Breakingnews
STF की बड़ी कार्रवाई: 2025 में गैंगस्टर, ड्रग तस्कर और साइबर अपराधी गिरफ्तार

Dehradun News : 2025 में Uttarakhand STF का बड़ा प्रहार, गैंगस्टर, ड्रग माफिया और साइबर अपराधी तक शिकंजा
◼️ 18 इनामी अपराधी गिरफ्तार, 54 ड्रग तस्कर दबोचे, 22.86 करोड़ की ड्रग्स जब्त
◼️ जीरो टॉलरेंस के साथ जारी रहेगा संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान— डीजीपी दीपम सेठ
मुख्य बिंदु
Dehradun News : नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड ने आज एसटीएफ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि में Uttarakhand STF द्वारा संगठित अपराध, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, शस्त्र एवं नशीले पदार्थों की तस्करी, नकली दवाइयों के अवैध कारोबार, साइबर अपराध, वन्यजीव तस्करी तथा अन्य गंभीर अपराधों के विरुद्ध निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाहियाँ की गई हैं। इन अभियानों का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा है।
पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ ने बताया कि—
इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी
• एसटीएफ टीमों द्वारा विभिन्न अपराधों में संलिप्त 18 इनामी एवं लंबे समय से फरार अपराधियों को देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया। इनमें जनपद चमोली में हत्या के मामले में 25 वर्षों से फरार 02 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त सुरेश शर्मा की गिरफ्तारी उल्लेखनीय है।
• इसके अतिरिक्त भा.द.वि. एवं अन्य अधिनियमों के अंतर्गत वांछित 26 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

शस्त्र अधिनियम (Arms Act) एवं संगठित अपराध
•Arms Act के अंतर्गत 20 पिस्टल, 02 तमंचे, 24 मैगजीन एवं 63 जिंदा कारतूस बरामद कर 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
• कुख्यात गैंगस्टर विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित गैंग के 02 शूटरों को 03 पिस्टल, 01 तमंचा व 12 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
• रुड़की क्षेत्र में जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामलों में बाल्मीकी गैंग के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गैंग के सक्रिय सदस्यों मनीष उर्फ बॉलर, पंकज अष्टवाल व निर्देश पत्नी रजनीश को कनखल जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया साथ अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त 1. शेर सिंह, 2. हसन जैदी व आकाश सक्शेना को गिरफ्तार किया गया।
नकली दवाइयों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
• नकली दवाइयों के अवैध कारोबार में संलिप्त 12 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
• 658 आउटर बॉक्स, 2400 ग्राम जिंक पाउडर, 263 किलोग्राम पैरासिटामोल पाउडर, 12.540 गोली एवं 16,200 जायडस गोलियां बरामद कर सीज की गईं।
• 06 अवैध फैक्ट्रियों को सीज किया गया तथा साईं फार्मा के बैंक खाते में लगभग 14 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की गई।
वन्यजीव अपराध
• वन्य जीव जंतु अधिनियम के अंतर्गत 05 भालू की पित्त, 05 नाखून एवं एक हाथी दांत बरामद कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अन्य प्रमुख कार्यवाहियाँ
• आर्मी वर्दी के दुरुपयोग में 01 अभियुक्त को फर्जी पहचान पत्र सहित गिरफ्तार किया गया।
• तनिष्क शोरूम लूट कांड (₹3.70 करोड़) में वांछित अभियुक्त मो. राहुल उर्फ मो. शाकीब नि. बिहार को गिरफ्तार किया गया।
• उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा (UKSSSC) में अभ्यर्थियों को पास कराने का प्रलोभन देन के क्रम में अभियुक्त हाकम सिंह व पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया गया।
• धामावाला बाजार, देहरादून में 22,000 से अधिक नकली सिगरेट बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया।

