Uttarakhand
रुद्रप्रयाग के अगत्यमुनी क्षेत्र में खाई में गिरा युवक, पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में खाई में गिरा युवक, फोन पर बात करते समय संतुलन बिगड़ा
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक का संतुलन बिगड़ने से वो खाई में गिर गया. जिसे पुलिस और SDRF की मदद से रेस्क्यू करके बचाया जा सका.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
रुद्रप्रयाग में बीती रात खाई में गिरा युवक
जानकारी के मुताबिक, जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से समय 18:45 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि अगस्तमुनि क्षेत्र के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है. उक्त सूचना पर पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया
घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुँच बनाकर विषम परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया. टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को घायल अवस्था मे रोप स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया. जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तयमुनि अस्पताल भिजवाया गया.
ये भी पढ़ें- गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा
घायल व्यक्ति की पहचान
घायल व्यक्ति की पहचान, अरविंद राणा पुत्र स्व०सुरेंद्र सिंह राणा,उम्र: 28 वर्ष, निवासी ग्राम मत्थया पोस्ट बकसीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है.
Tehri Garhwal
नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार

Tehri News : नई टिहरी के बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस बुधवार को बटखेम के पास हादसे का शिकार हो गई। बस का अगला दायां पहिया अचानक जाम होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। राहत की बात रही कि हादसे में बस सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं।
Table of Contents
नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस
बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे बस बौराड़ी से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बटखेम के पास बस के अगले दाएं टायर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि एक्सल को टायर से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण पहिया जाम हो गया।

मौके पर मची चीख-पुकार
अचानक हुई इस खराबी से चालक बस को संभाल नहीं पाया और वाहन पहाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
बस में चालक और परिचालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Bageshwar
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। मामले में पिता और बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती
बागेश्वर में अचानक घर से एक 20 साल की लड़की लापता हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, युवती 21 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
परिजनों ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। घर से बहन के जेवर भी गायब हैं। पुलिस के अनुसार, लापता युवती का रंग सांवला और कद करीब साढ़े चार फीट है। घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और युवती की तलाश की जिम्मेदारी अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है। पुलिस युवती के साथ ले जाए गए बताए जा रहे आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Chamoli
सड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव

Chamoli News : उत्तराखंड के एक गांव में सड़क सुविधा नहीं होने का खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी पीड़ा बढ़ गई और उसने एक बेटी को जन्म दे दिया।
Table of Contents
पहाड़ में सड़क की बदहाली का दर्दनाक मंजर
घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चमोली के गनोली ग्राम पंचायत के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से प्रसव पीड़ा हो रही थी। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने के लिए निकले।
अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुआ प्रसव
लेकिन मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सड़क ना होने के कारण ग्रामीण हैं परेशान
बताया जा रहा है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग पर तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सड़क सुविधा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Roorkee16 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
National13 hours agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
Chamoli14 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
Chamoli11 hours agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव
Bageshwar10 hours agoबागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
Tehri Garhwal9 hours agoनई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार














































