uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में जहां बीते दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था तो वहीं अब मौसम करवट लेगा। आज पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में सोमवार को कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते ठंड में इजाफा हो सकता है।

इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में 3000 मीटर से अधिक से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है।

11 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में मौसम की बात करें आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। 10 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 11 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Uttarakhand weather update : उत्तराखंड में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली और पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझमा बारिश देखने को मिल रही है। सुबह-सुबह हुई इस बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बदला मौसम हुई झमाझम बारिश
उत्तराखंड में आज प्रदेश के नौ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पहाड़ों पर सुबह से ही बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पहाड़ों पर कई दौर की हल्की बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और 3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

कल ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज (Uttarakhand weather update 30 macrh)
बात करें कल के मौसम की तो 30 मार्च को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च 2026 को प्रदेश में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
जबकि 3300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वलहीं बात करें मैदानी इलाकों की तो मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
31 मार्च को मैदानी इलाकों में होगी बारिश
31 मार्च को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 31 मार्च को राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ वर्षों होने की संभावना है।
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, देहरादून अपडेट
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड का मौसम इन दिनों सभी को खूब रास आ रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवा की सुरसुरी से मौसम लुभावना बना हुआ है. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
जहाँ एक ओर मार्च की शुरुआत में लम्बे समय से बारिश न होने से तापमान ऑल टाइम हाई पर चला गया था. जिससे लोगों के पंखे और AC चालू हो गए थे. वहीँ होली के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की साँस ली. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली. अब जहाँ मार्च का महीना खत्म होने को है अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
IMD देहरादून ने आज प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का संभावना जताई है. जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग की तरफ से बर्फ़बारी को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
ऐसा रहेगा देहरादून का मौसम आज ( DEHRADUN WEATHER TODAY )
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम सामान्य से बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान कहीं साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ घने बादल बनने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 31°C और न्यूनतम लगभग 15°C रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आगे देखें तो अगले 1–2 दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद 2–3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Alert: तीन दिन तक आफत की बारिश! देहरादून से नैनीताल तक अलर्ट
केदारनाथ में बर्फ़बारी से बढ़ी ठण्ड
वहीं दूसरी ओर, हाल ही में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर वापसी की है. खासतौर पर केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. इसके चलते सुरक्षा बलों के जवानों को अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अचानक बदले मौसम के कारण धाम क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते दिनों मौसम ने करवट ली और बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज (Uttarakhand Weather Update 25 march) बिगड़ा रहेगा। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 3 जिले गढ़वाल मंडल के तो दो जिले कुमाऊं मंडल के हैं।
आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कुछ ऐसा रहेगा कल का मौसम
25 मार्च को (Uttarakhand Weather Update 25 march) उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम बना रहेगा। जबकि 26 मार्च को बारिश और बर्फबारी के साथ ही आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
Breakingnews17 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket16 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
Dehradun14 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
big news18 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Uttarakhand11 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
Dehradun16 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
Pithoragarh16 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
big news11 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम











































