विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा आवेदन
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से दर्ज करना आवश्यक होगा।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उत्तराखंड आंगनबाड़ी भर्ती में कार्यकर्त्री और सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद और जिले के अनुसार निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने जिले की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना का अध्ययन करना चाहिए।
- 1. अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो।
- 2. अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भिन्न हो सकती है।
- 3. आवेदन के समय सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध होना अनिवार्य है।
- 4. विस्तृत पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी संबंधित जिले की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।
निवास संबंधी पात्रता (Residence Eligibility)
इस भर्ती में स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र का निवासी होना पात्रता की महत्वपूर्ण शर्तों में शामिल है।
- 1. केवल उत्तराखंड की पात्र महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी।
- 2. ग्रामीण क्षेत्रों में उम्मीदवार उसी राजस्व गांव की निवासी होनी चाहिए, जबकि शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड की निवासी होना आवश्यक है।
- 3. आवेदन के दौरान स्थानीय निवास प्रमाण पत्र या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं।
- 4. जिलेवार भर्ती नियमों के अनुसार अतिरिक्त पात्रता शर्तें भी लागू हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित जिले की अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
महत्वपूर्ण अपडेट
- भर्ती विभाग: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग
- कुल पद: 3211
- पद: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई
Important Link
Anganwadi Vacancy 2026 Apply Online Link
Dehradun
UKPSC Lower PCS : 27 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

UKPSC Lower PCS : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस-2024 भर्ती के साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके लिए 27 जुलाई से इंटरव्यू शुरू होंगे।
Table of Contents
27 जुलाई से शुरू होंगे UKPSC Lower PCS इंटरव्यू
उत्तराखंड लोपर सीएस-2024 भर्ती के साक्षात्कार की डेट आ गई है। पहले चरण के इंटरव्यू 27 जुलाई से शुरू होकर 3 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें पहले चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
328 अभ्यर्थियों का होगा पहले चरण में इंटरव्यू
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि लोअर पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 27 मार्च 2025 को घोषित किया गया। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 21 मई के बीच कराया गया।
328 पात्र अभ्यर्थियों को पहले चरण के लिए किया गया सिलेक्ट
दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल 328 पात्र अभ्यर्थियों को पहले चरण के इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच (स्क्रूटनी) अभी जारी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके साक्षात्कार की तिथि भी घोषित की जाएगी।

इंटरव्यू में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा। इनमें शामिल हैं। — हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका और प्रमाणपत्र
- स्नातक एवं परास्नातक की अंकतालिका और डिग्री (यदि लागू हो)
- आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र
- स्थायी निवास प्रमाणपत्र
- पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाणपत्र (यदि छूट का दावा किया हो)
- पूर्व सैनिकों के लिए डिस्चार्ज प्रमाणपत्र
- सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए विभागीय अनापत्ति/सेवा प्रमाणपत्र
- नाम या अन्य विवरण में अंतर होने पर स्वघोषणा पत्र
- पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल दस्तावेज
- पासपोर्ट आकार के दो नवीनतम फोटो
साक्षात्कार शुल्क भी जमा करना होगा
इंटरव्यू से पहले अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 80 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 रुपये निर्धारित किया गया है।
Job
SBI PO Notification 2026: 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया
SBI PO Notification 2026 For 1500 Post
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI PO Notification 2026 जारी कर दिया है। बैंक ने Probationary Officer (PO) के कुल 1500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया तीन चरणों – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू/ग्रुप एक्सरसाइज के माध्यम से पूरी की जाएगी।
SBI PO Notification 2026 For 1500 Post Overview
- भर्ती संस्था: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- पद का नाम: Probationary Officer (PO)
- कुल पद: 1500
- आवेदन शुरू: 18 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जुलाई 2026
- प्रीलिम्स परीक्षा: अगस्त 2026
- मुख्य परीक्षा: सितंबर 2026
- इंटरव्यू एवं ग्रुप एक्सरसाइज: अक्टूबर/नवंबर 2026
- आवेदन शुल्क: ₹750 (UR/OBC/EWS), SC/ST/PwBD के लिए निशुल्क
- चयन प्रक्रिया: Prelims + Mains + Psychometric Test + Interview + Group Exercise
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- OFFICIAL NOTIFICATION
SBI PO Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद | Probationary Officer (PO) |
| कुल रिक्तियां | 1500 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| नौकरी का स्थान | पूरे भारत में |
| चयन प्रक्रिया | तीन चरण |
| आधिकारिक वेबसाइट | SBI Careers |
SBI PO Vacancy 2026 Details
SBI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1500 पद भरे जाएंगे।
श्रेणीवार रिक्तियां
| श्रेणी | पद |
|---|---|
| SC | 234 |
| ST | 144 |
| OBC | 390 |
| EWS | 144 |
| UR | 588 |
| कुल | 1500 |
इसके अलावा PwBD उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षित पद निर्धारित किए गए हैं।

SBI PO 2026 Important Dates
उम्मीदवारों को आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए।
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| प्रीलिम्स एडमिट कार्ड | जुलाई 2026 |
| प्रीलिम्स परीक्षा | अगस्त 2026 |
| प्रीलिम्स रिजल्ट | अगस्त/सितंबर 2026 |
| मुख्य परीक्षा | सितंबर 2026 |
| मुख्य परीक्षा परिणाम | सितंबर/अक्टूबर 2026 |
| इंटरव्यू एवं ग्रुप एक्सरसाइज | अक्टूबर/नवंबर 2026 |
| अंतिम परिणाम | नवंबर/दिसंबर 2026 |