• थाना प्रेमनगर के बिधोली क्षेत्रान्तर्गत एक रिजॉर्ट में छापेमारी कर जुआ/कसीनो से संबंधित अवैध गतिविधियों में संलिप्त 09 व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
• पटेलनगर क्षेत्र में रह रहे 05 बांग्लादेशी नागरिकों को उद्वासित किया गया।
• अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार आपूर्ति से जुड़े अभियुक्त कामरान अहमद को महाराष्ट्र क्राइम ब्रान्च के साथ दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
साइबर अपराध
• विभिन्न क्षेत्रों से कुल 09 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, सिम कार्ड एवं नकदी बरामद की गई।
ANTF (नारकोटिक्स नियंत्रण) की कार्यवाही
• एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 34 प्रकरणों में 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 17 किलो 516 ग्राम चरस, 14 क्रिगा 465 ग्राम अफीम, 03 किलो 763 ग्राम हेरोईन, 434 किलो 748 ग्राम गांजा, एवं 7.600 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।
• बरामद नशीले पदार्थों का अनुमानित मूल्य ₹ 22 करोड़ 86 लाख 27 हजार 900 है।
• PIT NDPS के अंतर्गत 28 प्रकरण शासन को प्रेषित किए गए, जिनमें से 02 मामलों में कार्यवाही के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, Uttarakhand STF की कार्यवाहियों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2025 के दौरान संगठित अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े अपराधों के विरुद्ध की गई यह सख्त कार्यवाही राज्य पुलिस की पेशेवर दक्षता, अंतर-राज्यीय समन्वय एवं प्रतिबद्ध नेतृत्व का परिणाम है। भविष्य में भी राज्य पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे अभियानों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
Breakingnews
उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 641 पहुंचा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है, लेकिन बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू और कोविड संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 641 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि राहत की बात ये है कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित कुल 641 मरीजों में से 600 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 मरीजों का उपचार अभी जारी है। इस बीमारी से प्रदेश में अब तक 2 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 9 मामले देहरादून से और 6 मामले अन्य जिलों से हैं।
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए लिए गए 2111 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अब तक 2111 सैंपल लिए गए हैं। इनमें देहरादून के 428 और अन्य जिलों के 213 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग का कहना है कि पहले की तुलना में नए मरीजों की संख्या में कमी आई है।
वहीं, कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक 1060 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमितों में 29 मरीज देहरादून के और 28 मरीज दूसरे जिलों के हैं।

अब तक 222 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि
डेंगू के लिए प्रदेश में करीब 34,226 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 222 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में 109 देहरादून के और 113 अन्य जिलों के हैं। डेंगू के कुल मरीजों में से 203 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा मामले
स्वाइन फ्लू के आंकड़ों पर नजर डालें तो बच्चों और बुजुर्गों में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 0 से 11 महीने की उम्र के एक बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं 1 से 10 वर्ष की उम्र के 101 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
11 से 20 वर्ष की उम्र के 57, 21 से 30 वर्ष के 72, 31 से 40 वर्ष के 58 और 41 से 50 वर्ष की उम्र के 63 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 51 से 60 वर्ष के 97, 61 से 70 वर्ष के 105, 71 से 80 वर्ष के 71 और 81 से 100 वर्ष की उम्र के 16 मरीज भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं।
Breakingnews
बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश

Uttarakhand News : देशभर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर महीने के भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
Table of Contents
बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा
सरकार ने सितंबर 2026 का वेतन और पेंशन 26 सितंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल के संभावित असर के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान से जुड़ी किसी परेशानी से बचाना है।
देशभर में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर माह के वेतन और पेंशन का भुगतान निर्धारित समय से पहले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिलाधिकारियों और कोषागार अधिकारियों को निर्देश
प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु ने 25 सितंबर को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशक को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को सितंबर 2026 के वेतन एवं पेंशन का भुगतान 26 सितंबर, शनिवार तक सुनिश्चित किया जाए।
सरकार के इस कदम से बैंक हड़ताल के दौरान भुगतान संबंधी संभावित दिक्कतों से कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अक्टूबर के भुगतान में होगा जरूरी समायोजन
सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सितंबर महीने का वेतन या पेंशन जारी करते समय पूरे महीने की देय राशि का आकलन किया जाए। अगर भुगतान के बाद किसी राशि में समायोजन की आवश्यकता सामने आती है, तो उसका निपटारा अक्टूबर 2026 के वेतन या पेंशन में किया जाएगा।
इसके साथ ही संबंधित विभागों को भुगतान से जुड़ी आवश्यक लेखांकन प्रक्रिया भी नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह बैंक हड़ताल शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड सरकार सितंबर महीने के सरकारी वेतन और पेंशन का भुगतान पूरा कराने की तैयारी में जुट गई है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 25 सितंबर को मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है। आज बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी बारिश के तेज दौर की संभावना है।
कुमाऊं में ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम
नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल और भवाली समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल घिरने और बारिश होने के आसार हैं। बागेश्वर और अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पिथौरागढ़ और चंपावत में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश से जलभराव और पहाड़ी सड़कों पर मलबा आने की समस्या हो सकती है। नदी-नालों और ढलानों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
देहरादून समेत इन इलाकों में भी बारिश
देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में आज बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पौड़ी और चमोली में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है।

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। हरिद्वार में मौसम सामान्य रहने के बीच कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
26-27 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर और व्यापक हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून समेत इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Haridwar14 hours agoशादी में जा रहा था पूरा परिवार, रास्ते में काल बनकर आई कार, 3 की मौत, 10 घायल
Breakingnews16 hours agoउत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 641 पहुंचा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा
big news14 hours agoकेदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत
Dehradun9 hours agoवोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग












