SBI PO 2026 Educational Qualification
SBI PO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते चयन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित तिथि तक वे अपनी डिग्री प्रस्तुत कर सकें।
SBI PO Age Limit 2026
उम्मीदवार की आयु सीमा SBI द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
SBI PO Application Fee 2026
| वर्ग | शुल्क |
|---|---|
| General | ₹750 |
| OBC | ₹750 |
| EWS | ₹750 |
| SC | निशुल्क |
| ST | निशुल्क |
| PwBD | निशुल्क |
एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
SBI PO Selection Process 2026
SBI PO भर्ती 2026 में चयन तीन चरणों में होगा।
चरण-1: प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| अंग्रेजी भाषा | 40 | 40 | 20 मिनट |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 30 | 30 | 20 मिनट |
| रीजनिंग एबिलिटी | 30 | 30 | 20 मिनट |
| कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
महत्वपूर्ण: प्रारंभिक परीक्षा में कोई सेक्शनल कटऑफ नहीं होगी। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
SBI PO Main Exam Pattern 2026
मुख्य परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे।
Objective Test
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| Reasoning & Computer Aptitude | 40 | 60 | 50 मिनट |
| Data Analysis & Interpretation | 30 | 60 | 45 मिनट |
| General Awareness / Economy / Banking Knowledge | 60 | 60 | 45 मिनट |
| English Language | 40 | 20 | 40 मिनट |
| कुल | 170 | 200 | 3 घंटे |
Descriptive Test
| विषय | अंक | समय |
|---|---|---|
| ईमेल लेखन, सिचुएशन एनालिसिस, रिपोर्ट/प्रेसीस लेखन | 30 | 30 मिनट |
कुल अंक
- Objective Test: 200 अंक
- Descriptive Test: 30 अंक
- कुल: 230 अंक
Phase-III: Psychometric Test, Group Exercise & Interview
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Phase-III के लिए बुलाया जाएगा।
अंक वितरण
| गतिविधि | अंक |
|---|---|
| Group Exercise | 20 |
| Interview | 30 |
| कुल | 50 |
साइकोमेट्रिक टेस्ट उम्मीदवार के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित किया जाएगा।
Final Merit List कैसे बनेगी?
SBI PO भर्ती में अंतिम मेरिट सूची केवल निम्न चरणों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी:
- Main Examination (Objective + Descriptive)
- Group Exercise
- Interview
वेटेज
| चरण | सामान्यीकृत अंक |
|---|---|
| Main Examination | 75 |
| Group Exercise + Interview | 25 |
| कुल | 100 |
ध्यान दें: प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे।
SBI PO Salary 2026
SBI PO देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग नौकरियों में से एक है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई भत्ते भी दिए जाते हैं।
मुख्य लाभ:
- बेसिक पे
- डीए (Dearness Allowance)
- HRA
- मेडिकल सुविधा
- लीव ट्रैवल कंसेशन
- पेंशन संबंधी लाभ
- करियर ग्रोथ के शानदार अवसर
SBI PO का कुल मासिक पैकेज अन्य सरकारी बैंक अधिकारियों की तुलना में काफी आकर्षक माना जाता है।
SBI PO 2026 Preparation Strategy
यदि आप SBI PO 2026 में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो निम्न बातों पर विशेष ध्यान दें:
1. रीजनिंग पर मजबूत पकड़ बनाएं
- Puzzle
- Seating Arrangement
- Syllogism
- Coding-Decoding
2. Quantitative Aptitude का नियमित अभ्यास करें
- DI
- Arithmetic
- Number Series
- Simplification
3. बैंकिंग और करंट अफेयर्स पढ़ें
- RBI Updates
- Banking Awareness
- सरकारी योजनाएं
- आर्थिक घटनाएं
4. English Language पर फोकस करें
- Reading Comprehension
- Cloze Test
- Error Detection
- Vocabulary
5. Mock Tests जरूर दें
नियमित मॉक टेस्ट देने से स्पीड और एक्यूरेसी दोनों में सुधार होता है।
SBI PO 2026 Online Application Process
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न चरणों का पालन करना होगा:
- SBI Careers पोर्टल पर जाएं।
- SBI PO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
निष्कर्ष
SBI PO Notification 2026 बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है। कुल 1500 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है। आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 8 जुलाई 2026 तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए।
यदि आपका लक्ष्य बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी बनने का है, तो SBI PO Recruitment 2026 आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।
ALSO READ-
Cricket21 hours agoहेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम (Headingley Cricket Stadium) – इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और संपूर्ण जानकारी
Cricket12 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल!, 6 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Chamoli15 hours agoचमोली में बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार
Cricket12 hours agoMO vs WEF Dream11 Prediction Match 21: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Team
Uttarkashi21 hours agoउत्तरकाशी में पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, डरा रहीं बड़ी-बड़ी और चौड़ी होतीं दरारें
Bageshwar19 hours agoबागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
Champawat22 hours agoतीन साल से फाइलों में दबी घिंघारुकोट सड़क, मरीज आज भी कंधों पर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश







































